spot_img
Sunday, February 15, 2026
Sunday, February 15, 2026
WhatsApp Image 2025-09-27 at 19.02.00_2560a816
WhatsApp Image 2025-09-27 at 19.02.00_8a3c1831

लैलूँगा में सार्वजनिक दुर्गा पूजा समिति का सर्वसम्मति से नेतृत्व संभालेंगे श्रवण अग्रवाल, 12 वर्षों से निभा रहे हैं ऐतिहासिक जिम्मेदारी

लैलूंगा में सार्वजनिक दुर्गा पूजा समिति का सर्वसम्मति से नेतृत्व संभालेंगे श्रवण अग्रवाल, 12 वर्षों से निभा रहे हैं ऐतिहासिक जिम्मेदारी

रिपोर्ट ~ हीरालाल राठिया लैलूंगा


लैलूंगा। परंपरा, आस्था और संगठनात्मक मजबूती के प्रतीक लैलूंगा बाजार पारा चतुर्भुजस्वर शिव मंदिर दुर्गा पूजा समिति के अध्यक्ष पद पर श्रवण अग्रवाल को एक बार फिर सर्वसम्मति से चुना गया। लगातार 12 वर्षों से इस पद की गरिमा और जिम्मेदारी का निर्वहन कर रहे श्रवण अग्रवाल न केवल आयोजन की आत्मा माने जाते हैं, बल्कि उनकी दूरदृष्टि, नेतृत्व क्षमता और सामाजिक समर्पण ने लैलूंगा की दुर्गा पूजा को पूरे क्षेत्र में आदर्श और अनुकरणीय बना दिया है।

बैठक में मौजूद सभी पदाधिकारी व सदस्यों ने एक स्वर में श्रवण अग्रवाल के अब तक के संगठनात्मक योगदान, धार्मिक कार्यों में निष्ठा और पारदर्शी कार्यशैली की सराहना करते हुए उनके नेतृत्व को फिर से स्वीकृति दी। उनके कार्यकाल में दुर्गा पूजा महोत्सव केवल एक धार्मिक अनुष्ठान न रहकर संस्कृति, भाईचारे और जनभागीदारी का विराट उत्सव बन चुका है, जहां हर वर्ग के लोग एकजुट होकर शामिल होते हैं।

श्रवण अग्रवाल ने अध्यक्ष पद की जिम्मेदारी ग्रहण करते हुए कहा कि उनका उद्देश्य न केवल भव्य और व्यवस्थित पूजा का आयोजन करना है, बल्कि समाज में एकता, सांस्कृतिक संरक्षण और सेवा भावना को और सशक्त बनाना है। उन्होंने समिति के सभी सदस्यों और नगरवासियों से सहयोग की अपील करते हुए आश्वासन दिया कि इस वर्ष का आयोजन और भी ऐतिहासिक और यादगार होगा।

गौरतलब है कि श्रवण अग्रवाल के नेतृत्व में पिछले वर्षों में विस्तृत सांस्कृतिक कार्यक्रम, सजावट में नवाचार और सामाजिक कल्याण कार्यों को भी प्रमुखता दी गई, जिससे लैलूंगा की दुर्गा पूजा ने क्षेत्रीय पहचान को राष्ट्रीय स्तर तक पहुँचाया है।
लैलूंगा के बाजार पारा में श्रद्धालुओं और नगरवासियों के बीच अब दुर्गा महोत्सव की तैयारियों को लेकर उत्साह और भी चरम पर है।

01
09
WhatsApp Image 2025-09-29 at 18.52.16_7b78a71e
spot_img
spot_img

अपना न्यूज़ पोर्टल - 9340765733

spot_img
spot_img
spot_img

Recent Posts

पुरानी बस्ती खरसिया में मारपीट की घटना पर पुलिस की त्वरित कार्रवाई — हत्या के प्रयास अपराध में तीन आरोपी गिरफ्तारपुरानी रंजिश को लेकर...

रिपोर्ट ~ हीरालाल राठिया लैलूंगा पुरानी बस्ती खरसिया में मारपीट की घटना पर पुलिस की त्वरित कार्रवाई — हत्या के प्रयास अपराध में तीन...
Latest
पुरानी बस्ती खरसिया में मारपीट की घटना पर पुलिस की त्वरित कार्रवाई — हत्या के प्... रायगढ़ पुलिस का बड़ा खुलासा — फर्जी नंबर प्लेट लगाकर धान परिवहन करने वाला ट्रक मा... लैलूँगा : बनेकेला तालाब की ताबड़तोड़ सफाई! सरपंच खुशबू पैंकरा की पहल से चमका गां... 🕉️ महाशिवरात्रि के पावन अवसर पर स्पेशल ऑफर – बजाज बाइकों  में महाधमाका! 🏍️<... कुर्रूभाठा में धूमधाम से मना दृष्टि एवं प्रवीण बंजारा का बर्थडे, जनप्रतिनिधियों ... ऑपरेशन मुस्कान में रायगढ़ पुलिस को बड़ी सफलता — झांसी (उ.प्र.) से लापता बालिका बर... खरसिया के हमालपारा में उठाईगिरी का खुलासा — 24 घंटे के भीतर दो चोर गिरफ्तार, नगद... लैलूँगा में दिव्यांगजन एवं वृद्धजनों के लिए विशेष शिविर आयोजित, सैकड़ों हितग्राहि... रेलवे स्टेशन के बाहर मारपीट की घटना के चंद घंटे के भीतर चार आरोपी गिरफ्तार — कोत... तमनार जल समूह का कलेक्टर ने किया निरीक्षण, कार्यों में प्रगति लाने के दिए निर्दे...