spot_img
Sunday, March 29, 2026
Sunday, March 29, 2026
WhatsApp Image 2025-09-27 at 19.02.00_2560a816
WhatsApp Image 2025-09-27 at 19.02.00_8a3c1831

बड़ी खबर :  रायगढ़ / घरघोड़ा कमलेश गुप्ता ने क्षेत्र क्रमांक 10 बगचबा से बीडीसी पद के लिए मंडल अध्यक्ष के समक्ष ठोंकी दावेदारी… पढ़िए खबर

कमलेश गुप्ता ने क्षेत्र क्रमांक 10 बगचबा से बीडीसी पद के लिए मंडल अध्यक्ष के समक्ष ठोंकी दावेदारी

घरघोड़ा। पंचायत चुनाव के सरगर्मी के बीच एक शख्स की प्रबल दावेदारी सामने आई है। इस शख्स का नाम है कमलेश गुप्ता। बीजेपी के कार्यक्रमों में सदैव पाये जाने वाले पिछले 5 वर्षों से बीजेपी की राजनीति में सक्रिय है। 2013 से अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद से जुड़कर दुर्ग में अपने कॉलेज दिनों में छात्र राजनीति में सक्रिय रहे। 2020 से लेकर वर्तमान में स्थानीय समस्याओं को लेकर हमेशा जन जागरूकता का काम किया है।  आरक्षण प्रक्रिया होने के बाद में उम्मीदवारी के दावेदारों की लंबी फेहरिस्त बनती जा रही है।

क्षेत्र क्रमांक 10 बगचबा के बीडीसी पद के लिए वर्ततमान में भाजपा युवा मोर्चा के चर्चित चेहरे कमलेश गुप्ता ने भी अपनी दावेदारी ठोकी है। कमलेश गुप्ता ने बीजेपी के अनुषांगिक संगठन अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद से अपनी राजनीति की शुरूआत की है।

वर्तमान में सोशल मीडिया के माध्यम से भी यदि देखा जाए तो कमलेश गुप्ता काफी एक्टिव नजर आते हैं। कुडुमकेला मंडल के युवा मोर्चा पर रहते हुए संगठन के लिए सक्रिय रूप से काम कर रहे है।

वहीं विधानसभा चुनाव के महतारी वंदन योजना का प्रचार जोर शोर से करके 400 से अधिक महिलाओं के डीबीटी खाते स्वयं खोले जिनमे लगातार महतारी वंदन की किश्त जमा हो रही हैं। प्रत्येक महीने 400 से ज्यादा महिलाएं कमलेश गुप्ता के पास अपनी आर्थिक और सामाजिक समयाएं लेकर आती हैं जिनका निराकरण कमलेश गुप्ता द्वारा स्थानीय शासन प्रशासन के सहयोग से हो रहे हैं।

औद्योगिक ग्राम भेंगारी से होने के कारण प्रत्येक समस्याओं पर खुलकर सामने आना और समस्या का समाधान होने तक टिके रहना उनकी खूबी बन चुकी है। बीजेपी के सच्चे सिपाही बन कर सदैव पार्टी के सभी कार्यक्रमों में सक्रिय रहते हैं।

इसके अलावा क्षेत्र के विभिन्न सामाजिक व धार्मिक कार्यों में भी उनकी सक्रिय भागीदारी देखने को मिलती है। सोशल मीडिया, आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस, टेक्नोलॉजी,पर्यावरण आदि हर क्षेत्र में अच्छी पकड़ रखने वाले कमलेश गुप्ता चुनाव जीतकर युवा,वृद्ध,महिला,पुरुष हर वर्ग के व्यक्तियों के लिए विजन लेकर चल रहे हैं ताकि समाज का अंतिम व्यक्ति भी अपने सपनो को पूरा कर सके

01
09
WhatsApp Image 2025-09-29 at 18.52.16_7b78a71e
spot_img
spot_img

अपना न्यूज़ पोर्टल - 9340765733

spot_img
spot_img
spot_img

Recent Posts

CG : एक महीने से लापता रहने वाले पटवारी पर प्रशासन का एक्शन, तत्काल प्रभाव से किए गए निलंबित

बलौदाबाजार। राजस्व विभाग में लापरवाही बरतने वाले एक पटवारी पर प्रशासन ने सख्त कार्रवाई की है। लंबे समय से बिना सूचना ड्यूटी से गायब रहने...
Latest
CG : एक महीने से लापता रहने वाले पटवारी पर प्रशासन का एक्शन, तत्काल प्रभाव से कि... समाज की प्रगति ही राष्ट्र की उन्नति का आधार – मंत्री टंकराम वर्मा मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने इचकेला की बालिका क्रिकेट खिलाड़ियों को किया सम्मान... CM साय ने सुनी ‘मन की बात’ की 132वीं कड़ी; जल संरक्षण में छत्तीसगढ़ बना देश के ल... असम के तैराकों ने राज्यपाल डेका से की सौजन्य भेंट सुकमा में एक नक्सली ढेर, पोलमपल्ली के जंगल में मुठभेड़ हुई छत्तीसगढ़ के कोरिया मॉडल की देशभर में गूंज खेल सुविधाओं का विस्तार युवाओं को नई दिशा और अवसर देता है- मुख्यमंत्री विष्णु दे... मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने किया निर्माणाधीन जगदेव राम उरांव कल्याण आश्रम चिकित... मातृत्व वन प्रकृति के प्रति भावनात्मक जुड़ाव का सशक्त प्रतीक है – मुख्यमंत्री वि...