WhatsApp Image 2026-08-08 at 19.47.36
WhatsApp Image 2026-08-08 at 19.47.37 (1)
WhatsApp Image 2026-08-08 at 19.47.37 (2)

बड़ी खबर : दुष्कर्म के आरोपी की गिरफ्तारी, पूंजीपथरा पुलिस ने भेजा न्यायिक रिमांड पर

WhatsApp Image 2026-08-09 at 17.42.03
WhatsApp Image 2026-08-09 at 17.42.04
WhatsApp Image 2026-08-08 at 19.47.37
spot_img

दुष्कर्म के आरोपी की गिरफ्तारी, पूंजीपथरा पुलिस ने भेजा न्यायिक रिमांड पर

रिपोर्ट ~ हीरालाल राठिया लैलूंगा

    रायगढ़, 11 फरवरी । पूंजीपथरा पुलिस ने 7 फरवरी 2025 को दर्ज दुष्कर्म के मामले में त्वरित कार्रवाई करते हुए आरोपी बब्बन राय को गिरफ्तार कर न्यायिक रिमांड पर भेज दिया है। 
      7 फरवरी को पीड़ित युवती द्वारा थाना पूंजीपथरा में शिकायत दर्ज कराई गई थी। युवती ने बताया कि वह मध्य प्रदेश का रहने वाली है और उसके पिता पूंजीपथरा में व्यवसाय करते हैं। 7 फरवरी को जब वह अपने माता-पिता से मिलने आई, उस समय वे गांव गए हुए थे। 

     शाम को घर की लाइट खराब होने पर उसके पिता के परिचित *बब्बन राय* (निवासी छपरा, बिहार) को बुलाकर लाइट ठीक कराई गई। उसी रात पड़ोस के एक व्यक्ति ने बोर चालू करने के बाद बाहर का दरवाजा खुला छोड़ दिया। रात करीब 9:30 बजे बब्बन राय जबरदस्ती घर में घुस आया और युवती के साथ दुष्कर्म किया।  पीड़िता की शिकायत पर *अपराध क्रमांक 38/2025, धारा 64(1), 351(2), 331(4) बीएनएस* के तहत मामला दर्ज किया गया। थाना प्रभारी निरीक्षक राकेश मिश्रा के निर्देशन में महिला उप निरीक्षक कुसुम कैवर्त द्वारा पीड़िता का बयान दर्ज कराया गया और उसका मेडिकल परीक्षण करवाया गया। 
    पुलिस टीम ने त्वरित कार्रवाई करते हुए *बबन उर्फ बब्बन राय (38 वर्ष), निवासी दुर्गावली, थाना मसरक, जिला छपरा (बिहार), हाल मुकाम पूंजीपथरा, रायगढ़* को हिरासत में लिया और 10 फरवरी को न्यायालय में पेश कर न्यायिक रिमांड पर भेज दिया गया। 
   आरोपी की पहचान, तलाश और गिरफ्तारी की इस कार्रवाई में निरीक्षक राकेश मिश्रा, उप निरीक्षक कुसुम कैवर्त, सहायक उप निरीक्षक विजय एक्का, प्रधान आरक्षक लोमेश राजपूत और हमराह स्टाफ की महत्वपूर्ण भूमिका रही।  पूंजीपथरा पुलिस आमजन को आश्वस्त करती है कि महिलाओं की सुरक्षा सर्वोच्च प्राथमिकता है और ऐसे अपराधों पर कठोर कार्रवाई जारी रहेगी।

चंद्रशेखर जायसवाल
चंद्रशेखर जायसवाल
OWNER/EDITOR - CHANDRASHEKHAR JAISAWAL Mo.-9340765733
spot_img
spot_img

Recent Posts

रक्षाबंधन पर बाइक प्रेमियों के लिए श्री श्याम ऑटोमोबाइल्स का धमाकेदार ऑफर — फुल टैंक फ्यूल फ्री, शानदार उपहार और कई फायदे! 🏍️🎁रक्षाबंधन पर...

लैलूंगा। भाई-बहन के अटूट प्रेम, विश्वास और स्नेह का प्रतीक रक्षाबंधन पर्व इस वर्ष और भी खास होने जा रहा है। इस शुभ अवसर...

CHHATTISGARH NEWS

RAIGARH NEWS