मधुबनपारा में कोतवाली पुलिस की शराब रेड कार्रवाई, 28 लीटर महुआ शराब और बिक्री रकम के साथ एक गिरफ्तार

spot_img

मधुबनपारा में कोतवाली पुलिस की शराब रेड कार्रवाई, 28 लीटर महुआ शराब और बिक्री रकम के साथ एक गिरफ्तार

रिपोर्ट ~ हीरालाल राठिया लैलूंगा


           रायगढ़, 24 जनवरी 2025 ।  रायगढ़ के थाना कोतवाली क्षेत्र में मधुबनपारा दुर्गा मंदिर के पीछे आकाश उरांव के घर पर कोतवाली पुलिस ने छापामारी कर 28 लीटर महुआ शराब बरामद किया गया है। थाना प्रभारी सुखनंदन पटेल को मुखबिर से सूचना मिली थी कि आरोपी अपने घर में अवैध रूप से शराब बेचने के लिए भारी मात्रा में संग्रहित कर रहा है। सूचना के आधार पर पेट्रोलिंग टीम को तुरंत कार्रवाई के निर्देश दिए गए।
          पेट्रोलिंग टीम ने मौके पर पहुंचकर आरोपी आकाश उरांव से पूछताछ की, जिसमें उसने अवैध महुआ शराब छुपाकर रखने की बात स्वीकार की। टीम ने प्लास्टिक बाल्टी और बोतलों में रखी 28 लीटर महुआ शराब, जिसकी अनुमानित कीमत ₹5600 है, के साथ ₹100 नकद राशि भी बरामद की। यह पूरी जब्ती प्रक्रिया गवाहों की मौजूदगी में की गई।
      आरोपी की पहचान आकाश उरांव (32), पिता बरतराम उरांव, निवासी मधुबनपारा दुर्गा मंदिर के पीछे, रायगढ़ के रूप में हुई। पुलिस ने उसके खिलाफ धारा 34(2) और 59(क) आबकारी अधिनियम के तहत मामला दर्ज कर लिया है।
          इस कार्रवाई में सहायक उप निरीक्षक गौतम ठाकुर, आरक्षक मनोज पटनायक, उत्तम सारथी और महिला आरक्षक कस्तुरी राठिया की भूमिका अहम रही। आरोपी को गिरफ्तार कर आगे की कानूनी प्रक्रिया शुरू कर दी गई है। पुलिस अवैध शराब के खिलाफ अभियान को जारी रखते हुए ऐसी गतिविधियों पर सख्त नजर रख रही है।

चंद्रशेखर जायसवाल
चंद्रशेखर जायसवाल
OWNER/EDITOR - CHANDRASHEKHAR JAISAWAL Mo.-9340765733
spot_img
spot_img

Recent Posts

कापू परियोजना के 150 आंगनबाड़ी केंद्रों के बच्चों को मिले खिलौने

उत्कृष्ट कार्य करने वाले कर्मचारियों को किया गया सम्मानित रायगढ़, 9 अक्टूबर 2026/ सेवा संकल्प अभियान 2026 के अंतर्गत एकीकृत बाल विकास परियोजना कापू में...

CHHATTISGARH NEWS

कापू परियोजना के 150 आंगनबाड़ी केंद्रों के बच्चों को मिले खिलौने

उत्कृष्ट कार्य करने वाले कर्मचारियों को किया गया सम्मानित रायगढ़, 9 अक्टूबर 2026/ सेवा संकल्प अभियान 2026 के अंतर्गत एकीकृत बाल विकास परियोजना कापू में...

RAIGARH NEWS

किरोड़ीमल धर्मादा न्यास की भूमि पर काबिज लोगों के दस्तावेजों की जांच, उच्च स्तरीय समिति ने किया सत्यापन

जमीन के मूल दस्तावेजों का किया गया मिलान, सभी संबंधित व्यक्तियों को पक्ष रखने का मिला अवसर जांच प्रतिवेदन के आधार पर नियमानुसार होगी आगे...