जिंदल पार्किंग के पास स्टाईगर गोटी से जुआ खेलते तीन आरोपी गिरफ्तार

spot_img

रिपोर्ट ~ हीरालाल राठिया लैलूंगा

जिंदल पार्किंग के पास स्टाईगर गोटी से जुआ खेलते तीन आरोपी गिरफ्तार

        रायगढ़, 29 जनवरी।  थाना कोतरारोड़ पुलिस ने जिंदल पार्किंग पतरापाली के पास स्टाईगर गोटी से जुआ खेलते हुए तीन आरोपियों को गिरफ्तार किया है। पुलिस टीम को गुप्त सूचना मिली थी कि कुछ लोग वहां स्टाईगर गोटी से जुए का संचालन कर रहे हैं, जिसके आधार पर घेराबंदी कर कार्रवाई की गई।
          थाना कोतरारोड़ के उप निरीक्षक जे. एक्का, सहायक कुसुम केवर्त और आरक्षक चंद्रेश पांडे व घनश्याम सिदार की टीम पेट्रोलिंग के दौरान जब मौके पर पहुंची, तो तीन लोग जुआ खेलाते पाए गए। पकड़े गए आरोपियों में दीपक सोनवानी (34) निवासी मौधापारा, विक्की उर्फ विकास भारती (35) निवासी सांगी तराई, और बन्टी उर्फ मो. अजीज (40) निवासी प्रगतिनगर शामिल हैं। पुलिस ने इनके कब्जे से छह नग स्टाईगर गोटी और 1,620 रुपये नकद बरामद किए।
          पुलिस ने आरोपियों के खिलाफ धारा 6 जुआ प्रतिषेध अधिनियम के तहत मामला दर्ज कर कार्रवाई की है। थाना कोतरारोड़ पुलिस ने सख्त रुख अपनाते हुए कहा है कि क्षेत्र में जुए और अवैध गतिविधियों पर कड़ी नजर रखी जा रही है, और इस तरह की गैरकानूनी गतिविधियों में लिप्त लोगों के खिलाफ सख्त कार्रवाई जारी रहेगी।

चंद्रशेखर जायसवाल
चंद्रशेखर जायसवाल
OWNER/EDITOR - CHANDRASHEKHAR JAISAWAL Mo.-9340765733
spot_img
spot_img

Recent Posts

कापू परियोजना के 150 आंगनबाड़ी केंद्रों के बच्चों को मिले खिलौने

उत्कृष्ट कार्य करने वाले कर्मचारियों को किया गया सम्मानित रायगढ़, 9 अक्टूबर 2026/ सेवा संकल्प अभियान 2026 के अंतर्गत एकीकृत बाल विकास परियोजना कापू में...

CHHATTISGARH NEWS

कापू परियोजना के 150 आंगनबाड़ी केंद्रों के बच्चों को मिले खिलौने

उत्कृष्ट कार्य करने वाले कर्मचारियों को किया गया सम्मानित रायगढ़, 9 अक्टूबर 2026/ सेवा संकल्प अभियान 2026 के अंतर्गत एकीकृत बाल विकास परियोजना कापू में...

RAIGARH NEWS

किरोड़ीमल धर्मादा न्यास की भूमि पर काबिज लोगों के दस्तावेजों की जांच, उच्च स्तरीय समिति ने किया सत्यापन

जमीन के मूल दस्तावेजों का किया गया मिलान, सभी संबंधित व्यक्तियों को पक्ष रखने का मिला अवसर जांच प्रतिवेदन के आधार पर नियमानुसार होगी आगे...