spot_img
Wednesday, February 11, 2026
Wednesday, February 11, 2026
WhatsApp Image 2025-09-27 at 19.02.00_2560a816
WhatsApp Image 2025-09-27 at 19.02.00_8a3c1831

छेड़खानी की शिकायत पर महिला थाना ने की त्वरित कार्रवाई, आरोपी को गिरफ्तार कर भेजा जेल

छेड़खानी की शिकायत पर महिला थाना ने की त्वरित कार्रवाई, आरोपी को गिरफ्तार कर भेजा जेल

  

रिपोर्ट ~ हीरालाल राठिया लैलूंगा

   16 अप्रैल, रायगढ़ । थाना चक्रधरनगर क्षेत्र की एक युवती से छेड़खानी करने वाले आरोपी रामकुमार भगत को महिला थाना पुलिस ने गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है। आरोपी पर युवती को मोबाइल फोन पर लगातार परेशान करने, रास्ते में छेड़खानी करने और फिर घर में घुसकर गाली-गलौच करने के आरोप हैं। महिला थाना की सख्त कार्रवाई के चलते मामला दर्ज होने के 24 घंटे के भीतर ही आरोपी की गिरफ्तारी सुनिश्चित की गई।

        पीड़िता ने 14 अप्रैल को महिला थाना में आवेदन दी कि ग्राम लोईग निवासी रामकुमार भगत (उम्र 29 वर्ष) जनवरी 2025 से उसे मोबाइल फोन पर बार-बार कॉल कर शादी का प्रस्ताव देता था और अकेले मिलने का दबाव बना रहा था। युवती ने बताया कि 11 मार्च की सुबह जब वह अपनी छोटी बहन को स्कूल छोड़ने जा रही थी, तब रास्ते में रामकुमार ने उसका हाथ पकड़कर मोबाइल नंबर मांगते हुए अश्लील हरकत की। युवती ने बहाना बनाकर किसी तरह उससे पीछा छुड़ाया, लेकिन इसके दो दिन बाद 13 अप्रैल की शाम करीब 7:30 बजे रामकुमार उसके घर में जबरन घुस आया और गाली-गलौच करने लगा। जब युवती के पिता बीच-बचाव को आए, तो उन्हें भी अपशब्द कहे और धमकी देकर भाग निकला।

           युवती के आवेदन पर महिला थाना ने आरोपी के खिलाफ अपराध क्रमांक 06/25 धारा 75(3), 78(2), 331(2) व 296 बीएनएस के तहत मामला दर्ज किया और तत्काल टीम गठित कर आरोपी की तलाश शुरू की गई। आरोपी मौके से फरार था, लेकिन पुलिस को मुखबिर से मिली सूचना के आधार पर उसे कल गिरफ्तार कर न्यायालय में पेश किया गया। अदालत ने आरोपी को न्यायिक रिमांड पर जेल भेजने का आदेश जारी किया, जिसके तहत उसे जिला जेल रायगढ़ में दाखिल किया गया है।

     पुलिस अधीक्षक श्री दिव्यांग पटेल के मार्गदर्शन पर इस कार्रवाई में महिला थाना प्रभारी उप निरीक्षक दीपिका निर्मलकर, सहायक उप निरीक्षक सरस्वती महापात्रे और प्रधान आरक्षक राजेश उरांव की प्रमुख भूमिका रही।

01
09
WhatsApp Image 2025-09-29 at 18.52.16_7b78a71e
spot_img
spot_img

अपना न्यूज़ पोर्टल - 9340765733

spot_img
spot_img
spot_img

Recent Posts

सप्ताह के भीतर मवेशी तस्करों पर थाना प्रभारी लैलूँगा की दूसरी बड़ी सफलता

रिपोर्ट ~ हीरालाल राठिया लैलूंगा पशु तस्करों के विरुद्ध रायगढ़ पुलिस ने चलाया "आपरेशन शंखनाद"32 गौवंश को मशहूर मवेशी तस्कर रब्बुल खान के चंगुल...
Latest
सप्ताह के भीतर मवेशी तस्करों पर थाना प्रभारी लैलूँगा की दूसरी बड़ी सफलता
नया बजाज बाइक ऑफर – अब नए फायदे, नई शुरुआत लैलूंगा।
राडा ऑटो एक्सपो के सफल सम...
धमाका ऑफर... श्री श्याम ऑटो मोबाइल्स लैलूँगा में अब नए ऑफर के साथ बजाज बाइक... प... ऐतिहासिक दिनः मुख्यमंत्री कन्या विवाह योजना के तहत एक साथ प्रदेश भर में 6414 जोड़... लैलूंगा नाली निर्माण पर वार्डवासियों का हंगामा! वार्ड क्रमांक 10 में काम रुकवाने... 🚨  लैलूंगा के ग्राम जामढोंढी में 6 वर्षीय मासूम की कुएं में डुबोकर हत्या, न... लैलूँगा में तहसीलदार का बड़ा एक्शन!

निजी भवन में चल रहा आधार सेंटर सील, ...
फाइलेरिया उन्मूलन अभियान शुरू, सालिक साय ने दिलाई दवा सेवन की शपथ
मॉडिफाई साइलेंसर पर व्यापक अभियान — गैरेज संचालकों की बैठक, ‘सशक्त ऐप’ से चोरी व... 🚨 होटल ट्रिनिटी के सनराइज स्पा एंड सैलून में देह व्यापार का भंडाफोड़, संचालक व म...