Raigarh News : चोरी की स्कूटी के साथ युवक गिरफ्तार, कोतवाली पुलिस की कार्रवाई

spot_img

चोरी की स्कूटी के साथ युवक गिरफ्तार, कोतवाली पुलिस की कार्रवाई

       5 मार्च, रायगढ़ । कोतवाली पुलिस ने  बाइक चोरी में सफलता हासिल करते हुए पुरानी हटरी से चोरी हुई स्कूटी बरामद कर आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस ने 20 वर्षीय दीपक कर्ष, निवासी चांदमारी रायगढ़ को चोरी की होण्डा एक्टिवा स्कूटी (वाहन क्रमांक CG 13 AJ 9762) के साथ पकड़ा है। इस स्कूटी की चोरी की रिपोर्ट 12 जनवरी को पुरानी हटरी निवासी संदीप अग्रवाल ने कोतवाली थाने में दर्ज कराई थी, जिसके आधार पर पुलिस ने अज्ञात आरोपी के खिलाफ अपराध क्रमांक 23/2025 धारा 303(2) बीएनएस के तहत मामला दर्ज कर जांच शुरू की थी।
      आज दोपहर कोतवाली थाना प्रभारी निरीक्षक सुखनंदन पटेल को मुखबिर से सूचना मिली कि एक युवक बड़े रामपुर फव्वारा चौक के पास स्कूटी बेचने के लिए ग्राहक तलाश रहा है। सूचना मिलते ही पुलिस टीम को मौके पर भेजा गया, जहां संदेह के आधार पर स्कुटी बेचने लोगों से चर्चा करने वाले दीपक कर्ष से पूछताछ की गई। जब उससे स्कूटी के दस्तावेज मांगे गए, तो वह कोई वैध कागजात प्रस्तुत नहीं कर सका। सख्ती से पूछताछ करने पर उसने स्वीकार किया कि उक्त स्कूटी जनवरी माह में चोरी की थी और उसे            छिपाकर रखा था। पुलिस ने तत्काल स्कूटी जब्त कर आरोपी को गिरफ्तार कर लिया।
            चोरी की स्कूटी की अनुमानित कीमत करीब 20,000 रुपये बताई जा रही है। आरोपी दीपक कर्ष को गिरफ्तार कर रिमांड पर भेज दिया गया है। इस पूरी कार्रवाई में थाना प्रभारी सुखनंदन पटेल के नेतृत्व में प्रधान आरक्षक हेमन पात्रे, आरक्षक भगवती रत्नाकर, रोशन एक्का, गोविंद पटेल और साइबर सेल की टीम की अहम भूमिका रही।

चंद्रशेखर जायसवाल
चंद्रशेखर जायसवाल
OWNER/EDITOR - CHANDRASHEKHAR JAISAWAL Mo.-9340765733
spot_img
spot_img

Recent Posts

कापू परियोजना के 150 आंगनबाड़ी केंद्रों के बच्चों को मिले खिलौने

उत्कृष्ट कार्य करने वाले कर्मचारियों को किया गया सम्मानित रायगढ़, 9 अक्टूबर 2026/ सेवा संकल्प अभियान 2026 के अंतर्गत एकीकृत बाल विकास परियोजना कापू में...

CHHATTISGARH NEWS

कापू परियोजना के 150 आंगनबाड़ी केंद्रों के बच्चों को मिले खिलौने

उत्कृष्ट कार्य करने वाले कर्मचारियों को किया गया सम्मानित रायगढ़, 9 अक्टूबर 2026/ सेवा संकल्प अभियान 2026 के अंतर्गत एकीकृत बाल विकास परियोजना कापू में...

RAIGARH NEWS

किरोड़ीमल धर्मादा न्यास की भूमि पर काबिज लोगों के दस्तावेजों की जांच, उच्च स्तरीय समिति ने किया सत्यापन

जमीन के मूल दस्तावेजों का किया गया मिलान, सभी संबंधित व्यक्तियों को पक्ष रखने का मिला अवसर जांच प्रतिवेदन के आधार पर नियमानुसार होगी आगे...