लैलूँगा के भेड़ीमुड़ा में आयुष स्वास्थ्य शिविर संपन्न : 354 रोगियों का उपचार, निशुल्क औषधि वितरण

भेड़ीमुड़ा में आयुष स्वास्थ्य शिविर संपन्न: 354 रोगियों का उपचार, निशुल्क औषधि वितरण

रिपोर्ट ~ हीरालाल राठिया लैलूंगा


लैलूंगा, 9 जुलाई 2025 — संचालनालय आयुष रायपुर के निर्देश और जिला आयुष अधिकारी रायगढ़ के मार्गदर्शन में विकासखंड लैलूंगा के ग्राम पंचायत भेड़ीमुड़ा में एक दिवसीय आयुष स्वास्थ्य शिविर का आयोजन किया गया। इस स्वास्थ्य शिविर का शुभारंभ भगवान धन्वंतरि की पूजा अर्चना व दीप प्रज्वलन से हुआ। कार्यक्रम में ग्राम पंचायत भेड़ीमुड़ा के सरपंच श्री सुरेंद्र कुमार सिदार मुख्य अतिथि के रूप में उपस्थित रहे। उनके साथ उपसरपंच नरेश निषाद, सचिव कन्हैयालाल और अन्य जनप्रतिनिधियों ने भी अपनी गरिमामयी उपस्थिति दर्ज कराई।

शिविर में कुल 354 रोगियों का इलाज आयुष पद्धति (आयुर्वेद, होम्योपैथी, यूनानी) से किया गया जबकि 48 रोगियों को एलोपैथी चिकित्सा पद्धति से उपचार उपलब्ध कराया गया। सभी रोगियों को नि:शुल्क औषधि वितरण किया गया, जिससे ग्रामीणों को विशेष लाभ मिला। इसके अतिरिक्त, 102 लोगों का बीपी और शुगर जांच भी मौके पर किया गया।

राष्ट्रीय आयुष मिशन के तहत संचालित ऑस्टियोआर्थराइटिस जागरूकता कार्यक्रम के अंतर्गत डॉ. दिव्या पटेल ने ग्रामीणों को जोड़ों के दर्द, सूजन, चलने-फिरने में कठिनाई जैसे लक्षणों की पहचान व उपचार की जानकारी दी। उन्होंने सरल भाषा में समझाया कि नियमित योग, संतुलित आहार और समय पर इलाज से इस बीमारी से बचाव किया जा सकता है।

वर्षा ऋतु के दौरान फैलने वाले मौसमी रोगों जैसे मलेरिया, डेंगू और डायरिया से बचाव के उपाय भी बताए गए। ग्रामीणों को घर के आस-पास पानी न जमा होने देने, साफ-सफाई रखने और समय-समय पर जांच कराने की सलाह दी गई।

शिविर को सफल बनाने में स्वास्थ्य विभाग की पूरी टीम का सराहनीय योगदान रहा। शिविर प्रभारी डॉ. रवीना मेहरा के नेतृत्व में डॉ. मदन मोहन, डॉ. नागेंद्र नायक, डॉ. राजकुमार नायक, फार्मासिस्ट भरत लाल बिंझवार, विजय बहेरा, करुणा सागर, सिस्टर आयलिन, अंजिता लकड़ा, मितानिन बहनें और ग्रामवासियों ने समर्पण भाव से सहयोग किया।

ग्रामीणों ने इस स्वास्थ्य शिविर की सराहना करते हुए कहा कि इस प्रकार की सेवाएं गांव-गांव तक पहुंचें, तो कई बीमारियों का समय पर इलाज संभव हो सकेगा। आयुष विभाग द्वारा आयोजित यह शिविर ग्रामीण स्वास्थ्य सुधार की दिशा में एक प्रशंसनीय कदम रहा, जिससे भेड़ीमुड़ा के सैकड़ों लोगों को लाभ मिला।

चंद्रशेखर जायसवाल
चंद्रशेखर जायसवाल
OWNER/EDITOR - CHANDRASHEKHAR JAISAWAL Mo.-9340765733
spot_img
spot_img

अपना न्यूज़ पोर्टल - 9340765733

spot_img
spot_img
spot_img

Recent Posts

आवास योजना में गड़बड़ी की शिकायत का असर, ग्राम पंचायत तिलई की रोजगार सहायिका बर्खास्त

अकलतरा। प्रधानमंत्री ग्रामीण एवं शहरी आवास योजना में कथित अनियमितताओं को लेकर उठाई गई शिकायतों का असर अब दिखाई देने लगा है। जिला जांजगीर-चांपा...

CHHATTISGARH NEWS

महतारी वंदन eKYC के नाम पर शुल्क लेने वालों पर होगी कड़ी कार्यवाहीमहतारी वंदन eKYC निशुल्क है, पैसे वसूलने वालों के खिलाफ होगी कार्यवाहीeKYC...

हितग्राहियों से पैसे वसूलने वालों पर होगी कानूनी कार्यवाहीमहतारी वंदन eKYC में किसी प्रकार का शुल्क न दें, वसूली करने वालों पर होगी सख्त...

RAIGARH NEWS

आबकारी विभाग की कार्रवाई : 160.580 लीटर अवैध शराब जब्त

पत्रकार हीरालाल राठिया लैलूंगा, रायगढ़ अवैध मदिरा के निर्माण, संग्रहण एवं परिवहन के विरुद्ध लगातार अभियान जारीरायगढ़, 19 जून 2026/ कलेक्टर के निर्देश पर...