spot_img
Monday, June 23, 2025
Monday, June 23, 2025

Raigarh News : घरघोड़ा पुलिस द्वारा युवक की बेरहमी से पिटाई
वर्दी की आड़ में गुंडागर्दी ,थाना प्रभारी से लगाई न्याय की गुहार… पढ़िए पूरी खबर

घरघोड़ा पुलिस की बर्बरता उजागर! वायरल आवेदन बना चर्चा का विषय

बिना कारण पिटाई, पुलिस की कार्यशैली पर उठे सवाल

घरघोड़ा, रायगढ़। जनता की रक्षा का दायित्व निभाने वाली पुलिस पर एक बार फिर गंभीर आरोप लगे हैं। घरघोड़ा थाना क्षेत्र में एक युवक ने पुलिस द्वारा की गई अमानवीय पिटाई की शिकायत आवेदन सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है।

घटना 20 जनवरी 2025 की सुबह करीब 10 बजे की है। ग्राम ढोरम निवासी उत्तरा निषाद अपने मित्र भूषण के घर के पास टेरम इलाके में बैठा था, तभी पुलिस की एक टीम वहां पहुंची। शराब की तलाशी के नाम पर पुलिस ने पहले पूछताछ की, लेकिन जब कुछ संदिग्ध नहीं मिला, तो उत्तरा निषाद और उसके साथी सुमन पर पुलिस ने अपना गुस्सा निकाल दिया।

पीड़ित का आरोप है कि पुलिस ने उन्हें जमीन पर गिराकर घसीटा और लाठी-डंडों से बेरहमी से पीटा। शरीर पर अब भी पिटाई के गहरे निशान मौजूद हैं। सवाल यह उठता है कि क्या कानून व्यवस्था बनाए रखने वाली पुलिस को इस तरह आम नागरिकों पर अत्याचार करने का अधिकार है?

क्या घरघोड़ा पुलिस बन चुकी है अत्याचारी?

यह कोई पहली घटना नहीं है जब घरघोड़ा पुलिस की कार्यशैली पर सवाल उठे हैं। स्थानीय लोगों का कहना है कि पुलिस अक्सर गरीब और कमजोर तबके को निशाना बनाती है और अपनी शक्ति का दुरुपयोग करती है। कई बार बिना किसी ठोस आधार के लोगों को परेशान किया जाता है, जिससे पुलिस प्रशासन की छवि धूमिल होती जा रही है।

पीड़ित परिवार ने उच्च अधिकारियों से न्याय की गुहार लगाई है। घटना के बाद इलाके में आक्रोश व्याप्त है और लोग पुलिस की इस बर्बरता के खिलाफ आवाज बुलंद कर रहे हैं।

प्रशासन की भूमिका पर उठते सवाल, क्या मिलेगा न्याय?

अब बड़ा सवाल यह है कि क्या दोषी पुलिसकर्मियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई होगी, या यह मामला भी अन्य मामलों की तरह फाइलों में दबकर रह जाएगा? प्रशासन की भूमिका पर सभी की निगाहें टिकी हैं।

क्या पीड़ितों को न्याय मिलेगा, या फिर यह घटना भी सिर्फ एक और मामला बनकर रह जाएगी? जनता को उम्मीद है कि इस बार कानून के रखवाले अपने ही कानून की मर्यादा बनाए रखेंगे और दोषियों पर उचित कार्रवाई होगी।

spot_img

अपना न्यूज़ पोर्टल बनवाने के लिए आज ही संपर्क करें ....

spot_img
spot_img

Recent Posts

समलेश्वरी मंदिर से गूंजेगा ‘हरि बोल’, लैलूंगा में 27 जून को निकलेगी भव्य रथयात्राभगवान जगन्नाथ, बलभद्र और सुभद्रा जी आठ दिन मौसी के घर...

।। जय जगन्नाथ ।।समलेश्वरी मंदिर से गूंजेगा 'हरि बोल', लैलूंगा में 27 जून को निकलेगी भव्य रथयात्राभगवान जगन्नाथ, बलभद्र और सुभद्रा जी आठ दिन...
Latest
समलेश्वरी मंदिर से गूंजेगा 'हरि बोल', लैलूंगा में 27 जून को निकलेगी भव्य रथयात्र... अवैध भंडारण और ख़रीद फरोख्त को रोकने की माँग अन्यथा आंदोलन की चेतावनी

उस...
बड़ी खबर : यूथ कांग्रेस नेता अपरांश सिन्हा ने अपनी टीम सानू खान, सम्राट महंत, आकृ... सरकारी ज़मीन पर बेधड़क कब्ज़ा: कुंजारा में भू-माफिया ने खड़ी कर दी प्राइवेट कॉले... जिले के 101 अमृत सरोवर स्थलों में हुआ योगाभ्यास

पर्यावरण संरक्षण के प्रति...
एक पेड़ माँ के नाम अभियान 2.0

पीएम आवास की हितग्राही अपने आवास परिसर में ...
युक्तियुक्तकरण से शिक्षा को मिली नई गति, पालकों का बढ़ा विश्वास

तमनार के ...
पुसौर और पूंजीपथरा क्षेत्र में अवैध शराब पर  कार्रवाई, चार आरोपी गिरफ्तार, ... महिला थाना की तत्परता : छेड़खानी के आरोपी को किया गिरफ्तार, न्यायिक रिमांड पर भे... पुस्तैनी जमीन के मुआवजा-हिस्सेदारी विवाद में भतीजे की हत्या, आरोपी गिरफ्तार
<...