घरघोड़ा पुलिस ने दुष्कर्म के आरोपी को 24 घंटे के भीतर गिरफ्तार किया, पॉक्सो एक्ट में रिमांड पर भेजा

रिपोर्ट ~ हीरालाल राठिया लैलूंगा

घरघोड़ा पुलिस ने दुष्कर्म के आरोपी को 24 घंटे के भीतर गिरफ्तार किया, पॉक्सो एक्ट में रिमांड पर भेजा

          09 जनवरी, रायगढ़ । महिला और बालिका सुरक्षा को प्राथमिकता देते हुए घरघोड़ा पुलिस ने त्वरित कार्रवाई कर दुष्कर्म के आरोपी को गिरफ्तार कर न्यायालय में पेश किया। किशोर बालिका की रिपोर्ट पर कार्रवाई करते हुए पुलिस ने चंदु राठिया नामक युवक को थाना पत्थलगांव क्षेत्र के ग्राम ढुडुंगजोर से गिरफ्तार किया। आरोपी के खिलाफ पॉक्सो एक्ट और अन्य धाराओं के तहत मामला दर्ज किया गया है।
            दिनांक 08 जनवरी 2025 को पीड़ित किशोर बालिका ने अपने परिजनों के साथ थाना घरघोड़ा पहुंचकर शिकायत दर्ज कराई। उसने बताया कि चंदु राठिया, जो अक्सर अपनी बुआ के यहां आता था, से उसकी जान-पहचान हुई। 18 मार्च 2024 को आरोपी उसे गांव के मेले में घुमाने ले गया। रात को घर लौटने पर जब घर में कोई नहीं था, तो उसने शादी का झांसा देकर शारीरिक संबंध बनाए। इसके बाद आरोपी ने बातचीत बंद कर दी और शादी से मुकर गया।
           बालिका की शिकायत पर थाना घरघोड़ा में अपराध क्र. 06/2025, धारा 376(2)(ढ) भा.द.वि. और 4,6 पॉक्सो एक्ट के तहत मामला दर्ज किया गया। थाना प्रभारी निरीक्षक रामकिंकर यादव के नेतृत्व में पुलिस टीम तत्काल पत्थलगांव रवाना हुई।
           टीम ने आरोपी चंद्रभूषण राठिया उर्फ चंदु राठिया (उम्र 19 वर्ष), निवासी ग्राम ढुडुंगजोर, थाना पत्थलगांव, जिला जशपुर, के घर दबिश देकर उसे हिरासत में लिया और थाना लाकर पूछताछ की। आज आरोपी को न्यायालय में पेश कर न्यायिक अभिरक्षा में भेज दिया गया है।
           इस कार्रवाई में निरीक्षक रामकिंकर यादव, उप निरीक्षक कुसुम कैवर्त (थाना कोतरारोड़), प्रधान आरक्षक पारसमणी बेहरा, आरक्षक दिनेश सिदार और प्रहलाद भगत ने महत्वपूर्ण योगदान दिया।
         घरघोड़ा पुलिस ने एक बार फिर महिला और बालिका सुरक्षा को लेकर अपनी प्रतिबद्धता साबित की है। त्वरित कार्रवाई और टीमवर्क के जरिये आरोपी को समय पर गिरफ्तार कर न्याय के प्रति अपनी जिम्मेदारी निभाई।

चंद्रशेखर जायसवाल
चंद्रशेखर जायसवाल
OWNER/EDITOR - CHANDRASHEKHAR JAISAWAL Mo.-9340765733
spot_img
spot_img

अपना न्यूज़ पोर्टल - 9340765733

spot_img
spot_img
spot_img

Recent Posts

डिजिटल शिक्षा की ओर बम्हनीडीह की मजबूत पहल, 20 दिवसीय ऑनलाइन प्रशिक्षण से शिक्षक बन रहे और अधिक दक्ष

कक्षा 7वीं की नवीन पाठ्यपुस्तकों के प्रभावी क्रियान्वयन के लिए रोज़ाना ऑनलाइन जुड़ रहे शिक्षक, नवाचार और गतिविधि-आधारित शिक्षण पर विशेष जोर बम्हनीडीह। शिक्षा की...

CHHATTISGARH NEWS

विद्यार्थियों के न्यायोचित विषयों का समाधान संवाद, पारदर्शिता एवं संस्थागत सुधारों से हो; हिंसक टकराव दुर्भाग्यपूर्ण : अभाविपप्रतियोगी परीक्षाओं में पारदर्शिता एवं संस्थागत सुधार...

संकीर्ण राजनीतिक स्वार्थ एवं राष्ट्रविरोधी षड्यंत्रों का माध्यम नहीं बनेगा विद्यार्थी: अभाविपअखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद (अभाविप) जंतर-मंतर पर नीट-यूजी सहित विभिन्न शिक्षा संबंधी विषयों...

RAIGARH NEWS

सिर्फ दो दिन शेष, 31 जुलाई तक कराएं फसल बीमा धान सहित सात प्रमुख फसलों को प्राकृतिक आपदाओं और उत्पादन जोखिम से मिलेगा सुरक्षा...

रायगढ़ - खरीफ मौसम 2026 में फसलों को प्राकृतिक आपदाओं एवं अन्य जोखिमों से सुरक्षा प्रदान करने के उद्देश्य से प्रधानमंत्री फसल बीमा योजना...