पुरानी रंजिश पर बुजुर्ग की हत्या, घरघोड़ा पुलिस ने आरोपी को किया गिरफ्तार

पुरानी रंजिश पर बुजुर्ग की हत्या, घरघोड़ा पुलिस ने आरोपी को किया गिरफ्तार

रिपोर्ट ~ हीरालाल राठिया लैलूंगा


       रायगढ़, 28 जून 2025 घरघोड़ा थाना क्षेत्र के ग्राम बिजारी में पुरानी रंजिश के चलते एक 75 वर्षीय बुजुर्ग की हत्या कर दी गई। पुलिस ने तत्परता दिखाते हुए आरोपी को घटना के कुछ घंटों के भीतर गिरफ्तार कर न्यायालय में पेश कर दिया है।
      घटना की जानकारी देते हुए प्रार्थी रमेश्वर साहू पिता स्व. मायाराम साहू (उम्र 55 वर्ष), निवासी ग्राम बिजारी, ने पुलिस को बताया कि उसके चाचा मस्तराम साहू (उम्र 75 वर्ष) दिनांक 28 जून की सुबह गांव के ही रामचरण चौहान के घर डॉक्टर की जानकारी लेने पहुंचे थे। दरअसल, मस्तराम साहू अपनी आंख का ऑपरेशन कराना चाहते थे, इसी सिलसिले में चर्चा कर रहे थे। उसी दौरान रामचरण का भाई शिवचरण चौहान वहां पहुंचा।
               बताया जा रहा है कि शिवचरण और मस्तराम के बीच पहले से आपसी विवाद चला आ रहा था। इसी रंजिश को लेकर शिवचरण ने मौके पर ही अपने पास रखे धारदार टांगी से मस्तराम साहू के गले पर वार कर दिया, जिससे वे मौके पर ही गिर पड़े। गंभीर चोट लगने से मस्तराम साहू की घटनास्थल पर ही मृत्यु हो गई। हत्या के बाद आरोपी शिवचरण टांगी लेकर वहां से फरार हो गया।
        घटना की सूचना पर टीआई घरघोड़ा कुमार गौरव साहू तत्काल अपने स्टाफ के साथ मौके पर पहुंचे और आरोपी शिवचरण चौहान पिता स्व. बस्तीराम चौहान (उम्र 60 वर्ष), निवासी ग्राम बिजारी को हिरासत में ले लिया गया। पूछताछ में आरोपी ने जुर्म स्वीकार कर लिया है, आरोपी से प्रयुक्त आलाजरब एक लोहे का धारदार टांगी की जप्ती की गई है ।
             पुलिस ने आरोपी के खिलाफ अपराध क्रमांक 168/2025 धारा 103(1) भारतीय न्याय संहिता (BNS) के तहत हत्या का मामला दर्ज कर लिया है। आरोपी को आज न्यायालय में पेश कर ज्युडिशियल रिमांड पर भेज दिया गया है।  मामले में आगे की विवेचना जारी है।

चंद्रशेखर जायसवाल
चंद्रशेखर जायसवाल
OWNER/EDITOR - CHANDRASHEKHAR JAISAWAL Mo.-9340765733
spot_img
spot_img

अपना न्यूज़ पोर्टल - 9340765733

spot_img
spot_img
spot_img

Recent Posts

बिलासपुर सेंट्रल जेल में सनसनी: डबल मर्डर के सजायाफ्ता कैदी ने जलती भट्ठी में लगाई छलांग, मौत; सुरक्षा व्यवस्था पर उठे सवाल

बिलासपुर। सेंट्रल जेल बिलासपुर में मंगलवार को उस वक्त हड़कंप मच गया, जब आजीवन कारावास की सजा काट रहे एक कैदी ने गैसीफायर प्लांट...

CHHATTISGARH NEWS

विद्यार्थियों के न्यायोचित विषयों का समाधान संवाद, पारदर्शिता एवं संस्थागत सुधारों से हो; हिंसक टकराव दुर्भाग्यपूर्ण : अभाविपप्रतियोगी परीक्षाओं में पारदर्शिता एवं संस्थागत सुधार...

संकीर्ण राजनीतिक स्वार्थ एवं राष्ट्रविरोधी षड्यंत्रों का माध्यम नहीं बनेगा विद्यार्थी: अभाविपअखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद (अभाविप) जंतर-मंतर पर नीट-यूजी सहित विभिन्न शिक्षा संबंधी विषयों...

RAIGARH NEWS

महिला उद्यमियों को मिलेगा डिजिटल ऋण आवेदन का लाभ, बिहान मिशन ने दिया ऑनलाइन प्रक्रिया का प्रशिक्षण,स्व-सहायता समूहों की महिलाओं को आत्मनिर्भर बनाने की...

रायगढ़ -छत्तीसगढ़ राज्य ग्रामीण आजीविका मिशन (बिहान) जिला इकाई, जिला पंचायत रायगढ़ द्वारा महिला स्व-सहायता समूहों को व्यक्तिगत उद्यम ऋण सुविधा से जोड़ने के...