spot_img
spot_img

350 किलोमीटर बाइक से पहुँचे कार्यकर्ता का मुख्यमंत्री निवास में हुआ सम्मान – संघर्षशील कार्यकर्ताओं की पहचान बनी भाजपा”

spot_img
spot_img
spot_img

350 किलोमीटर बाइक से पहुँचे कार्यकर्ता का मुख्यमंत्री निवास में हुआ सम्मान – संघर्षशील कार्यकर्ताओं की पहचान बनी भाजपा”
रायगढ़ जिले के लैलूंगा विधानसभा से भारतीय जनता पार्टी के मंडल महामंत्री नरेश निषाद को आज मुख्यमंत्री निवास, रायपुर में मुख्यमंत्री श्री साय जी के कर-कमलों से सम्मानित किया गया। यह सम्मान उन्हें भाजपा के सदस्यता अभियान 2024 में लैलूंगा विधानसभा से अभूतपूर्व 1022 ऑनलाइन सदस्य जोड़ने के लिए प्रदान किया गया। जोकि पूरे विधानसभा के प्रथम स्थान में रहे।
श्री नरेश निषाद वर्ष 2018 में भाजपा मंडल लैलूंगा में एक साधारण कार्यकर्ता के रूप में सक्रिय हुए। उनकी निष्ठा, कर्मठता और जनसंपर्क को देखते हुए उन्हें 2019 में भाजयुमो लैलूंगा का उपाध्यक्ष नियुक्त किया गया। उस दौर में पार्टी विपक्ष में थी, फिर भी नरेश निषाद और युवा मोर्चा द्वारा कई उल्लेखनीय कार्यक्रम आयोजित किए गए। विशेषकर 15 अगस्त को 75 मीटर लंबी तिरंगा यात्रा, जिसे नरेश जी ने स्वयं अपने हाथों से तैयार किया, जनता के बीच अत्यंत सराही गई।
2021 में उन्हें शक्तिकेंद्र झगरपुर का प्रभारी बनाया गया, जहाँ उनकी पहचान “सबसे ज्यादा कार्यकर्ताओं को जुटाने वाले” नेता के रूप में बनी। 2023 के विधानसभा चुनाव के तुरंत बाद उन्हें मंडल महामंत्री प्रभार की जिम्मेदारी सौंपी गई। 2024 के लोकसभा चुनाव में उन्होंने दिन-रात जुटकर पार्टी के लिए निर्णायक भूमिका निभाई।
उनकी मेहनत और संगठन निर्माण में योगदान को देखते हुए 2025 में पुनः मंडल महामंत्री नियुक्त किया गया। उन्होंने एक-एक घर जाकर लोगों को भाजपा से जोड़ा। और आज उसी प्रतिबद्धता का परिणाम है कि मुख्यमंत्री जी के हाथों उन्हें राज्यस्तरीय मंच पर सम्मानित किया गया।
गौरतलब है कि नरेश निषाद बाइक द्वारा 350 किलोमीटर का सफर तय कर रायपुर पहुंचे, जो उनके समर्पण का प्रतीक है। यह सम्मान न केवल उनके लिए, बल्कि लैलूंगा मंडल के सभी भाजपा कार्यकर्ताओं के लिए गर्व का विषय है।
जहाँ कुछ चेहरे बिना योगदान के मंच साझा करते हैं, वहीं नरेश निषाद जैसे जमीनी कार्यकर्ता पार्टी की रीढ़ बनकर संगठन को सशक्त करते हैं। उनका संघर्ष और परिश्रम आने वाली पीढ़ी के लिए प्रेरणा का स्रोत है।

spot_img
WhatsApp Image 2026-10-12 at 10.32.32 AM
WhatsApp Image 2026-10-12 at 10.32.32 AM (1)
WhatsApp Image 2026-10-12 at 10.32.31 AM (1)
WhatsApp Image 2026-10-12 at 10.32.33 AM (1)
WhatsApp Image 2026-10-12 at 10.32.31 AM
WhatsApp Image 2026-10-12 at 10.32.33 AM
WhatsApp Image 2026-10-12 at 10.32.34 AM (1)
WhatsApp Image 2026-10-12 at 10.32.34 AM
चंद्रशेखर जायसवाल
चंद्रशेखर जायसवाल
OWNER/EDITOR - CHANDRASHEKHAR JAISAWAL Mo.-9340765733
spot_img
spot_img

Recent Posts

Aaj Ka Rashifal 13 October 2026: मेष से मीन तक जानें सभी 12 राशियों का भविष्य, किसे मिलेगा धन लाभ और किसकी बढ़ेंगी जिम्मेदारियां?

आज का राशिफल: मंगलवार, 13 अक्टूबर 2026 का दिन सभी 12 राशियों के लिए अलग-अलग संभावनाएं लेकर आया है। कुछ राशियों को करियर और...

CHHATTISGARH NEWS

Aaj Ka Rashifal 13 October 2026: मेष से मीन तक जानें सभी 12 राशियों का भविष्य, किसे मिलेगा धन लाभ और किसकी बढ़ेंगी जिम्मेदारियां?

आज का राशिफल: मंगलवार, 13 अक्टूबर 2026 का दिन सभी 12 राशियों के लिए अलग-अलग संभावनाएं लेकर आया है। कुछ राशियों को करियर और...

RAIGARH NEWS

CG News: जनदर्शन में कलेक्टर मयंक चतुर्वेदी ने सुनीं लोगों की समस्याएं, अधिकारियों को दिए समय-सीमा में निराकरण के निर्देश

Raigarh News: रायगढ़ कलेक्टोरेट में आयोजित जनदर्शन में स्कूल भवन, सड़क निर्माण, वन अधिकार पट्टा और राजस्व रिकॉर्ड में सुधार समेत विभिन्न मांगों को...