WhatsApp Image 2026-08-08 at 19.47.36
WhatsApp Image 2026-08-08 at 19.47.37 (1)
WhatsApp Image 2026-08-08 at 19.47.37 (2)

वीबी जी राम जी से ग्रामीण रोजगार को मिलेगी नई दिशा, बनेगा विकसित भारत

WhatsApp Image 2026-08-09 at 17.42.03
WhatsApp Image 2026-08-09 at 17.42.04
WhatsApp Image 2026-08-08 at 19.47.37
spot_img

वीबी जी राम जी से ग्रामीण रोजगार को मिलेगी नई दिशा, बनेगा विकसित भारत
जनजागरूकता बैठक में बोले जिला पंचायत उपाध्यक्ष दीपक सिदार
लैलूंगा- विकसित भारत ग्रामीण रोजगार आजीविका मिशन गारंटी (VB G RAM G) के तहत लैलूंगा विकासखंड के ग्राम मोहनपुर में एक महत्वपूर्ण जनजागरूकता बैठक का आयोजन भारतीय जनता पार्टी मंडल लैलूंगा ने किया गया। बैठक में ग्रामवासियों के साथ बड़ी संख्या में ग्रामीण महिलाओं की उपस्थिति रही, जिससे कार्यक्रम की उपयोगिता और जनभागीदारी साफ नजर आई। बैठक का उद्देश्य जी राम जी योजना के माध्यम से ग्रामीण क्षेत्रों में रोजगार, आजीविका और पारदर्शिता को मजबूत करना रहा।
इस अवसर पर जिला पंचायत उपाध्यक्ष दीपक सिदार ने कहा कि “जी राम जी योजना से गांवों को आत्मनिर्भर बनाने की दिशा में ठोस कदम उठाया गया है। जब गांव मजबूत होंगे, तभी देश मजबूत बनेगा और यही विकसित भारत की असली नींव है।” उन्होंने कहा कि इस योजना के जरिए स्थानीय स्तर पर रोजगार के अवसर बढ़ेंगे, पलायन रुकेगा और ग्रामीण अर्थव्यवस्था को नई गति मिलेगी।ग्राम पंचायत के प्रस्ताव के अनुसार पंचायत में काम होंगे।
जनपद पंचायत लैलूंगा के उपाध्यक्ष मनोज अग्रवाल ने अपने वक्तव्य में योजना की प्रमुख विशेषताओं पर प्रकाश डालते हुए कहा कि जी राम जी योजना के अंतर्गत ग्रामीणों को 125 दिन का सुनिश्चित काम, 15 दिन के भीतर पारदर्शी भुगतान और भ्रष्टाचार पर सख्त लगाम लगाने की व्यवस्था की गई है। उन्होंने कहा कि इससे मजदूरों और जरूरतमंद परिवारों को समय पर उनका हक मिलेगा और बिचौलियों व गड़बड़ियों पर रोक लगेगी।
बैठक में जी राम जी मंडल संयोजक उमेश अग्रवाल, मंडल प्रभारी थाबिरो यादव, सह संयोजक गीतिका सिदार, कार्यालय मंत्री नूतन प्रधान, प्रेम लाल चौहान, कांशीराम राठिया एवं पूर्व सरपंच सुरेंद्र भगत उपस्थित रहे। सभी वक्ताओं ने ग्रामवासियों से योजना का अधिक से अधिक प्रचार प्रसार करने व विपक्ष द्वारा मनरेगा बंद होने की फैलाई जा रही भ्रांति से बचने कहा।
कार्यक्रम के दौरान ग्रामीणों की समस्याएं और सुझाव भी सुने गए तथा उनके समाधान के लिए संबंधित स्तर पर पहल करने का आश्वासन दिया गया। कार्यक्रम का मंच संचालन कांशीराम पैकरा ने किया, जबकि आभार प्रदर्शन पूर्व सरपंच सुरेंद्र भगत ने किया। अंत में आयोजकों ने सभी अतिथियों, ग्रामवासियों और विशेष रूप से बड़ी संख्या में उपस्थित ग्रामवासियो का आभार व्यक्त किया।

चंद्रशेखर जायसवाल
चंद्रशेखर जायसवाल
OWNER/EDITOR - CHANDRASHEKHAR JAISAWAL Mo.-9340765733
spot_img
spot_img

Recent Posts

BREAKING NEWS | लैलूँगा से बड़ी खबर!NEW PULSAR 125 की धमाकेदार लॉन्चिंग!सिर्फ ₹501/- में Booking और उपहारों की बौछार!

लैलूँगा में New Pulsar 125 की लॉन्चिंग को लेकर बाइक प्रेमियों के बीच जबरदस्त उत्साह देखने को मिल रहा है। श्री श्याम ऑटोमोबाइल्स ने...

CHHATTISGARH NEWS

RAIGARH NEWS