spot_img
Tuesday, February 10, 2026
Tuesday, February 10, 2026
WhatsApp Image 2025-09-27 at 19.02.00_2560a816
WhatsApp Image 2025-09-27 at 19.02.00_8a3c1831

● नवरात्र पर्व पर महिला सुरक्षा के लिए पुलिस की “दुर्गा वाहिनी” करेगी पंडालों और गरबा स्थलों की विशेष पेट्रोलिंग

● नवरात्र पर्व पर महिला सुरक्षा के लिए पुलिस की “दुर्गा वाहिनी” करेगी पंडालों और गरबा स्थलों की विशेष पेट्रोलिंग

रिपोर्ट ~ हीरालाल राठिया लैलूंगा


    रायगढ़, 26 सितंबर । नवरात्र पर्व के दौरान महिलाओं और बच्चियों की सुरक्षा सुनिश्चित करने जिला पुलिस ने विशेष इंतज़ाम किए हैं। पुलिस अधीक्षक श्री दिव्यांग कुमार पटेल के दिशा-निर्देशन पर पंडालों और गरबा-डांडिया स्थलों में महिला रक्षा टीम “दुर्गा वाहिनी” की विशेष पेट्रोलिंग रहेगी।

     एडिशनल एसपी श्री आकाश मरकाम, नगर पुलिस अधीक्षक श्री मयंक मिश्रा और डीएसपी श्री सुशांतो बनर्जी ने पुलिस कार्यालय में महिला सुरक्षा टीम को ड्यूटी के संबंध में ब्रीफ कर शहर में रवाना किया। अधिकारियों ने बताया कि दुर्गा वाहिनी का गठन महिलाओं और बच्चियों को सुरक्षित वातावरण देने तथा उनमें सुरक्षा की भावना जागृत करने के उद्देश्य से किया गया है। इस टीम की दो यूनिट पूरे नवरात्र पर्व के दौरान दुर्गा पंडालों, गरबा और डांडिया स्थलों पर सक्रिय रहकर पेट्रोलिंग करेंगी।

      दुर्गा वाहिनी को किसी भी आपात स्थिति में तत्काल मौके पर पहुंचकर कार्रवाई करने के निर्देश दिये गये  हैं। इन टीमों में महिला उप निरीक्षक दीपिका निर्मलकर, वीणा साहू, कुसुम केवर्त, सहायक उप निरीक्षक सरस्वती महापात्र सहित सभी थानों के आरक्षकों और महिला आरक्षकों को शामिल किया गया है।

      पुलिस की यह विशेष पहल नवरात्र पर्व में सुरक्षा व्यवस्था को और अधिक मजबूत बनाएगी और श्रद्धालुओं को निश्चिंत होकर उत्सव में शामिल होने का अवसर प्रदान करेगी।

01
09
WhatsApp Image 2025-09-29 at 18.52.16_7b78a71e
spot_img
spot_img

अपना न्यूज़ पोर्टल - 9340765733

spot_img
spot_img
spot_img

Recent Posts

🚨 होटल ट्रिनिटी के सनराइज स्पा एंड सैलून में देह व्यापार का भंडाफोड़, संचालक व मैनेजर गिरफ्तार🚨 सीएसपी मयंक मिश्रा के नेतृत्व में कोतवाली...

रिपोर्ट ~ हीरालाल राठिया लैलूंगा 🚨 होटल ट्रिनिटी के सनराइज स्पा एंड सैलून में देह व्यापार का भंडाफोड़, संचालक व मैनेजर गिरफ्तार🚨 सीएसपी मयंक...
Latest
🚨 होटल ट्रिनिटी के सनराइज स्पा एंड सैलून में देह व्यापार का भंडाफोड़, संचालक व म... रायपुर में साइंस वाणी का सम्मान समारोह

लैलूंगा के पत्रकार संतोष कुमार चौह...
श्री श्याम ऑटो मोबाइल्स लैलूँगा में अब राडा ऑटो एक्सपो के सफल समापन के बाद.... प... लैलूंगा के पत्रकार संतोष कुमार चौहान उत्कृष्ट कार्य हेतु सम्मानित
रायपुर।
भ्रष्टाचार पर 'मेहरबान' तमनार सीईओ ! साहब को RTI ज्ञान नहीं या गुनाहगारों को बचा... 🚨 वायरल वीडियो पर सख्त एक्शन — एसएसपी शशि मोहन सिंह के निर्देश पर दो गुट के मारप... लैलूँगा में आधार सेंटर नियम विरुद्ध संचालन से मचा हड़कंप!

शासकीय भवन छोड़...
लैलूँगा में आधार सेंटरों पर खुली लूट!

शासकीय दर 75-125, वसूली डबल—ग्रामीण...
➡️ होटल संचालिका से ट्रेलर हड़प कर वाहन के डाला को बेचा, घरघोड़ा पुलिस ने दो आरो... श्री श्याम ऑटो मोबाइल्स लैलूँगा में बजाज बाइक पर शानदार ऑफर... सुनकर दौड़े चले आए...