spot_img
spot_img

अवैध शराब की सूचना पर छाल पुलिस की 8 ठिकानों पर दबिश, 36 लीटर महुआ शराब के साथ… पढ़िए पूरी खबर

spot_img
spot_img
spot_img

अवैध शराब की सूचना पर छाल पुलिस की 8 ठिकानों पर दबिश, 36 लीटर महुआ शराब के साथ 8 आरोपी पकड़ाए

रिपोर्ट ~ हीरालाल राठिया लैलूंगा


         रायगढ़, 30 जुलाई 2025 पुलिस अधीक्षक श्री दिव्यांग पटेल के मार्गदर्शन और मादक पदार्थों पर सख्त नियंत्रण के अभियान के तहत कल छाल थाना पुलिस ने अवैध शराब बेचने पर कार्रवाई करते हुए ग्राम महाराजगंज और कटाईपाली (सी) में एक साथ 8 ठिकानों पर दबिश देकर 36 लीटर कच्ची महुआ शराब बरामद की है। सभी 8 आरोपियों के विरुद्ध आबकारी एक्ट के तहत मामला दर्ज कर वैधानिक कार्रवाई की गई है।
     इस कार्रवाई का नेतृत्व कर रहे थाना प्रभारी छाल निरीक्षक त्रिनाथ त्रिपाठी को मुखबिर से सूचना मिली थी कि ग्राम महाराजगंज और कटाईपाली (सी) क्षेत्र में कुछ लोग अवैध रूप से महुआ शराब का निर्माण और विक्रय कर रहे हैं। सूचना के सत्यापन पश्चात एक विशेष टीम गठित कर बुधवार को दबिश दी गई। अलग-अलग ठिकानों से 8 व्यक्तियों को महुआ शराब के साथ पकड़ा गया।
         ग्राम महाराजगंज में फनेश कुमार कंमलवंशी के पास से 15 लीटर महुआ शराब, मोतीलाल राठिया उर्फ मोरध्वज से 7 लीटर, कमला बाई सारथी से 2 लीटर, धेनुराम राठिया से 2.5 लीटर और सरिता राठिया के पास से 2 लीटर महुआ शराब जब्त की गई। वहीं कटाईपाली (सी) में सुनीता राठिया से 2.5 लीटर, सरस्वती राठिया से 2 लीटर और ईश्वर सिंह राठिया से 3.5 लीटर महुआ शराब बरामद किया गया।
          मौके पर मौजूद सभी आरोपी शराब की बिक्री या भंडारण करते पाए गए, जिन्हें विधिसम्मत कार्रवाई करते हुए गिरफ्तार किया गया और आबकारी अधिनियम के तहत प्रकरण दर्ज किया गया है।
           इस कार्रवाई में थाना प्रभारी त्रिनाथ त्रिपाठी के साथ उप निरीक्षक मदन पटेल, आरक्षक हरेन्द्र पाल सिंह, जगत, गोविंदराम बंजारे, प्रबंध कुमार राठिया, उमेंद्र उरांव, सतीश कुमार और महिला आरक्षक एमरेन्सिया ने अहम भूमिका निभाई।

spot_img
WhatsApp Image 2026-10-12 at 10.32.32 AM
WhatsApp Image 2026-10-12 at 10.32.32 AM (1)
WhatsApp Image 2026-10-12 at 10.32.31 AM (1)
WhatsApp Image 2026-10-12 at 10.32.33 AM (1)
WhatsApp Image 2026-10-12 at 10.32.31 AM
WhatsApp Image 2026-10-12 at 10.32.33 AM
WhatsApp Image 2026-10-12 at 10.32.34 AM (1)
WhatsApp Image 2026-10-12 at 10.32.34 AM
चंद्रशेखर जायसवाल
चंद्रशेखर जायसवाल
OWNER/EDITOR - CHANDRASHEKHAR JAISAWAL Mo.-9340765733
spot_img
spot_img

Recent Posts

कांग्रेस भवन में भाजपा महिला मोर्चा के प्रदर्शन पर सियासी घमासान, संजीव पाल ने FIR और कड़ी कार्रवाई की उठाई मांग

कार्रवाई नहीं होने पर भाजपा नेताओं के घरों में घुसने और नेम प्लेटों पर कालिख पोतने की चेतावनी, बयान से बिलासपुर की राजनीति में...

CHHATTISGARH NEWS

कांग्रेस भवन में भाजपा महिला मोर्चा के प्रदर्शन पर सियासी घमासान, संजीव पाल ने FIR और कड़ी कार्रवाई की उठाई मांग

कार्रवाई नहीं होने पर भाजपा नेताओं के घरों में घुसने और नेम प्लेटों पर कालिख पोतने की चेतावनी, बयान से बिलासपुर की राजनीति में...

RAIGARH NEWS

CG News: जनदर्शन में कलेक्टर मयंक चतुर्वेदी ने सुनीं लोगों की समस्याएं, अधिकारियों को दिए समय-सीमा में निराकरण के निर्देश

Raigarh News: रायगढ़ कलेक्टोरेट में आयोजित जनदर्शन में स्कूल भवन, सड़क निर्माण, वन अधिकार पट्टा और राजस्व रिकॉर्ड में सुधार समेत विभिन्न मांगों को...