spot_img
spot_img

नन्द किशोर सतपथी का लैलूंगा में जोरदार स्वागत एवं सम्मान

spot_img
spot_img
spot_img

नन्द किशोर सतपथी का लैलूंगा में जोरदार स्वागत एवं सम्मान


लैलूंगा।राज्यपाल महोदय द्वारा शिक्षा के क्षेत्र में उत्कृष्ट कार्यों के लिए 5 सितंबर को राजभवन में पुरस्कृत होने एवं 8 सितम्बर को प्रकृति शिक्षण विज्ञान यात्रा राज्य अलंकरण कुरूद में मदर टेरेसा सम्मान से सम्मानित  विकासखण्ड लैलूंगा के गौरव नन्द किशोर सतपथी प्रधान पाठक शासकीय प्राथमिक शाला नवामुड़ा का लैलूंगा आगमन पर भव्य स्वागत एवं सम्मान किया गया।
इस अवसर पर बीईओ एस आर सिदार,बीआरसी अरविंद राजपूत एमडीएम नोडल शैलेश बेहरा स्काउट-गाइड संघ के सचिव कान्हूराम गुप्ता, सभापति सुरेन्द्र पटनायक भारतीय स्टेट बैंक शाखा लैलूंगा के प्रबंधक मनोज गढ़तिया एवं सभी सीएसी पदाधिकारी एवं गणमान्य नागरिक उपस्थित रहे। सभी ने पुष्पगुच्छ, शाल और श्रीफल भेंटकर सतपथी जी का अभिनंदन किया।
सम्मान के अवसर पर विचार
खंड शिक्षा अधिकारी ने अपने उद्बोधन में कहा कि  नन्द किशोर सतपथी ने शिक्षा के क्षेत्र में न केवल विद्यार्थियों को बेहतर दिशा प्रदान की है, बल्कि नशामुक्ति अभियान, अतिरिक्त कक्षाओं का संचालन, स्वच्छ विद्यालय परिवेश, स्काउट-गाइड गतिविधियों एवं समुदाय को विद्यालय से जोड़ने जैसे उल्लेखनीय कार्य कर समाज में भी एक विशेष पहचान बनाई है।
विकास खंड स्रोत समन्वयक ने कहा – “नन्द किशोर सतपथी का यह सम्मान पूरे क्षेत्र का सम्मान है। उनके प्रयासों से शिक्षा के स्तर में निरंतर सुधार हो रहा है।” एस बी आई के शाखा प्रबंधक ने कहा – सतपथी जी का यह सम्मान पूरे क्षेत्र के साथ साथ हम सभी को गौरवान्वित करता है।
एमडीएम नोडल एवं सभी सी ए सी ने संयुक्त रूप से कहा कि – “छात्रों में अनुशासन, संस्कार और स्वच्छता की आदत डालने में सतपथी जी का योगदान सराहनीय एवं अनुकरणीय है।”
क्षेत्र का गौरव
समारोह में उपस्थित लोगों ने एक स्वर में कहा कि नन्द किशोर सतपथी का राज्यपाल पुरस्कार प्राप्त करना न केवल उनका व्यक्तिगत गौरव है, बल्कि पूरे लैलूंगा विकासखण्ड की उपलब्धि है। उनके कार्यों से प्रेरणा लेकर अन्य शिक्षक एवं समाज के लोग भी शिक्षा और सामाजिक उत्थान में योगदान देंगे। सतपथी जी का उद्बोधन – इस कार्यक्रम के लिए सभी को धन्यवाद देते हुए कहा मैं आज मेरे स्कूल के बच्चे और पालकों की दुआ और प्यार एस एम सी का सहयोग , आप सभी का मार्गदर्शन एवं सभी बड़ों के आशीर्वाद से आज आप लोगों के बीच उपस्थित होकर अपने आपको गौरवान्वित महसूस कर रहा हूं आगे और भी बच्चों के लिए कुछ नया करने का प्रयास रहेगा ।
धन्यवाद ज्ञापन
कार्यक्रम के अंत में स्काउट-गाइड संघ के सचिव ने सभी अतिथियों एवं शिक्षकों का आभार व्यक्त करते हुए कहा कि यह सम्मान आने वाली पीढ़ी के लिए प्रेरणास्रोत बनेगा।

spot_img
WhatsApp Image 2026-10-12 at 10.32.32 AM
WhatsApp Image 2026-10-12 at 10.32.32 AM (1)
WhatsApp Image 2026-10-12 at 10.32.31 AM (1)
WhatsApp Image 2026-10-12 at 10.32.33 AM (1)
WhatsApp Image 2026-10-12 at 10.32.31 AM
WhatsApp Image 2026-10-12 at 10.32.33 AM
WhatsApp Image 2026-10-12 at 10.32.34 AM (1)
WhatsApp Image 2026-10-12 at 10.32.34 AM
चंद्रशेखर जायसवाल
चंद्रशेखर जायसवाल
OWNER/EDITOR - CHANDRASHEKHAR JAISAWAL Mo.-9340765733
spot_img
spot_img

Recent Posts

रायगढ़: एग्रीस्टैक में किसानों का शत-प्रतिशत पंजीयन कराएं, धान खरीदी की तैयारी समय पर पूरी करें

कलेक्टर मयंक चतुर्वेदी ने समय-सीमा की बैठक में दिए निर्देश, अवैध कब्जे और रेत उत्खनन पर कार्रवाई के भी आदेश रायगढ़, 21 अक्टूबर 2026। रायगढ़...

CHHATTISGARH NEWS

रायगढ़: एग्रीस्टैक में किसानों का शत-प्रतिशत पंजीयन कराएं, धान खरीदी की तैयारी समय पर पूरी करें

कलेक्टर मयंक चतुर्वेदी ने समय-सीमा की बैठक में दिए निर्देश, अवैध कब्जे और रेत उत्खनन पर कार्रवाई के भी आदेश रायगढ़, 21 अक्टूबर 2026। रायगढ़...

RAIGARH NEWS

रायगढ़: एग्रीस्टैक में किसानों का शत-प्रतिशत पंजीयन कराएं, धान खरीदी की तैयारी समय पर पूरी करें

कलेक्टर मयंक चतुर्वेदी ने समय-सीमा की बैठक में दिए निर्देश, अवैध कब्जे और रेत उत्खनन पर कार्रवाई के भी आदेश रायगढ़, 21 अक्टूबर 2026। रायगढ़...