WhatsApp Image 2026-08-08 at 19.47.36
WhatsApp Image 2026-08-08 at 19.47.37 (1)
WhatsApp Image 2026-08-08 at 19.47.37 (2)

Raigarh News : साइबर ठगी में इस्तेमाल म्यूल खातों का भंडाफोड़, चार आरोपी गिरफ्तार

WhatsApp Image 2026-08-09 at 17.42.03
WhatsApp Image 2026-08-09 at 17.42.04
WhatsApp Image 2026-08-08 at 19.47.37

साइबर ठगी में इस्तेमाल म्यूल खातों का भंडाफोड़, चार आरोपी गिरफ्तार

रिपोर्ट ~ हीरालाल राठिया लैलूंगा


     रायगढ़, 4 फरवरी। पुलिस मुख्यालय रायपुर की तकनीकी सेल द्वारा साइबर ठगी से जुड़ी बड़ी कार्रवाई में करोड़ों रुपये के लेन-देन में इस्तेमाल किए गए म्यूल बैंक खातों का खुलासा हुआ है। इन खातों का उपयोग साइबर ठगों द्वारा धोखाधड़ी से प्राप्त राशि को जमा करने, खर्च करने और बढ़ाने के लिए किया जाता था। इस संबंध में थाना चक्रधरनगर को पुलिस मुख्यालय से प्राप्त प्रतिवेदन के आधार पर 59 बैंक खाताधारकों और अन्य संबंधितों पर कल दिनांक 03.02.2025 को अपराध क्रमांक 58/2025 के तहत धारा 317(2), 317(4), 317(5), 111, 3(5) बीएनएस के तहत धोखाधड़ी और संगठित अपराध की धाराओं के तहत मामला दर्ज किया गया है।

साइबर ठगी का खेल

       जांच में पाया गया कि हेमंत मालाकार निवासी बासनपाली थाना पुसौर, स्थानीय खाताधारकों से उनके बैंक खाते प्राप्त कर आर्य शुबल पटेल निवासी बाझिनपाली जूटमिल को सौंपता था। इसके बाद, आर्य शुबल पटेल इन खातों को आगे साइबर ठगों को उपलब्ध कराता था। इस प्रक्रिया में दोनों को भारी कमीशन मिलता था। इस संबंध में आगे विस्तृत जांच की जा रही है।

आरोपियों के खातों में लाखों का लेन-देन

    जांच के दौरान साइबर सेल रायगढ़ से प्राप्त दस्तावेजों में खुलासा हुआ कि—
1. कौशल सिदार के खाते में एक बार में ₹1,00,000 जमा हुआ।
2. धनीचरण बरेठ के खाते में 14 बार अलग-अलग तारीखों में कुल ₹8,50,000 ट्रांसफर किए गए।
        खाताधारकों को यह स्पष्ट जानकारी थी कि यह धनराशि साइबर धोखाधड़ी से प्राप्त की गई है और यह अवैध संपत्ति है। पूछताछ में चारों आरोपियों ने अपना अपराध स्वीकार कर लिया, जिसके बाद उन्हें कल शाम गिरफ्तार कर न्यायालय में पेश किया गया।

गिरफ्तार आरोपी
1. आर्य शुबल पटेल (31) निवासी बाझिनपाली, जूटमिल, रायगढ़।
2. हेमंत मालाकार (25) निवासी बासनपाली, पुसौर, रायगढ़।
3. कौशल सिदार (22) निवासी नंदेली, कोतरारोड़, रायगढ़।
4. धनीचरण बरेठ (26) निवासी कुसमुरा, कोतरारोड़, रायगढ़।

पुलिस की सख्त कार्रवाई जारी
       एसपी श्री दिव्यांग पटेल के मार्गदर्शन पर इस कार्रवाई में साइबर सेल डीएसपी श्री अनिल विश्वकर्मा, निरीक्षक प्रशांत राव, थाना प्रभारी चक्रधरनगर, उप निरीक्षक गेंदलाल साहू, प्रधान आरक्षक संतोष कुर्रे के साथ साइबर सेल और थाना चक्रधरगर स्टाफ की महत्वपूर्ण भूमिका रही। रायगढ़ पुलिस ने अपील की है कि लोग म्यूल खातों  के जाल में न फंसे और अपने बैंक खाते को अनजान व्यक्तियों के साथ साझा न करें। रायगढ़ पुलिस का यह अभियान साइबर अपराधियों पर लगातार जारी रहेगा।

चंद्रशेखर जायसवाल
चंद्रशेखर जायसवाल
OWNER/EDITOR - CHANDRASHEKHAR JAISAWAL Mo.-9340765733
spot_img
spot_img

Recent Posts

रायगढ़ जिले  की चार महत्वपूर्ण सड़कों के निर्माण और सुदृढ़ीकरण के लिए करोड़ों की मंजूरी

ढिमरापुर चौक-कोतरा थाना एनएच मार्ग के लिए 41.49 करोड़, मेडिकल कॉलेज पहुंच मार्ग सहित तीन सड़कों के लिए 24.01 करोड़ रुपये स्वीकृतजिले में सड़क...

CHHATTISGARH NEWS

रायगढ़ जिले  की चार महत्वपूर्ण सड़कों के निर्माण और सुदृढ़ीकरण के लिए करोड़ों की मंजूरी

ढिमरापुर चौक-कोतरा थाना एनएच मार्ग के लिए 41.49 करोड़, मेडिकल कॉलेज पहुंच मार्ग सहित तीन सड़कों के लिए 24.01 करोड़ रुपये स्वीकृतजिले में सड़क...

RAIGARH NEWS

रायगढ़ जिले  की चार महत्वपूर्ण सड़कों के निर्माण और सुदृढ़ीकरण के लिए करोड़ों की मंजूरी

ढिमरापुर चौक-कोतरा थाना एनएच मार्ग के लिए 41.49 करोड़, मेडिकल कॉलेज पहुंच मार्ग सहित तीन सड़कों के लिए 24.01 करोड़ रुपये स्वीकृतजिले में सड़क...