● चोरी की नीयत से घर में घुसे दो बदमाश गिरफ्तार, कोतवाली पुलिस ने भेजा न्यायिक रिमांड पर

spot_img

● चोरी की नीयत से घर में घुसे दो बदमाश गिरफ्तार, कोतवाली पुलिस ने भेजा न्यायिक रिमांड पर

      रायगढ़ 3 सितंबर 2025 रायगढ़ कोतवाली थाना क्षेत्र के सदर बाजार के एक मकान में चोरी की नीयत से घर में घुसे दो बदमाशों को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। आरोपियों की पहचान विमल महंत और मोहम्मद दानिश के रूप में हुई है। दोनों को न्यायिक रिमांड पर भेज दिया गया है।
      मामले की शिकायत सदर बाजार निवासी श्यामलाल गुप्ता (65 वर्ष) ने दर्ज कराई। उन्होंने बताया कि 2 सितंबर की रात करीब 10:30 बजे उनकी पत्नी को घर के भीतर किसी के घुसने की आहट सुनाई दी। बाहर निकलने पर उन्होंने देखा कि दो युवक बेडरूम से लगे कमरे का दरवाजा धक्का मारकर खोलने की कोशिश कर रहे थे। शोर मचाने और पकड़ने की कोशिश पर दोनों ने हाथ छुड़ाकर भागने का प्रयास किया। इस दौरान उन्होंने घर के बाहर खड़ी होंडा एक्टिवा की सीट तोड़कर नुकसान भी पहुंचाया।
           सूचना पर पुलिस ने मामला अपराध क्रमांक 450/2025 धारा 331(4), 324(4), 3(5) बीएनएस के तहत दर्ज किया। सीसीटीवी फुटेज की जांच में दोनों आरोपी स्पष्ट रूप से दिखाई दिए। पुलिस ने तत्परता से आरोपियों को हिरासत में लिया। पकड़े गए आरोपियों में विमल महंत (19 वर्ष) निवासी लक्ष्मीपुर रायगढ़ और मोहम्मद दानिश (19 वर्ष) निवासी बीडपारा रायगढ़ शामिल हैं। आरोपी दानिश आदतन अपराधी है जिसके खिलाफ चोरी और मारपीट के छह प्रकरण पहले से दर्ज हैं।
     कोतवाली पुलिस ने दोनों आरोपियों को गिरफ्तार कर न्यायालय में पेश किया, जहां से उन्हें रिमांड पर भेज दिया गया। कार्रवाई में टीआई कोतवाली सुखनंदन पटेल, उपनिरीक्षक ऐनु देवांगन और हमराह स्टाफ की अहम भूमिका रही।

चंद्रशेखर जायसवाल
चंद्रशेखर जायसवाल
OWNER/EDITOR - CHANDRASHEKHAR JAISAWAL Mo.-9340765733
spot_img
spot_img

Recent Posts

सूरजपुर दोहरा हत्याकांड: तीन दोषियों को फांसी, चौथे को मरते दम तक उम्रकैद

फास्ट ट्रैक कोर्ट का बड़ा फैसला, प्रधान आरक्षक की पत्नी और 11 वर्षीय बेटी की हत्या के मामले में सुनाई गई सजा; दो साल...

CHHATTISGARH NEWS

सूरजपुर दोहरा हत्याकांड: तीन दोषियों को फांसी, चौथे को मरते दम तक उम्रकैद

फास्ट ट्रैक कोर्ट का बड़ा फैसला, प्रधान आरक्षक की पत्नी और 11 वर्षीय बेटी की हत्या के मामले में सुनाई गई सजा; दो साल...

RAIGARH NEWS

अभियान संवेदना” के तहत लैलूंगा पुलिस की त्वरित कार्रवाई

शादी का झांसा देकर युवती का शारीरिक शोषण करने वाला आरोपी 24 घंटे के भीतर गिरफ्तार पत्रकार हीरालाल राठिया लैलूंगा रायगढ़     रायगढ़, 08 अक्टूबर...