WhatsApp Image 2026-08-08 at 19.47.36
WhatsApp Image 2026-08-08 at 19.47.37 (1)
WhatsApp Image 2026-08-08 at 19.47.37 (2)

चक्रधरनगर पुलिस ने देर रात गोवर्धनपुर पुलिया पर शराब तस्कर को दबोचा

WhatsApp Image 2026-08-09 at 17.42.03
WhatsApp Image 2026-08-09 at 17.42.04
WhatsApp Image 2026-08-08 at 19.47.37

चक्रधरनगर पुलिस ने देर रात गोवर्धनपुर पुलिया पर शराब तस्कर को दबोचा

आरोपी से पल्सर बाइक, 15 लीटर महुआ शराब जब्त, आबकारी एक्ट के तहत कार्रवाई

रिपोर्ट ~ हीरालाल राठिया लैलूंगा

   रायगढ़ 14 मई, 2025 रायगढ़ जिले के चक्रधरनगर थाना क्षेत्र में बीती रात पुलिस ने तस्करी के खिलाफ बड़ी कार्रवाई करते हुए एक युवक को 15 लीटर महुआ शराब के साथ रंगे हाथ पकड़ा है। थाना प्रभारी निरीक्षक अमित शुक्ला के नेतृत्व में की गई इस कार्रवाई में आरोपी अनिल उरांव, पिता स्व. नत्थुलाल उरांव, उम्र 24 वर्ष, निवासी मधुबनपारा दुर्गा मंदिर के पास, थाना सिटी कोतवाली को गोवर्धनपुर पुलिया के पास घेराबंदी कर पकड़ा गया। आरोपी अपने पल्सर मोटरसाइकिल में महुआ शराब लेकर परिवहन करते हुए पकड़ा गया है।
      पुलिस को सूचना मिली थी कि एक युवक पल्सर मोटरसाइकिल की अगली हिस्से में भारी मात्रा में अवैध महुआ शराब रखकर गोवर्धनपुर पुलिया के रास्ते से ले जा रहा है। सूचना मिलते ही टीआई अमित शुक्ला ने तत्काल प्रधान आरक्षक संजय तिवारी को पेट्रोलिंग टीम के साथ मौके पर रवाना किया। 13-14 मई की रात्रि को गोवर्धनपुर पुलिया पर घेराबंदी कर आरोपी को रोककर तलाशी ली गई, जिसमें उसके पास से 15 लीटर महुआ शराब बरामद हुई। साथ ही उसके पास से ₹3,000 नकद और परिवहन में प्रयुक्त लाल-काले रंग की पल्सर मोटरसाइकिल (CG 13 UC 9437), जिसकी अनुमानित कीमत ₹70,000 है, जब्त की गई।
        पुलिस ने आरोपी के खिलाफ थाना चक्रधरनगर में छत्तीसगढ़ आबकारी अधिनियम की धारा 34(2), 59(क) के तहत मामला दर्ज कर कार्रवाई की है। जब्त कुल संपत्ति का मूल्य लगभग ₹73,000 है। इस पूरी कार्रवाई में प्रधान आरक्षक संजय तिवारी के साथ आरक्षक चंद्र कुमार बंजारे और मीनकेतन पटेल की प्रमुख भूमिका रही।

चंद्रशेखर जायसवाल
चंद्रशेखर जायसवाल
OWNER/EDITOR - CHANDRASHEKHAR JAISAWAL Mo.-9340765733
spot_img
spot_img

Recent Posts

रायगढ़ जिले  की चार महत्वपूर्ण सड़कों के निर्माण और सुदृढ़ीकरण के लिए करोड़ों की मंजूरी

ढिमरापुर चौक-कोतरा थाना एनएच मार्ग के लिए 41.49 करोड़, मेडिकल कॉलेज पहुंच मार्ग सहित तीन सड़कों के लिए 24.01 करोड़ रुपये स्वीकृतजिले में सड़क...

CHHATTISGARH NEWS

RAIGARH NEWS