spot_img
spot_img

घरघोड़ा में त्रीस्तरीय पंचायत चुनाव का मुकबला हुआ रोमांचक

कांग्रेस प्रत्याशी की पकड़ मजबूत सोमदेव मिश्रा की साफ छवि दूसरे प्रत्याशियो की बनी सर दर्द… पढ़िए पूरी खबर

spot_img
spot_img
spot_img

रिपोर्ट ~ हीरालाल राठिया लैलूंगा

घरघोड़ा में त्रीस्तरीय पंचायत चुनाव का मुकबला हुआ रोमांचक

कांग्रेस प्रत्याशी की पकड़ मजबूत सोमदेव मिश्रा की साफ छवि दूसरे प्रत्याशियो की बनी सर दर्द




घरघोड़ा में त्रिकोणीय संघर्ष की आहट, कांग्रेस ने पकड़ी रफ्तार

अध्यक्ष पद के कांग्रेस प्रत्याशी सोमदेव मिश्रा की ईमानदार छवि बनी ताकत


भाजपा-निर्दलीय का समीकरण बिगड़ रहा

रायगढ़/ घरघोड़ा नगर पंचायत चुनाव में समीकरण तेजी से बदल रहे हैं। कांग्रेस प्रत्याशी सोमदेव मिश्रा की स्थिति लगातार मजबूत होती जा रही है। शुरुआती सुस्ती के बाद अब कांग्रेस के प्रचार ने जोर पकड़ लिया है, जिससे मुकाबला त्रिकोणीय होता नजर आ रहा है। भाजपा और निर्दलीय प्रत्याशी अब तक एक-दूसरे को मुख्य प्रतिद्वंद्वी मानकर चुनावी रणनीति बना रहे थे, लेकिन कांग्रेस के उभरते प्रभाव ने इस चुनावी गणित को नया मोड़ दे दिया है।

सोमदेव की “ईमानदार” छवि बनी चुनावी ताकत
सोमदेव मिश्रा की छवि बेदाग और ईमानदार नेता की रही है, जिसका सीधा असर चुनावी माहौल पर दिख रहा है। वे सामान्य और गरीब तबके के साथ ही एक वर्ग विशेष में गहरी पैठ रखते हैं। राजनीतिक जानकारों का मानना है कि यदि कांग्रेस ने इसी गति से अपना प्रचार अभियान जारी रखा, तो मुकाबले में बढ़त बना सकती है।

विरोधी खेमे में हलचल और बढ़ती चुनौती…
कांग्रेस की बढ़ती रफ्तार से भाजपा और निर्दलीय प्रत्याशियों के लिए चुनौती बढ़ गई है। अब तक दोनों ही दल आपसी संघर्ष को प्राथमिकता दे रहे थे, लेकिन कांग्रेस के बढ़ते प्रभाव से उन्हें अब अपनी रणनीति पर पुनर्विचार करना पड़ रहा है। विरोधी खेमों में इस बात की चर्चा तेज हो गई है कि यदि कांग्रेस ने अपनी पकड़ और मजबूत की, तो चुनावी समीकरण पूरी तरह बदल सकता है।

चुनावी गणित ने ली नई करवट…
सोमदेव मिश्रा की सहज, सरल और ईमानदार छवि उन्हें शहरी मतदाताओं के बीच लोकप्रिय बना रही है। खासतौर पर शिक्षित वर्ग में उनकी मजबूत स्वीकार्यता देखने को मिल रही है। कांग्रेस के कार्यकर्ता भी अब पूरे जोश के साथ प्रचार में जुट गए हैं। यदि आने वाले दिनों में कांग्रेस अपनी रणनीति को और आक्रामक करती है, तो यह मुकाबला किसी भी ओर करवट ले सकता है।

कांग्रेस की रफ्तार ने बदला समीकरण, विरोधी खेमा सतर्क
नगर पंचायत चुनाव का रोमांच बढ़ता जा रहा है। कांग्रेस की एंट्री ने इसे त्रिकोणीय मुकाबले में बदल दिया है। यदि प्रचार अभियान ने और गति पकड़ी, तो कांग्रेस आगे निकल सकती है। अब सवाल यह है कि भाजपा और निर्दलीय प्रत्याशी इस नए समीकरण से कैसे निपटेंगे? चुनावी मैदान में उठते-बैठते समीकरणों के बीच, अब अंतिम जीत किसकी होगी, यह देखना दिलचस्प होगा।

spot_img
WhatsApp Image 2026-10-12 at 10.32.32 AM
WhatsApp Image 2026-10-12 at 10.32.32 AM (1)
WhatsApp Image 2026-10-12 at 10.32.31 AM (1)
WhatsApp Image 2026-10-12 at 10.32.33 AM (1)
WhatsApp Image 2026-10-12 at 10.32.31 AM
WhatsApp Image 2026-10-12 at 10.32.33 AM
WhatsApp Image 2026-10-12 at 10.32.34 AM (1)
WhatsApp Image 2026-10-12 at 10.32.34 AM
चंद्रशेखर जायसवाल
चंद्रशेखर जायसवाल
OWNER/EDITOR - CHANDRASHEKHAR JAISAWAL Mo.-9340765733
spot_img
spot_img

Recent Posts

गोटिया परिवार छिंदपुर में संगीतमय श्रीमद् देवी भागवत कथा ज्ञान यज्ञ, मां कात्यायनी की महिमा का हुआ वर्णन व भाजपा नेता चुलेश्वर राठौर ने...

कोरबा । शारदीय नवरात्रि के पावन अवसर पर छिंदपुर में गोटिया परिवार द्वारा राम सिंह राठौर की धर्मपत्नी रजनी देवी राठौर के निवास स्थान...

CHHATTISGARH NEWS

गोटिया परिवार छिंदपुर में संगीतमय श्रीमद् देवी भागवत कथा ज्ञान यज्ञ, मां कात्यायनी की महिमा का हुआ वर्णन व भाजपा नेता चुलेश्वर राठौर ने...

कोरबा । शारदीय नवरात्रि के पावन अवसर पर छिंदपुर में गोटिया परिवार द्वारा राम सिंह राठौर की धर्मपत्नी रजनी देवी राठौर के निवास स्थान...

RAIGARH NEWS

Raigarh News: चपले शासकीय महाविद्यालय में मतदाता जागरूकता शिविर, 9 युवाओं ने पंजीयन के लिए किया आवेदन

विद्यार्थियों को फॉर्म-6, मतदाता पंजीयन प्रक्रिया और ECI Net मोबाइल ऐप की दी गई जानकारी, शत-प्रतिशत मतदान का दिलाया संकल्प रायगढ़, 15 अक्टूबर 2026। जिले...