spot_img
Wednesday, February 11, 2026
Wednesday, February 11, 2026
WhatsApp Image 2025-09-27 at 19.02.00_2560a816
WhatsApp Image 2025-09-27 at 19.02.00_8a3c1831

Raigarh News : जूटमिल पुलिस ने मारपीट के आरोपी पर हत्या के प्रयास और आर्म्स एक्ट की कार्रवाई कर भेजा जेल

जूटमिल पुलिस लगातार बदमाशों पर कर रही कार्यवाही

जूटमिल पुलिस ने मारपीट के आरोपी पर हत्या के प्रयास और आर्म्स एक्ट की कार्रवाई कर भेजा जेल

जूटमिल पुलिस लगातार बदमाशों पर कर रही  कार्यवाही

रिपोर्ट ~ हीरालाल राठिया लैलूंगा


    16 मार्च, रायगढ़। जूटमिल थाना पुलिस ने एक गंभीर मारपीट मामले में आरोपी पर हत्या के प्रयास और आर्म्स एक्ट के तहत कड़ी कार्रवाई कर उसे जेल भेज दिया। घटना 14 मार्च की सुबह की है, जब मिट्ठूमुडा दुर्गा चौक पर मुकेश खड़िया (26 वर्ष) नामक युवक पर दिनेश साहू ने धारदार हथियार से हमला कर गंभीर चोट पहुंचाई। रिपोर्टकर्ता अश्वनी बरेठ (30) के मुताबिक, उसका मौसेरा भाई मुकेश 13 मार्च की रात होली मनाने के बाद चौक पर सो रहा था, तभी सुबह राजीव गांधीनगर निवासी दिनेश साहू वहां पहुंचा और मुकेश से झगड़ा कर मारपीट करने लगा। शोर सुनकर लोग पहुंचे, तो आरोपी के हाथ में फरसानुमा धारदार हथियार था और वह हमला करने को उतारू था, लेकिन मौके से फरार हो गया।
        पीड़ित मुकेश को गंभीर चोटें आईं, जिसके बाद उसे केजीएच अस्पताल से मेडिकल कॉलेज रायगढ़ रेफर किया गया। पुलिस ने मामले की गंभीरता को देखते हुए आरोपी दिनेश साहू के खिलाफ अपराध क्रमांक 73/2025 धारा 109(1) बीएनएस के तहत केस दर्ज कर उसकी तलाश शुरू की। आज पुलिस ने दिनेश साहू को गिरफ्तार किया गया। आरोपी दिनेश साहू (19 साल) ने बताया कि 13 मार्च की रात कुछ युवकों ने उसके साथ गाली-गलौज की थी, इस बात की रंजिश पर उसने मुकेश से मारपीट की। जूटमिल पुलिस ने आरोपी से घटना में प्रयुक्त हथियार बरामद किया और आर्म्स एक्ट की धारा 25, 27 जोड़कर न्यायिक रिमांड पर भेज दिया, जहां उसे जेल वारंट जारी होने के बाद जेल दाखिल करा दिया गया।
       इस कार्रवाई में थाना प्रभारी मोहन भारद्वाज, सहायक उप निरीक्षक भागीरथी चौधरी, आरक्षक तरुण महिलाने, धनेश्वर उरांव और सुशील यादव की अहम भूमिका रही। जूटमिल पुलिस लगातार क्षेत्र में असामाजिक तत्वों और अपराधियों पर शिकंजा कस रही है, जिससे अपराध नियंत्रण में मदद मिल रही है।

01
09
WhatsApp Image 2025-09-29 at 18.52.16_7b78a71e
spot_img
spot_img

अपना न्यूज़ पोर्टल - 9340765733

spot_img
spot_img
spot_img

Recent Posts

बोर्ड परीक्षा परिणाम के बाद कटाईपाली सी के विद्यार्थियों के लिए टी आर एन एनर्जी आयोजित करेगा अभिनंदन समारोह   – वायुनन्दन पांडे

बोर्ड परीक्षा परिणाम के बाद कटाईपाली सी के विद्यार्थियों के लिए टी आर एन एनर्जी आयोजित करेगा अभिनंदन समारोह   - वायुनन्दन पांडे रिपोर्ट ~...
Latest
बोर्ड परीक्षा परिणाम के बाद कटाईपाली सी के विद्यार्थियों के लिए टी आर एन एनर्जी ... सोशल मीडिया पर गन के साथ रील पोस्ट करने वाले युवक पर रायगढ़ पुलिस की कड़ी वैधानिक... ऑपरेशन अंकुश के तहत कोतरारोड़, लैलूँगा एवं तमनार क्षेत्र में #अवैध शराब पर ताबड़त... शातिर बाइक चोर विकेश दास महंत गिरफ्तार, पूंजीपथरा पुलिस ने न्यायिक रिमांड पर भेज... सप्ताह के भीतर मवेशी तस्करों पर थाना प्रभारी लैलूँगा की दूसरी बड़ी सफलता
नया बजाज बाइक ऑफर – अब नए फायदे, नई शुरुआत लैलूंगा।
राडा ऑटो एक्सपो के सफल सम...
धमाका ऑफर... श्री श्याम ऑटो मोबाइल्स लैलूँगा में अब नए ऑफर के साथ बजाज बाइक... प... ऐतिहासिक दिनः मुख्यमंत्री कन्या विवाह योजना के तहत एक साथ प्रदेश भर में 6414 जोड़... लैलूंगा नाली निर्माण पर वार्डवासियों का हंगामा! वार्ड क्रमांक 10 में काम रुकवाने... 🚨  लैलूंगा के ग्राम जामढोंढी में 6 वर्षीय मासूम की कुएं में डुबोकर हत्या, न...