WhatsApp Image 2026-08-08 at 19.47.36
WhatsApp Image 2026-08-08 at 19.47.37 (1)
WhatsApp Image 2026-08-08 at 19.47.37 (2)

कोतवाली पुलिस ने लूटपाट गैंग का 48 घंटे के भीतर किया भंडाफोड़

लूटपाट के तीन आरोपी गिरफ्तार, लूटी गई रकम व मोबाइल बरामद कर आरोपियों के दो बाइक की जप्ती

WhatsApp Image 2026-08-09 at 17.42.03
WhatsApp Image 2026-08-09 at 17.42.04
WhatsApp Image 2026-08-08 at 19.47.37

कोतवाली पुलिस ने लूटपाट गैंग का 48 घंटे के भीतर किया भंडाफोड़

लूटपाट के तीन आरोपी गिरफ्तार, लूटी गई रकम व मोबाइल बरामद कर आरोपियों के दो बाइक की जप्ती

रिपोर्ट ~ हीरालाल राठिया लैलूंगा

  2 मई, 2025 रायगढ़ । बड़पारा रेलवे स्टेशन मार्ग पर युवक से मारपीट कर नकदी और मोबाइल लूटने की वारदात का कोतवाली पुलिस ने 48 घंटे के भीतर खुलासा कर दिया है। पुलिस ने घटना में शामिल तीन आरोपियों को गिरफ्तार कर उनके कब्जे से लूटा गया मोबाइल, नकदी के साथ-साथ वारदात में प्रयुक्त दो बाइक—आर15 और पल्सर एनएस 200 भी बरामद कर ली है। लूटी गई संपत्ति की कुल कीमत करीब 2 लाख 20 हजार रुपये है। कार्रवाई पुलिस अधीक्षक श्री दिव्यांग पटेल के मार्गदर्शन में नगर पुलिस अधीक्षक श्री आकाश शुक्ला और कोतवाली थाना प्रभारी सुखनंदन पटेल के नेतृत्व में की गई।
        जानकारी के अनुसार 30 अप्रैल की शाम प्रार्थी दिगम्बर एक्का (20 वर्ष), निवासी बैस्कीमुड़ा लैलूंगा, अपने साथियों सचिन मिंज और राकेश मिंज के साथ कलकत्ता जाने के लिए रायगढ़ आया था। तीनों बस से उतरकर पैदल रेलवे स्टेशन जा रहे थे, तभी शाम करीब 5.30 बजे बड़पारा शराब भट्ठी के पास आर15 बाइक पर बैठे युवकों ने गाली-गलौच करते हुए दिगम्बर के जेब से ₹1200 और मोटरोला कंपनी का मोबाइल फोन (कीमत ₹20,000) लूट लिया और मारपीट कर फरार हो गए।
            घटना की सूचना पर पुलिस ने तत्काल केस दर्ज कर जांच शुरू की। बड़पारा शराब भट्ठी के आसपास लगे सीसीटीवी फुटेज खंगालने के बाद संदिग्धों की पहचान हुई और दो आरोपियों—अनिकेत रत्ना उर्फ टाका (निवासी रामभाठा) और जैकी खान (निवासी ढिमरापुर)—को हिरासत में लेकर कार्यपालिक मजिस्ट्रेट की उपस्थिति में पहचान करवाई गई। पूछताछ में दोनों ने अपने एक अन्य साथी छोटू राजपूत उर्फ अजय व एक के साथ मिलकर वारदात को अंजाम देना स्वीकार किया। पुलिस ने धरपकड़ में आरोपी छोटू राजपूत उर्फ अजय को भी पकड़ा ।
          पुलिस ने आरोपियों के मेमोरेंडम पर लूटी गई नकदी ₹400, मोबाइल फोन, नीले रंग की आर15 बाइक (कीमत ₹1.5 लाख) और पल्सर एनएस 200 (सीजी 13 यूए 8254, कीमत ₹50,000) बरामद की। तीनों आरोपियों के खिलाफ थाना कोतवाली में अपराध क्रमांक 195/2025, धारा 309(6), 3(5) बीएनएस के तहत मामला दर्ज कर न्यायिक रिमांड पर भेज दिया गया है। आरोपी अनिकेत रत्ना उर्फ टाका (निवासी रामभाठा) और जैकी खान (निवासी ढिमरापुर) पूर्व में भी मारपीट के आरोपी रहे हैं जिनका थाना कोतवाली में मारपीट का अपराध दर्ज है।
          इस सफल कार्रवाई में थाना प्रभारी सुखनंदन पटेल के साथ उप निरीक्षक ऐनु देवांगन, आरक्षक मनोज पटनायक और उत्तम सारथी की सराहनीय भूमिका रही। पुलिस कप्तान श्री दिव्यांग पटेल ने टीम की तत्परता की प्रशंसा करते हुए आगे भी अपराधियों पर सख्त कार्रवाई की बात कही है।
नाम आरोपी
01. अनिकेत रत्ना उर्फ टाका पिता गणपति रत्ना उम्र 24 साल सा0 रामभांठा रायगढ़ थाना कोतवाली जिला रायगढ़
02. जैकी खान पिता फिरोज खान उम्र 23 साल सा० ढिमरापुर पुरानी बस्ती रायगढ़ थाना कोतवाली जिला रायगढ़
03. छोटू राजपूत उर्फ अजय पिता शौकीलाल राजपूत सिंह उम्र 24 साल सा० अटल आवास खरसिया जिला रायगढ़

एक फरार

चंद्रशेखर जायसवाल
चंद्रशेखर जायसवाल
OWNER/EDITOR - CHANDRASHEKHAR JAISAWAL Mo.-9340765733
spot_img
spot_img

Recent Posts

रायगढ़ जिले  की चार महत्वपूर्ण सड़कों के निर्माण और सुदृढ़ीकरण के लिए करोड़ों की मंजूरी

ढिमरापुर चौक-कोतरा थाना एनएच मार्ग के लिए 41.49 करोड़, मेडिकल कॉलेज पहुंच मार्ग सहित तीन सड़कों के लिए 24.01 करोड़ रुपये स्वीकृतजिले में सड़क...

CHHATTISGARH NEWS

RAIGARH NEWS