spot_img
spot_img

लैलूँगा के व्यवसायी अमित गर्ग बने छत्तीसगढ़ चेम्बर ऑफ कॉमर्स एंड इंडस्ट्रीज के मंत्री, क्षेत्र में हर्ष की लहर

spot_img
spot_img
spot_img

लैलूंगा के व्यवसायी अमित गर्ग बने छत्तीसगढ़ चेम्बर ऑफ कॉमर्स एंड इंडस्ट्रीज के मंत्री, क्षेत्र में हर्ष की लहर

रिपोर्ट ~ हीरालाल राठिया लैलूंगा


लैलूंगा,  के उभरते हुए प्रतिष्ठित व्यवसायी अमित गर्ग को छत्तीसगढ़ चेम्बर ऑफ कॉमर्स एंड इंडस्ट्रीज  में मंत्री पद पर मनोनीत किया गया है। यह नियुक्ति उनके व्यावसायिक अनुभव, सामाजिक सक्रियता और उद्योग जगत में उनके उल्लेखनीय योगदान को देखते हुए की गई है। उनका कार्यकाल वर्ष 2025 से 2028 तक निर्धारित किया गया है।

छत्तीसगढ़ चेम्बर ऑफ कॉमर्स एंड इंडस्ट्रीज द्वारा जारी आधिकारिक पत्र में यह जानकारी दी गई है कि  अमित गर्ग के अनुभव और नेतृत्व से चेम्बर को नई दिशा मिलेगी। पत्र में यह भी उल्लेख किया गया है कि वे न केवल व्यापारियों और उद्यमियों की समस्याओं को समझते हैं, बल्कि उन्हें समाधान की दिशा में प्रेरित भी करते हैं।

अमित गर्ग , जो कि संलेस्वरी हार्डवेयर, लैलूंगा के संचालक हैं, पिछले 20 वर्षों से लैलूंगा क्षेत्र में व्यवसाय के साथ-साथ सामाजिक गतिविधियों में भी सक्रिय रूप से जुड़े रहे हैं। उनकी छवि एक सजग, ईमानदार और नवाचारप्रिय व्यापारी की रही है। मंत्री पद की यह जिम्मेदारी मिलने के बाद से ही क्षेत्र में खुशी की लहर है और लोग उन्हें बधाइयां दे रहे हैं।

स्थानीय व्यापारियों, जनप्रतिनिधियों और नागरिकों ने उन्हें बधाई देते हुए उम्मीद जताई कि उनका चयन निश्चित ही लैलूंगा सहित पूरे क्षेत्र के व्यापारिक विकास में मील का पत्थर साबित होगा। व्यापारियों के बीच यह विश्वास है कि अमित गर्ग उनकी समस्याओं को उच्च स्तर तक पहुंचाने और समाधान के लिए प्रयासरत रहेंगे।

छत्तीसगढ़ चेम्बर ऑफ कॉमर्स एंड इंडस्ट्रीज एक महत्वपूर्ण संगठन है जो प्रदेशभर के उद्योगों, व्यापारिक संस्थानों और उद्यमियों के हितों की रक्षा करता है। मंत्री पद का दायित्व संगठन के संचालन में अहम भूमिका निभाता है। अमित गर्ग का इस पद पर चयन लैलूंगा के लिए एक बड़ी उपलब्धि मानी जा रही है।

गर्ग के मनोयन पर जताई खुशी
अपने मनोनयन पर प्रतिक्रिया देते हुए अमित गर्ग ने कहा, “यह मेरे लिए गर्व और जिम्मेदारी दोनों का विषय है। मैं चेम्बर को सशक्त बनाने, लघु एवं मध्यम व्यापारियों की आवाज को बुलंद करने तथा युवाओं को स्वरोजगार के लिए प्रेरित करने हेतु प्रतिबद्ध रहूंगा।”

उन्होंने यह भी कहा कि वह लैलूंगा क्षेत्र के हर छोटे-बड़े व्यापारी से संवाद कर उनकी समस्याओं को संगठन के माध्यम से शासन-प्रशासन तक पहुंचाएंगे। उनका उद्देश्य केवल चेम्बर की गतिविधियों तक सीमित नहीं, बल्कि व्यापारिक समुदाय की सेवा को समर्पित रहेगा।

क्षेत्रवासियों ने दी शुभकामनाएं
इस ऐतिहासिक उपलब्धि पर लैलूंगा नगर सहित आसपास के ग्रामों में खुशी का माहौल है। विभिन्न व्यापारिक संगठनों, सामाजिक संस्थाओं और आमजनों ने गर्ग को वाट्सअप फेस बुक सोसल मीडिया में बधाई दी।

अमित गर्ग के इस चयन से यह स्पष्ट होता है कि यदि ईमानदारी, मेहनत और सेवा भाव के साथ कार्य किया जाए तो ऊंचे मुकाम जरूर मिलते हैं। लैलूंगा की धरती से निकला यह नाम अब पूरे प्रदेश में व्यवसायिक नेतृत्व का प्रतीक बन चुका है।

spot_img
WhatsApp Image 2026-10-12 at 10.32.32 AM
WhatsApp Image 2026-10-12 at 10.32.32 AM (1)
WhatsApp Image 2026-10-12 at 10.32.31 AM (1)
WhatsApp Image 2026-10-12 at 10.32.33 AM (1)
WhatsApp Image 2026-10-12 at 10.32.31 AM
WhatsApp Image 2026-10-12 at 10.32.33 AM
WhatsApp Image 2026-10-12 at 10.32.34 AM (1)
WhatsApp Image 2026-10-12 at 10.32.34 AM
चंद्रशेखर जायसवाल
चंद्रशेखर जायसवाल
OWNER/EDITOR - CHANDRASHEKHAR JAISAWAL Mo.-9340765733
spot_img
spot_img

Recent Posts

Aaj Ka Rashifal 13 October 2026: मेष से मीन तक जानें सभी 12 राशियों का भविष्य, किसे मिलेगा धन लाभ और किसकी बढ़ेंगी जिम्मेदारियां?

आज का राशिफल: मंगलवार, 13 अक्टूबर 2026 का दिन सभी 12 राशियों के लिए अलग-अलग संभावनाएं लेकर आया है। कुछ राशियों को करियर और...

CHHATTISGARH NEWS

Aaj Ka Rashifal 13 October 2026: मेष से मीन तक जानें सभी 12 राशियों का भविष्य, किसे मिलेगा धन लाभ और किसकी बढ़ेंगी जिम्मेदारियां?

आज का राशिफल: मंगलवार, 13 अक्टूबर 2026 का दिन सभी 12 राशियों के लिए अलग-अलग संभावनाएं लेकर आया है। कुछ राशियों को करियर और...

RAIGARH NEWS

CG News: जनदर्शन में कलेक्टर मयंक चतुर्वेदी ने सुनीं लोगों की समस्याएं, अधिकारियों को दिए समय-सीमा में निराकरण के निर्देश

Raigarh News: रायगढ़ कलेक्टोरेट में आयोजित जनदर्शन में स्कूल भवन, सड़क निर्माण, वन अधिकार पट्टा और राजस्व रिकॉर्ड में सुधार समेत विभिन्न मांगों को...