spot_img
Saturday, March 28, 2026
Saturday, March 28, 2026
WhatsApp Image 2025-09-27 at 19.02.00_2560a816
WhatsApp Image 2025-09-27 at 19.02.00_8a3c1831

फाइलेरिया उन्मूलन अभियान शुरू, सालिक साय ने दिलाई दवा सेवन की शपथ

फाइलेरिया उन्मूलन अभियान शुरू, सालिक साय ने दिलाई दवा सेवन की शपथ
कांसाबेल। राष्ट्रीय फाइलेरिया उन्मूलन कार्यक्रम के अंतर्गत आज सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र कांसाबेल में मास ड्रग एडमिनिस्ट्रेशन (एमडीए) अभियान का शुभारंभ किया गया। अभियान के तहत निर्धारित डोज के अनुसार फाइलेरिया (हाथीपांव) की दवा का सेवन कराया जा रहा है। कार्यक्रम की शुरुआत जिला पंचायत जशपुर के अध्यक्ष सालिक साय द्वारा स्वयं दवा सेवन कर आमजन को संदेश देने के साथ की गई।
इस अवसर पर अध्यक्ष श्री साय ने जनसमुदाय से अपील करते हुए कहा कि फाइलेरिया एक गंभीर लेकिन पूरी तरह रोकथाम योग्य रोग है। इसके उन्मूलन के लिए सभी पात्र नागरिकों को दवा का अनिवार्य रूप से सेवन करना चाहिए। उन्होंने कहा कि राज्य सरकार और स्वास्थ्य विभाग का लक्ष्य फाइलेरिया मुक्त छत्तीसगढ़ बनाना है, जिसके लिए जनभागीदारी अत्यंत आवश्यक है।
शुभारंभ कार्यक्रम में भाजपा कांसाबेल के महामंत्री केसव पांडेय, खंड चिकित्सा अधिकारी डॉक्टर संध्या रानी टोप्पो, विकासखंड कार्यक्रम प्रबंधक ज्ञान दास महंत, फार्मासिस्ट चंदर पातर, वाहन चालक मनोज नाग सहित सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र कांसाबेल के समस्त स्टाफ और मितानिन उपस्थित रहीं। स्वास्थ्य कर्मियों ने दवा सेवन की प्रक्रिया, सावधानियों और लाभों की जानकारी भी दी।
कार्यक्रम के दौरान यह भी बताया गया कि निर्धारित आयु वर्ग के सभी नागरिकों को, स्वास्थ्य कर्मियों की निगरानी में दवा का सेवन कराना सुरक्षित और प्रभावी है। अभियान के माध्यम से गांव-गांव जाकर दवा वितरण एवं जागरूकता गतिविधियां संचालित की जाएंगी, ताकि फाइलेरिया के स्थायी उन्मूलन की दिशा में ठोस कदम उठाए जा सकें।

01
09
WhatsApp Image 2025-09-29 at 18.52.16_7b78a71e
spot_img
spot_img

अपना न्यूज़ पोर्टल - 9340765733

spot_img
spot_img
spot_img

Recent Posts

छत्तीसगढ़ में दोगुनी हुई गैस सिलेंडर की बुकिंग

रायपुर। पश्चिम एशिया संकट के चलते पूरे देश में एलपीजी की किल्लत शुरू हो गई है। छत्तीसगढ़ में भी जगह-जगह से घरेलू गैस सिलेंडर...
Latest
छत्तीसगढ़ में दोगुनी हुई गैस सिलेंडर की बुकिंग CG : बीएससी नर्सिंग प्रवेश परीक्षा 2026 के लिए आवेदन शुरू, जानिए पूरी डिटेल CG : हाउसिंग बोर्ड कॉलोनी में मिली पेंटर की संदिग्ध लाश, सुसाइड नोट में कांग्रेस... पुरुष हॉकी : मेजबान छत्तीसगढ़ सहित असम, झारखंड और ओडिशा रहे विजेता स्टार्टअप और इनोवेशन का नया केंद्र बन रहा छत्तीसगढ़: CM साय खेलो इंडिया ट्राइबल गेम्स 2026 : रायपुर में भारोत्तोलन का धमाकेदार जलवा, पूर्वाे... आर्थिक तंगी से जूझते हुए झारखंड के वेटलिफ्टर बाबूलाल हेम्ब्रम एक-एक मेडल के साथ ... मुख्यमंत्री 31 को करेंगे कुंवरगढ़ महोत्सव का शुभारंभ, 133 करोड़ की विकास परियोजन... प्रधानमंत्री आवास योजना (ग्रामीण) में दुर्ग जिला प्रदेश में प्रथम स्थान पर लैलूँगा चौक बना ‘मौत का मोड़’! ओवरलोड ट्रकों की दहशत से जाम, हादसे और हाहाकार