spot_img
Tuesday, February 10, 2026
Tuesday, February 10, 2026
WhatsApp Image 2025-09-27 at 19.02.00_2560a816
WhatsApp Image 2025-09-27 at 19.02.00_8a3c1831

एनएलएम टीम ने जिले की 8 ग्राम पंचायतों में केन्द्र और राज्य सरकार की योजनाओं के क्रियान्वयन का किया मूल्यांकन

एनएलएम टीम ने जिले की 8 ग्राम पंचायतों में केन्द्र और राज्य सरकार की योजनाओं के क्रियान्वयन का किया मूल्यांकन

रिपोर्ट ~ हीरालाल राठिया लैलूंगा


रायगढ़, 31 जुलाई 2025/ भारत सरकार के ग्रामीण विकास मंत्रालय से आई नेशनल लेवल मॉनिटरिंग (एनएलएम) टीम द्वारा 21 से 30 जुलाई तक रायगढ़ जिले के लैलूंगा, घरघोड़ा एवं धरमजयगढ़ ब्लॉक के आठ ग्राम पंचायतों का निरीक्षण कर केन्द्र एवं राज्य सरकार की जनकल्याणकारी योजनाओं के क्रियान्वयन का जमीनी स्तर पर मूल्यांकन किया गया। निरीक्षण दल में शामिल निगरानी विशेषज्ञ श्री राम सागर एवं श्री जगबीर सिंह ने मनरेगा, राष्ट्रीय ग्रामीण आजीविका मिशन, प्रधानमंत्री ग्राम सड़क योजना, प्रधानमंत्री आवास योजना, वन विभाग योजनाओं सहित पंचायत स्तरीय कार्यक्रमों की फील्ड विजिट, दस्तावेज सत्यापन तथा लाभार्थियों से सीधा संवाद कर कार्यान्वयन की वस्तुस्थिति का आंकलन किया।
         दल ने मनरेगा के तहत जल संरक्षण, सड़क निर्माण जैसे कार्यों की गुणवत्ता की जांच की और रिकॉर्ड अद्यतन करने के निर्देश दिए। साथ ही प्रधानमंत्री आवास योजना ग्रामीण के अंतर्गत लंबित आवासों को शीघ्र पूरा करने के निर्देश दिए गए। निरीक्षण के दौरान एनआरएलएम के अंतर्गत स्व-सहायता समूहों की सक्रियता और महिला सशक्तिकरण की दिशा में प्रगति संतोषजनक पाई गई। पीएमजीएसवाय की सड़कों की गुणवत्ता मानकों के अनुरूप मिली। टीम ने योजनाओं की जमीनी स्तर पर बेहतर क्रियान्वयन करते हुए दस्तावेजों का समयबद्ध संधारण और कर्मचारियों को तकनीकी प्रशिक्षण हेतु आवश्यक निर्देश दिए। मूल्यांकन टीम ने निरीक्षण अवधि में घरघोड़ा सीईओ की अनुपस्थिति पर नाराजगी भी जाहिर की।
          इस अवसर पर नोडल कार्यक्रम अधिकारी श्री प्रफुल्ल किंडो, एपीओ मनरेगा श्री राजेश शर्मा, डीएमएम एनआरएलएम श्री प्रवीण त्रिपाठी, जिला समन्वयक श्री हरिशंकर पटेल, उप संचालक पंचायत श्री नीलाराम पटेल, श्री महेश पटेल तथा धरमजयगढ़ सीईओ उपस्थित रहे।

01
09
WhatsApp Image 2025-09-29 at 18.52.16_7b78a71e
spot_img
spot_img

अपना न्यूज़ पोर्टल - 9340765733

spot_img
spot_img
spot_img

Recent Posts

ऐतिहासिक दिनः मुख्यमंत्री कन्या विवाह योजना के तहत एक साथ प्रदेश भर में 6414 जोड़े बंधे परिणय सूत्र मेंरायगढ़ में 190 जोड़ों का हुआ...

रिपोर्ट ~ हीरालाल राठिया लैलूंगा ऐतिहासिक दिनः मुख्यमंत्री कन्या विवाह योजना के तहत एक साथ प्रदेश भर में 6414 जोड़े बंधे परिणय सूत्र मेंरायगढ़...
Latest
ऐतिहासिक दिनः मुख्यमंत्री कन्या विवाह योजना के तहत एक साथ प्रदेश भर में 6414 जोड़... लैलूंगा नाली निर्माण पर वार्डवासियों का हंगामा! वार्ड क्रमांक 10 में काम रुकवाने... 🚨  लैलूंगा के ग्राम जामढोंढी में 6 वर्षीय मासूम की कुएं में डुबोकर हत्या, न... लैलूँगा में तहसीलदार का बड़ा एक्शन!

निजी भवन में चल रहा आधार सेंटर सील, ...
फाइलेरिया उन्मूलन अभियान शुरू, सालिक साय ने दिलाई दवा सेवन की शपथ
मॉडिफाई साइलेंसर पर व्यापक अभियान — गैरेज संचालकों की बैठक, ‘सशक्त ऐप’ से चोरी व... 🚨 होटल ट्रिनिटी के सनराइज स्पा एंड सैलून में देह व्यापार का भंडाफोड़, संचालक व म... रायपुर में साइंस वाणी का सम्मान समारोह

लैलूंगा के पत्रकार संतोष कुमार चौह...
श्री श्याम ऑटो मोबाइल्स लैलूँगा में अब राडा ऑटो एक्सपो के सफल समापन के बाद.... प... लैलूंगा के पत्रकार संतोष कुमार चौहान उत्कृष्ट कार्य हेतु सम्मानित
रायपुर।