धरमजयगढ़ थाना प्रभारी ने प्रेरणास्पद नागरिकों को किया सम्मानित, कोटवारों को किया जागरूक

धरमजयगढ़ थाना प्रभारी ने प्रेरणास्पद नागरिकों को किया सम्मानित, कोटवारों को किया जागरूक

  

रिपोर्ट ~ हीरालाल राठिया लैलूंगा

धरमजयगढ़, 1 जून । पुलिस अधीक्षक दिव्यांग कुमार पटेल के दिशा-निर्देशन में थाना प्रभारी धरमजयगढ़ निरीक्षक कमला पुसाम ठाकुर द्वारा आज थाना क्षेत्र के उन नागरिकों को प्रशस्ति पत्र व छाता भेंट कर सम्मानित किया गया, जो चिकित्सा, स्वच्छता, पंचायत, आपातकालीन सेवा एवं ग्राम सुरक्षा जैसे क्षेत्रों में निष्ठापूर्वक कार्य कर समाज के लिए प्रेरणा बने हैं। बरसात के पहले सम्मानित नागरिकों को छाता प्रदान कर उन्हें सम्मान स्वरूप सहयोग भी दिया गया।
         इस कार्यक्रम के दूसरे चरण में थाना परिसर में ग्राम कोटवारों एवं सम्मानित नागरिकों की बैठक आयोजित की गई, जिसमें थाना प्रभारी ने साइबर अपराध, यातायात नियम, पॉक्सो एक्ट, टोनही प्रताड़ना निषेध कानून तथा महिलाओं व बच्चों पर बढ़ते अपराधों की जानकारी देते हुए उनसे बचाव के उपाय साझा किए। उन्होंने सभी को इन विषयों पर जागरूक रहने और अपने परिजनों व गांववासियों को भी सतर्क करने की अपील की। कोटवारों को विशेष निर्देश देते हुए कहा गया कि वे गांवों में किसी भी प्रकार की अवैध शराब बिक्री या अन्य अनैतिक गतिविधियों की सूचना तत्काल पुलिस को दें। इसके साथ ही पुलिस अधीक्षक के निर्देशानुसार सभी गांवों में महिला समिति गठन की प्रक्रिया शुरू की गई है, जिसे लेकर कोटवारों से कहा गया कि वे महिलाओं को इस दिशा में संगठित करने के लिए प्रेरित करें।
            इस अवसर पर सम्मान पाने वालों में स्वास्थ्य कार्यकर्ता प्रीति वंदना केरकेट्टा, दशमतिया कुजूर, नगर पंचायत कर्मचारी सूरज मलिक और पवन राम, डॉयल 112 (धरमजयगढ़ राइनो) स्टाफ आरक्षक जयप्रकाश टोप्पो, ERV चालक अमित भगत , ग्राम कोटवार राशि दास और कीर्तन दास शामिल रहे। कार्यक्रम में क्षेत्र के गणमान्य नागरिकों के साथ थाना धरमजयगढ़ का पूरा स्टाफ भी उपस्थित रहा।

चंद्रशेखर जायसवाल
चंद्रशेखर जायसवाल
OWNER/EDITOR - CHANDRASHEKHAR JAISAWAL Mo.-9340765733
spot_img
spot_img

अपना न्यूज़ पोर्टल - 9340765733

spot_img
spot_img
spot_img

Recent Posts

रायगढ़ पहुंचे हाईकोर्ट के जस्टिस सचिन सिंह राजपूत, न्यायालयों और जिला जेल का किया गहन निरीक्षण; बंदियों का भोजन चखकर परखी

दो दिवसीय वार्षिक निरीक्षण में न्यायालयों की कार्यप्रणाली का लिया जायजा, न्यायिक अधिकारियों, अधिवक्ताओं और बंदियों से किया सीधा संवाद रायगढ़। माननीय उच्च न्यायालय छत्तीसगढ़,...

CHHATTISGARH NEWS

विद्यार्थियों के न्यायोचित विषयों का समाधान संवाद, पारदर्शिता एवं संस्थागत सुधारों से हो; हिंसक टकराव दुर्भाग्यपूर्ण : अभाविपप्रतियोगी परीक्षाओं में पारदर्शिता एवं संस्थागत सुधार...

संकीर्ण राजनीतिक स्वार्थ एवं राष्ट्रविरोधी षड्यंत्रों का माध्यम नहीं बनेगा विद्यार्थी: अभाविपअखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद (अभाविप) जंतर-मंतर पर नीट-यूजी सहित विभिन्न शिक्षा संबंधी विषयों...

RAIGARH NEWS

रायगढ़ पहुंचे हाईकोर्ट के जस्टिस सचिन सिंह राजपूत, न्यायालयों और जिला जेल का किया गहन निरीक्षण; बंदियों का भोजन चखकर परखी

दो दिवसीय वार्षिक निरीक्षण में न्यायालयों की कार्यप्रणाली का लिया जायजा, न्यायिक अधिकारियों, अधिवक्ताओं और बंदियों से किया सीधा संवाद रायगढ़। माननीय उच्च न्यायालय छत्तीसगढ़,...