Raigarh News : चक्रधरनगर और खरसिया पुलिस की शराब विरोधी कार्रवाई, तीन आरोपी गिरफ्तार

चक्रधरनगर और खरसिया पुलिस की शराब विरोधी कार्रवाई, तीन आरोपी गिरफ्तार

     25 मार्च, रायगढ़। एसपी दिव्यांग पटेल के निर्देशन में जिले में अवैध शराब के खिलाफ सख्त अभियान जारी है जिसमें खरसिया और चक्रधरनगर पुलिस ने बीते 24 और 25 मार्च को छापेमारी कर तीन आरोपियों को गिरफ्तार किया और महुआ शराब जब्त की।

चक्रधरनगर पुलिस की कार्रवाई
        25 मार्च को चक्रधरनगर पुलिस ने ग्राम महापल्ली में शराब रेड की। थाना प्रभारी निरीक्षक प्रशांत राव को सूचना मिली थी कि हेमसागर निषाद (20) अपने कब्जे में अवैध शराब रखकर बिक्री कर रहा है। पुलिस ने दबिश देकर संदेही को पकड़ लिया। प्रारंभ में उसने गुमराह करने की कोशिश की, लेकिन सख्ती से पूछताछ करने पर उसने शराब बिक्री की बात कबूल ली और प्लास्टिक डिब्बे में छिपाकर रखी 06 लीटर कच्ची महुआ शराब (कीमत 1200 रुपये) पेश की।
          आरोपी हेमसागर निषाद (निवासी महापल्ली नवामुडा, थाना चक्रधरनगर) के खिलाफ धारा 34(2), 59(क) आबकारी एक्ट के तहत मामला दर्ज किया गया। इस कार्रवाई में प्रधान आरक्षक पौलुस एक्का, आरक्षक श्वेत कुमार बारिक, चंद्र कुमार बंजारे, मिनकेतन पटेल और महिला आरक्षक अनिता बेक शामिल थे।

खरसिया पुलिस की कार्रवाई
         खरसिया पुलिस ने 24 मार्च को ग्राम गीधा और चपले में छापेमारी की। ग्राम गीधा में रमेश कुमार खुटे (44) को उसके घर के सामने से शराब बेचते पकड़ा गया। पुलिस को देख आरोपी भागने की कोशिश कर रहा था, लेकिन टीम ने उसे धर-दबोचा। आरोपी के पास से 07 लीटर कच्ची महुआ शराब (कीमत 1400 रुपये) और 100 रुपये नकद जब्त किए गए।
           वहीं, ग्राम चपले के रेलवे फाटक के पास नहर किनारे पुलिस ने घेराबंदी कर आरोपी गोपाल पटेल (22) निवासी औंराभाठा, थाना कोतरारोड को पकड़ा। उसके पास से 15 लीटर कच्ची महुआ शराब (कीमत 3000 रुपये) बरामद की गई। दोनों मामलों में थाना खरसिया में धारा 34(2) आबकारी एक्ट के तहत कार्रवाई की गई। इस रेड में महिला प्रधान आरक्षक सरोजनी राठौर, संजय मिंज, बिरीछराम साण्डे, योगेश साहू और सत्य नारायण सिदार की अहम भूमिका रही। पुलिस ने स्पष्ट किया है कि अवैध शराब कारोबारियों पर लगातार शिकंजा कसते हुए कार्रवाई जारी रहेगी और ऐसे तत्वों पर कड़ी नजर रखी जा रही है ।

चंद्रशेखर जायसवाल
चंद्रशेखर जायसवाल
OWNER/EDITOR - CHANDRASHEKHAR JAISAWAL Mo.-9340765733
spot_img
spot_img

अपना न्यूज़ पोर्टल - 9340765733

spot_img
spot_img
spot_img

Recent Posts

नगर पंचायत पलारी में 19 जून को होगा भाजपा नवनिर्वाचित पार्षदों का शपथ ग्रहण समारोह

गुरुर । भारतीय जनता पार्टी के नवनिर्वाचित पार्षदों का शपथ ग्रहण कार्यक्रम कल 19 जून 2026 को नगर पंचायत पलारी में आयोजित किया जाएगा।...

CHHATTISGARH NEWS

महतारी वंदन eKYC के नाम पर शुल्क लेने वालों पर होगी कड़ी कार्यवाहीमहतारी वंदन eKYC निशुल्क है, पैसे वसूलने वालों के खिलाफ होगी कार्यवाहीeKYC...

हितग्राहियों से पैसे वसूलने वालों पर होगी कानूनी कार्यवाहीमहतारी वंदन eKYC में किसी प्रकार का शुल्क न दें, वसूली करने वालों पर होगी सख्त...

RAIGARH NEWS

अमलीपाली में पानी की समस्या हुई दूरमहिलाओं को मिली बड़ी राहत, समय की हुई बचतस्वच्छ जल से बेहतर हुआ स्वास्थ्य और जीवन स्तर

पत्रकार हीरालाल राठिया लैलूंगा, रायगढ़ रायगढ़, 18 जून 2026/ विकासखंड पुसौर के ग्राम अमलीपाली, ग्राम पंचायत आमापाली में जल जीवन मिशन ने ग्रामीणों के...