बढ़ते अपराध का ग्राफ देखते हुए बिलासपुर नही संभल पा रहा है विधायक और महापौर से?

spot_img

बढ़ते अपराध का ग्राफ देखते हुए बिलासपुर नही संभल पा रहा है विधायक और महापौर से?

कानून व्यवस्था को लेकर पूर्व मंत्री अमर अग्रवाल की व्यवस्था आज आमजनता को याद आ रही है।

संवाददाता/ बिलासपुर-: शहर का अमन चैन जैसा कहि खो सा गया है ऐसा अब आमजन को महसूस होने लगा है इसी शहर में एकता की मिसाल दी जाती रही है शहर में त्यौहार एक साथ मनाया जाता रहा है खुशी और गम में एकदूसरे के साथ खड़े रहते थे वो सब आज न जाने कहाँ खो सा गया है और खोता भी जा रहा है शहर में बढ़ता अपराध डर पैदा कर दिया है न जाने कब कौन सी आपराधिक घटना घटित हो जाये आप कुछ नही कह सकते,दिनों दिन शहर का महौल खराब होता जा रहा है कानून व्यवस्था जतनी खराब हो चुकी है कि अपराधियों को पुलिस का डर नही है ।

नशा,जुआ,सट्टा का खेल जोरो पर-:

बिलासपुर में नशा का खेल इतना बढ़ गया है कि नोजवान इसके चंगुल में फंसते जा रहे है अवैध शराब कारोबार के साथ अवैध आहाता हर शराब दुकान के पास अवैधानिक तरीके खुले हुए जिससे अपराध होने का हमेशा अंदेशा बना रहता है वही जुआ शहर के लगे ग्रामो में जोर शोर से चल रहा है जिसकी जानकारी पुलिस को होने के बाद भी बन्द नही हो पा रहा ,सट्टा का भी खेल किसी से छुपा नही मुख्यमंत्री भूपेश बघेल को बोलना पड़ा कि सट्टा बन्द होना चाहिए लेकिन अभी निरन्तर जारी है ।

अमर अग्रवाल के वो 15 साल आमजनता को कानून व्यवस्था को लेकर आज याद आ रहे है-:

बिलासपुर में भाजपा के शासन के समय इस प्रकार की घटनाएं बहुत ही कम हुआ करती थी कानून व्यवस्था चुस्त दुरुस्त रहती थी उसका श्रेय एक ही व्यक्ति को जाता है वो पूर्व मंत्री अमर अग्रवाल को उनके रहते शहर में कोई गुंडागर्दी की घटना नही होती थी शहर में चारो तरफ शांति का माहौल था किसी भी व्यक्ति कोई इस मामले में कोई शिकायत नही थी कि शहर में गुंडागर्दी, हत्या,मारपीट,लूट जैसे घटना कभी कभार देखने मे आती थी उन घटनाओं में तुरन्त एक्शन लिया जाता रहा अमर अग्रवाल ने कानून व्यवस्था को बहुत ही टाइट कर के रखा शहर में रात 12 बजे भी आम नागरिक शहर में भृमण कर सकता था माताएँ बहने पूरी तरह सुरक्षित थी ।

अमर अग्रवाल का वो बयान-:

अमर अग्रवाल का एक बयान अखबारों में उस समय सुर्खियों में था ऐसा याद रहा है कि शहर में एक ही गुंडा है वो हूं में ये बात आज आमजनता को भी लग रहा रही है काश एक ही गुंडा होता जो शहर की शांति व्यवस्था बनाये रखा था किसी भी व्यक्ति को इस मामले में कोई शिकायत नही थी आमआदमी अपने आप को महफूज समझ रहा था कानून व्यवस्था सही थी शहर में अपराध होने पर तुरन्त एक्शन लिया जाता था जिसको आज बिलासपुर की आमजनता याद कर रही है इसका फायदा आने वाले विधानसभा चुनाव में अमर अग्रवाल को मिल भी सकता है क्योंकि आमजनता को भी डर लग रहा है कि यदि वर्तमान समय इसी प्रकार अपराध का ग्राफ बढ़ता रहा तो आने वाले विधानसभा चुनाव में जनता का मूड वर्तमान जनप्रतिनिधियों के खिलाफ जा सकता हैं।

चंद्रशेखर जायसवाल
चंद्रशेखर जायसवाल
OWNER/EDITOR - CHANDRASHEKHAR JAISAWAL Mo.-9340765733
spot_img
spot_img

Recent Posts

Shardiya Navratri 2026: 11 अक्टूबर से शुरू होंगे नवरात्र, 20 को दशहरा; जानें अष्टमी-नवमी की तारीख

तिथि क्रम में बदलाव के चलते इस बार नवरात्रि के पर्व को लेकर खास चर्चा, 19 अक्टूबर को अष्टमी-नवमी के पूजन का संयोग Shardiya Navratri...

CHHATTISGARH NEWS

Shardiya Navratri 2026: 11 अक्टूबर से शुरू होंगे नवरात्र, 20 को दशहरा; जानें अष्टमी-नवमी की तारीख

तिथि क्रम में बदलाव के चलते इस बार नवरात्रि के पर्व को लेकर खास चर्चा, 19 अक्टूबर को अष्टमी-नवमी के पूजन का संयोग Shardiya Navratri...

RAIGARH NEWS

15 अक्टूबर तक भारी वाहनों के रूट में बड़ा बदलाव!बाकारूमा में HPC निर्माण से बदलेगा भारी वाहनों का रास्ता, लैलूँगा-घरघोड़ा मार्ग पर डायवर्जन

04 से 15 अक्टूबर तक लागू रहेगा नया रूट, SDM लैलूंगा ने जारी किया आदेश; कलेक्टर से मिल चुकी अनुमति पत्रकार हीरालाल राठिया लैलूंगा रायगढ़...