घरघोड़ा नगर पंचायत का भ्रष्टाचार उजागर: पुरानी सड़क पर बनाई गई नई सड़क, अधिकारी बोले – “पार्षद से बात करो!”

घरघोड़ा नगर पंचायत का भ्रष्टाचार उजागर: पुरानी सड़क पर बनाई गई नई सड़क, अधिकारी बोले – “पार्षद से बात करो!”

घरघोड़ा। नगर पंचायत घरघोड़ा एक बार फिर से भ्रष्टाचार के मामलों को लेकर सुर्खियों में है। इस बार का मामला बेहद चौंकाने वाला है — यहां पहले से बनी मजबूत सीसी सड़क पर ही फिर से सड़क बना दी गई! और वो भी बालू और सीमेंट से, बिना गिट्टी के!

वार्ड क्रमांक 5 के अंतर्गत राजू साहू के घर से बाबूलाल साहू के घर तक 6.4 लाख रुपये की लागत से स्वीकृत सीसी रोड निर्माण कार्य नगर पंचायत ठेकेदार दीप्ति मिश्रा द्वारा किया गया। लेकिन हैरानी की बात यह है कि यह सड़क पहले से ही मौजूद थी। ठेकेदार ने अपनी सुविधा और स्वार्थ पूर्ति के लिए उसी सीसी रोड के ऊपर गुणवत्ता विहीन सामग्री डालकर नई सड़क बना दी।

जब स्थानीय नागरिकों ने इस भ्रष्टाचार की शिकायत की तो मुख्य नगर पालिका अधिकारी (सीएमओ) सुश्री दीपिका भगत ने बेहद गैर-जिम्मेदाराना जवाब देते हुए कहा, “शिकायत है तो पार्षद से मिलिए।” यही नहीं, शिकायतकर्ता द्वारा बताया गया कि पार्षद खुद मौके पर खड़े होकर घटिया सड़क निर्माण का समर्थन कर रहे थे, तब भी सीएमओ ने मामले से पल्ला झाड़ लिया और मौके से चली गईं।

पार्षद अनिल लकड़ा से जब पूछा गया कि सड़क इस तरह क्यों बनाई जा रही है तो उन्होंने सफाई दी कि “गिट्टी खत्म हो गई थी इसलिए मजबूरी में ऐसे करना पड़ा, सुधार कर दूंगा।” लेकिन हकीकत यह है कि सुधार के नाम पर लीपापोती कर दी गई और शिकायतकर्ता पर समझौते का दबाव बनाया जाने लगा।

नगर पंचायत इंजीनियर से जब इस संबंध में पूछा गया कि तीन दिन से चल रहे काम की निगरानी क्यों नहीं की गई, तो उनका जवाब था, “मुझे पता है काम चल रहा है, मैं आज आ रहा हूं।” और इसके बाद उन्होंने फोन काट दिया।

यह पूरा घटनाक्रम नगर पंचायत की कार्यप्रणाली पर सवाल खड़े करता है। एक ओर लाखों रुपये की लागत से बेवजह नई सड़क बनाई जा रही है, जबकि पुराने सड़क की कोई आवश्यकता नहीं थी। दूसरी ओर, जिम्मेदार अधिकारी, इंजीनियर और पार्षद जनता की आवाज को दबाने की कोशिश कर रहे हैं।

इस पूरे मामले से यह साफ है कि नगर पंचायत घरघोड़ा में जनप्रतिनिधि और अधिकारी जवाबदेही से कोसों दूर हैं। जब पार्षद खुद ठेकेदार के बचाव में खड़े हों और अधिकारी “पार्षद से शिकायत करो” कहकर जिम्मेदारी से मुंह मोड़ लें, तो सवाल यह उठता है कि आम जनता अपनी शिकायत लेकर आखिर जाए तो जाए कहां?

अब देखना यह होगा कि इस भ्रष्टाचार के खिलाफ कोई ठोस कार्रवाई होती है या फिर मामला दबा दिया जाएगा, जैसा अक्सर होता आया है।

चंद्रशेखर जायसवाल
चंद्रशेखर जायसवाल
OWNER/EDITOR - CHANDRASHEKHAR JAISAWAL Mo.-9340765733
spot_img
spot_img

अपना न्यूज़ पोर्टल - 9340765733

spot_img
spot_img
spot_img

Recent Posts

जशपुर पुलिस द्वारा आयोजित “सड़क सुरक्षा – जीवन रक्षा” थीम आधारित द्वितीय चरण की रील मेकिंग प्रतियोगिता के विजेताओं का किया गया सम्मान

पत्रकार हीरालाल राठिया लैलूंगा, रायगढ़ सड़क सुरक्षा एवं यातायात नियमों के प्रति आमजन को जागरूक करने के उद्देश्य से आयोजित रील मेकिंग प्रतियोगिता के...

CHHATTISGARH NEWS

महतारी वंदन eKYC के नाम पर शुल्क लेने वालों पर होगी कड़ी कार्यवाहीमहतारी वंदन eKYC निशुल्क है, पैसे वसूलने वालों के खिलाफ होगी कार्यवाहीeKYC...

हितग्राहियों से पैसे वसूलने वालों पर होगी कानूनी कार्यवाहीमहतारी वंदन eKYC में किसी प्रकार का शुल्क न दें, वसूली करने वालों पर होगी सख्त...

RAIGARH NEWS

पूछापारा तालाब के पास जुआ खेलते 05 जुआरी गिरफ्तार, कोतवाली पुलिस की जुआ रेड कार्रवाई

जुआ फड़ से 8,650 रुपये नगद, 52 पत्ती ताश जब्त, जुआरियों पर जुआ एक्ट के तहत कार्रवाई के साथ पृथक से प्रतिबंधात्मक कार्रवाई भी पत्रकार...