spot_img
Saturday, February 14, 2026
Saturday, February 14, 2026
WhatsApp Image 2025-09-27 at 19.02.00_2560a816
WhatsApp Image 2025-09-27 at 19.02.00_8a3c1831

लैलूँगा – बाकारुमा रोड की खुली पोल : 6 माह में ही जर्जर, जगह – जगह गड्ढे, किसानों को नहीं मिला मुआवजा

लैलूंगा-बाकारुमा रोड की खुली पोल: 6 माह में ही जर्जर, जगह-जगह गड्ढे, किसानों को नहीं मिला मुआवजा


लैलूंगा, 4 जुलाई 2025 मानसून की पहली हल्की बूंदाबांदी ने लैलूंगा  के बहुचर्चित लैलूंगा-बाकरुमा रोड की असलियत को उजागर कर दिया है। मात्र छह महीने पहले अरबो की लागत से बनी यह सड़क आज इतनी जर्जर हालत में पहुंच चुकी है कि जगह-जगह बड़े-बड़े गड्ढों में तब्दील हो गई है। डामरीकरण के नाम पर सिर्फ कागजी खानापूर्ति कर सड़क पर करोड़ों खर्च कर दिए गए, लेकिन गुणवत्ता नाम की कोई चीज नजर नहीं आ रही।

गांवों को जोड़ने वाली यह प्रमुख सड़क आज एक जानलेवा रास्ता बन गई है। हल्की बारिश से ही सड़क पर फिसलन और कीचड़ जमा हो गया है, जिससे दोपहिया वाहन चालकों का गुजरना मुश्किल हो गया है। बाकरुमा, राजपुर, चौरंगा सलखिया, लैलूंगा आने जाने वाले किसान, छात्र और ग्रामीण जान हथेली पर रखकर इस सड़क से गुजरने को मजबूर हैं। सबसे ज्यादा परेशानी स्कूल जाने वाले बच्चों और मरीजों को हो रही है।

स्थानीय ग्रामीणों और किसानों ने आरोप लगाया कि सड़क निर्माण के दौरान घटिया सामग्री का प्रयोग किया गया और पूरी प्रक्रिया में जिम्मेदार अधिकारियों ने आंखें मूंद ली। “छह महीने में ही रोड का यह हाल है तो आने वाले दिनों में इससे बड़े हादसे होंगे,” यह कहना है राजपुर के किसान का, जिनका कहना है कि यह सड़क अब हादसों की दावत बन गई है।

सड़क में गड्ढे या गड्ढों में सड़क?

स्थानीय नागरिकों ने व्यंग्य में कहा कि यह पहचानना मुश्किल है कि सड़क में गड्ढे हैं या गड्ढों में सड़क। कई जगहों पर गड्ढे इतने गहरे हैं कि दोपहिया वाहन , और छोटी कार पूरी तरह फंस जाएं। कुछ ग्रामीणों ने बताया कि रात के समय इन गड्ढों में गिरकर लोग घायल हो चुके हैं, लेकिन आज तक न तो लोक निर्माण विभाग (PWD) ने मरम्मत करवाई, न ही किसी अधिकारी ने स्थल निरीक्षण किया।

किसानों को अब तक नहीं मिला मुआवजा

सड़क निर्माण के लिए कई किसानों की जमीन अधिग्रहित की गई थी, लेकिन हैरानी की बात है कि आधे से ज्यादा प्रभावित किसानों को आज तक मुआवजा नहीं मिला है। किसान  ने बताया कि उनकी जमीन रोड में चली गई, खेत का रास्ता बंद हो गया, लेकिन आज तक कोई अधिकारी सुनवाई करने नहीं आया। “सरकारी तंत्र सिर्फ सड़क बनाने के नाम पर फोटो खिंचवा लेता है, लेकिन असली पीड़ित को कुछ नहीं मिलता,” उन्होंने दुख प्रकट किया।

पीडब्ल्यूडी और ठेकेदार की मिलीभगत का आरोप

ग्रामीणों ने सीधे तौर पर PWD विभाग और ठेकेदार पर मिलीभगत कर भ्रष्टाचार करने का आरोप लगाया है। उनका कहना है कि मानक के अनुसार कार्य न कर सिर्फ पैसा लूटा गया। “जांच होनी चाहिए कि किस गुणवत्ता की सामग्री लगी और किस अधिकारी ने तकनीकी स्वीकृति दी थी।”

जनप्रतिनिधियों की चुप्पी पर भी सवाल

इस पूरे मामले में जनप्रतिनिधियों की चुप्पी भी चर्चा का विषय बनी हुई है। जनता पूछ रही है कि जब सड़क इतनी जल्दी खराब हो गई, तो स्थानीय विधायक और पंचायत प्रतिनिधियों ने अब तक सवाल क्यों नहीं उठाया? क्या उनका ध्यान सिर्फ चुनाव के समय ही जनता पर जाता है?

जनता की मांग – उच्च स्तरीय जांच हो

ग्रामीणों ने प्रशासन से मांग की है कि इस सड़क निर्माण कार्य की उच्च स्तरीय जांच हो और दोषी ठेकेदारों व अधिकारियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाए। साथ ही किसानों को तत्काल मुआवजा प्रदान किया जाए ताकि उन्हें दोहरी मार से राहत मिल सके।

लैलूंगा-बाकरुमा रोड न केवल निर्माण की गुणवत्ता पर सवाल उठा रहा है, बल्कि यह सिस्टम की लापरवाही और भ्रष्टाचार का एक और उदाहरण बन गया है। यदि समय रहते कार्रवाई नहीं हुई, तो यह सड़क किसी बड़े हादसे का कारण बन सकती है।

01
09
WhatsApp Image 2025-09-29 at 18.52.16_7b78a71e
spot_img
spot_img

अपना न्यूज़ पोर्टल - 9340765733

spot_img
spot_img
spot_img

Recent Posts

पुरानी बस्ती खरसिया में मारपीट की घटना पर पुलिस की त्वरित कार्रवाई — हत्या के प्रयास अपराध में तीन आरोपी गिरफ्तारपुरानी रंजिश को लेकर...

रिपोर्ट ~ हीरालाल राठिया लैलूंगा पुरानी बस्ती खरसिया में मारपीट की घटना पर पुलिस की त्वरित कार्रवाई — हत्या के प्रयास अपराध में तीन...
Latest
पुरानी बस्ती खरसिया में मारपीट की घटना पर पुलिस की त्वरित कार्रवाई — हत्या के प्... रायगढ़ पुलिस का बड़ा खुलासा — फर्जी नंबर प्लेट लगाकर धान परिवहन करने वाला ट्रक मा... लैलूँगा : बनेकेला तालाब की ताबड़तोड़ सफाई! सरपंच खुशबू पैंकरा की पहल से चमका गां... 🕉️ महाशिवरात्रि के पावन अवसर पर स्पेशल ऑफर – बजाज बाइकों  में महाधमाका! 🏍️<... कुर्रूभाठा में धूमधाम से मना दृष्टि एवं प्रवीण बंजारा का बर्थडे, जनप्रतिनिधियों ... ऑपरेशन मुस्कान में रायगढ़ पुलिस को बड़ी सफलता — झांसी (उ.प्र.) से लापता बालिका बर... खरसिया के हमालपारा में उठाईगिरी का खुलासा — 24 घंटे के भीतर दो चोर गिरफ्तार, नगद... लैलूँगा में दिव्यांगजन एवं वृद्धजनों के लिए विशेष शिविर आयोजित, सैकड़ों हितग्राहि... रेलवे स्टेशन के बाहर मारपीट की घटना के चंद घंटे के भीतर चार आरोपी गिरफ्तार — कोत... तमनार जल समूह का कलेक्टर ने किया निरीक्षण, कार्यों में प्रगति लाने के दिए निर्दे...