spot_img
spot_img

● छाल पुलिस ने मारपीट के आरोपी को किया गिरफ्तार, हत्या के प्रयास के मामले में भेजा रिमांड पर

spot_img
spot_img
spot_img

● छाल पुलिस ने मारपीट के आरोपी को किया गिरफ्तार, हत्या के प्रयास के मामले में भेजा रिमांड पर

रिपोर्ट ~ हीरालाल राठिया लैलूंगा

       रायगढ़, 14 सितंबर । रायगढ़ जिले के छाल थाना क्षेत्र में हुई मारपीट की गंभीर घटना पर पुलिस ने तत्परता दिखाते हुए आरोपी को गिरफ्तार कर न्यायिक रिमांड पर भेज दिया है। प्रार्थी सुमित राठौर पिता प्रेमशंकर राठौर उम्र 26 वर्ष निवासी नाकिन बांकीमोंगरा, जिला कोरबा हाल मुकाम भारत चन्द्रा का किराये का मकान बोजिया थाना छाल ने रिपोर्ट दर्ज कराई थी कि वह इनमोबिल कंपनी हैदराबाद में सुपरवाइजर है और बरभौना स्थित बालाजी ऑफिस का कार्य देखता है। 11 सितंबर की शाम वह अपने टीम लीडर सुनील श्रीवास के साथ मोटरसाइकिल से नावापारा जा रहा था। रास्ते में गडाईनबहरी शराब भट्ठी के पास लघुशंका के लिए रुके, तभी वहां मौजूद खुलेश्वर राठिया उर्फ फुलेश्वर ने बेवजह गाली-गलौज करते हुए उनके मोटरसाइकिल में रखे फावड़े से सुनील के सिर पर वार कर दिया, जिससे वह गंभीर रूप से घायल होकर बेहोश हो गया। घायल सुनील को तत्काल छाल अस्पताल ले जाया गया, जहां उसकी हालत गंभीर होने पर डॉक्टरों ने उसे रेफर कर दिया।

        प्रार्थी की शिकायत पर थाना छाल में अपराध क्रमांक 163/2025 धारा 109(1) बीएनएस के तहत मामला दर्ज कर विवेचना में लिया गया। पुलिस ने आरोपी खुलेश्वर राठिया उर्फ फुलेश्वर पिता युवराज राठिया उम्र 21 वर्ष निवासी गडाईनबहरी को हिरासत में लेकर घटना में प्रयुक्त फावड़ा और मोटरसाइकिल हीरो सुपर स्प्लेंडर (क्रमांक CG 13 AJ 9574) जप्त की। आरोपी को विधिवत गिरफ्तार कर न्यायिक रिमांड पर भेजा गया है। उसकी गिरफ्तारी में थाना प्रभारी छाल निरीक्षक त्रिनाथ त्रिपाठी, उप निरीक्षक मदन पटले, प्रधान आरक्षक शंकर सिंह, प्रधान आरक्षक शंभू प्रसाद पाण्डेय और आरक्षक सतीश जगत की महत्वपूर्ण भूमिका रही।

spot_img
WhatsApp Image 2026-10-12 at 10.32.32 AM
WhatsApp Image 2026-10-12 at 10.32.32 AM (1)
WhatsApp Image 2026-10-12 at 10.32.31 AM (1)
WhatsApp Image 2026-10-12 at 10.32.33 AM (1)
WhatsApp Image 2026-10-12 at 10.32.31 AM
WhatsApp Image 2026-10-12 at 10.32.33 AM
WhatsApp Image 2026-10-12 at 10.32.34 AM (1)
WhatsApp Image 2026-10-12 at 10.32.34 AM
चंद्रशेखर जायसवाल
चंद्रशेखर जायसवाल
OWNER/EDITOR - CHANDRASHEKHAR JAISAWAL Mo.-9340765733
spot_img
spot_img

Recent Posts

CGLive BIG BREAKING लैलूँगा में धू-धू कर जला अहंकारी रावण! हजारों की भीड़ उमड़ी, आतिशबाजी से आसमान हुआ रोशन

नव दुर्गा मित्र मंडल के आयोजन में रावण दहन देखने उमड़ा जनसैलाब, जय श्रीराम के जयकारों से गूंज उठा लैलूंगा!लैलूंगा। बुराई पर अच्छाई...

CHHATTISGARH NEWS

RAIGARH NEWS