WhatsApp Image 2026-08-08 at 19.47.36
WhatsApp Image 2026-08-08 at 19.47.37 (1)
WhatsApp Image 2026-08-08 at 19.47.37 (2)

●  जंगली मवेशी का शिकार करने बिछाये करंट की चपेट में आने से हुई थी प्लांट कर्मी की मौत

●  तमनार पुलिस ने आरोपी को गैर इरादतन हत्या के अपराध में किया गिरफ्तार कर भेजा जेल

WhatsApp Image 2026-08-09 at 17.42.03
WhatsApp Image 2026-08-09 at 17.42.04
WhatsApp Image 2026-08-08 at 19.47.37

●  जंगली मवेशी का शिकार करने बिछाये करंट की चपेट में आने से हुई थी प्लांट कर्मी की मौत

●  तमनार पुलिस ने आरोपी को गैर इरादतन हत्या के अपराध में किया गिरफ्तार कर भेजा जेल

     रायगढ़, 29 सितंबर । पुलिस अधीक्षक श्री दिव्यांग कुमार पटेल के दिशा निर्देशन एवं डीएसपी श्री अनिल विश्वकर्मा के मार्गदर्शन में तमनार पुलिस ने करंट से हुई मौत की गंभीर घटना पर त्वरित कार्रवाई करते हुए करंट बिछाने वाले आरोपी को गैरइरादतन हत्या के अपराध में गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है।

    घटना के संबंध में प्रार्थी लक्ष्मण कुमार पटेल निवासी पेलमा ने 27 सितंबर को थाना तमनार में रिपोर्ट दर्ज कराई कि उसका चचेरा भाई मनोज कुमार पटेल उम्र 28 वर्ष दिनांक 26 सितंबर को अदानी कंपनी में काम के लिए निकला था, जो रात्रि तक घर नहीं लौटा। अगले दिन 27 सितंबर की सुबह खोजबीन के दौरान स्कूल डीपा पेलमा जंगल में नाले के पास उसका शव तार से लिपटा पड़ा मिला, किसी अज्ञात व्यक्ति द्वारा जंगली सुअर का शिकार करने के लिए जी.आई. तार बिछाकर उसमें करंट प्रवाहित किया गया था, जिसकी चपेट में आकर मनोज पटेल की मौत हो गई।
        थाना प्रभारी कमला पुसाम ठाकुर के नेतृत्व में मर्ग कायम कर मामले की विवेचना की गई। मृतक के परिजनों व गवाहों के बयान में यह तथ्य उजागर हुआ कि गांव का मनोहर नायक पिता लुकेश्वर उम्र 62 वर्ष निवासी पेलमा ने ग्राम उरबा की ओर से ग्राम पेलमा बस्ती के पास 11 केवी बिजली पोल से तार खींचकर करीब 28 बांस खूंटी के सहारे खुले में जी.आई. तार फैलाया था। आरोपी ने यह जानते हुए भी कि उसके संपर्क में आने से किसी की मृत्यु हो सकती है, जानबूझकर बिजली चोरी कर करंट बिछाया था, जिसकी चपेट में आकर मनोज की मौत हो गई।
         मामले में तमनार पुलिस ने अपराध क्रमांक 220/2025 धारा 105 बीएनएस के तहत अपराध दर्ज कर आरोपी मनोहर नायक को गिरफ्तार कर न्यायिक रिमांड पर भेजा है। इस गंभीर और संवेदनशील मामले की त्वरित कार्यवाही में थाना प्रभारी कमला पुसाम ठाकुर और उनके मातहत स्टाफ की सराहनीय भूमिका रही ।

चंद्रशेखर जायसवाल
चंद्रशेखर जायसवाल
OWNER/EDITOR - CHANDRASHEKHAR JAISAWAL Mo.-9340765733
spot_img
spot_img

Recent Posts

अग्निवीर भर्ती के सीईई उत्तीर्ण अभ्यर्थियों को मिलेगा निःशुल्क आवासीय प्रशिक्षण

पत्रकार हीरालाल राठिया लैलूंगा रायगढ़ शारीरिक दक्षता परीक्षा की तैयारी के लिए पुलिस लाइन उर्दना में होगी प्रशिक्षण की व्यवस्थारायगढ़, 19 अगस्त 2026/ भारतीय...

CHHATTISGARH NEWS

RAIGARH NEWS