spot_img
Tuesday, April 7, 2026
Tuesday, April 7, 2026
WhatsApp Image 2025-09-27 at 19.02.00_2560a816
WhatsApp Image 2025-09-27 at 19.02.00_8a3c1831

● इंस्टाग्राम फ्रेंड ने नाबालिग को प्रेम जाल में फंसाकर भगाया, नाबालिग को भगाने वाला और सहयोगी गिरफ्तार

● कोतरारोड़ पुलिस की कार्रवाई, पॉक्सो एक्ट में दो आरोपी जेल भेजे गए

● इंस्टाग्राम फ्रेंड ने नाबालिग को प्रेम जाल में फंसाकर भगाया, नाबालिग को भगाने वाला और सहयोगी गिरफ्तार

● कोतरारोड़ पुलिस की कार्रवाई, पॉक्सो एक्ट में दो आरोपी जेल भेजे गए

       रायगढ़, 30 सितंबर । कोतरारोड़ पुलिस ने इंस्टाग्राम पर दोस्ती कर नाबालिग बालिका को प्रेम जाल में फंसाकर भगाने वाले युवक और उसके सहयोगी को गिरफ्तार कर जेल भेजा है।

    घटना 29 सितंबर 2025 का है, जब नाबालिग बालिका की मां ने थाना कोतरारोड़ में रिपोर्ट दर्ज कराई कि 28 सितंबर की शाम अखिल सिदार शादी का झांसा देकर उसकी बेटी को बहला-फुसलाकर घर से भगा ले गया। रिपोर्ट पर अपराध क्रमांक 401/2025 धारा 137(2), 87 बीएनएस और 12 पॉक्सो एक्ट पंजीबद्ध कर विवेचना शुरू की गई।

         जांच में सामने आया कि बालिका की पहचान जून 2025 में इंस्टाग्राम के माध्यम से अखिल सिदार से हुई थी। दोनों में मोबाइल और वीडियो कॉल पर बातचीत होती थी और अखिल लगातार शादी का भरोसा दिलाता था। 28 सितंबर को वह मोटरसाइकिल से आया और बालिका को रायगढ़ रेलवे स्टेशन लेकर गया, जहां उसका साथी धर्मेन्द्र भी मौजूद था। बालिका ने घर लौटने की जिद की तो दोनों उसे घर के पास छोड़कर भाग निकले।
            थाना प्रभारी निरीक्षक मोहन भारद्वाज और उप निरीक्षक कुसुम कैवर्त के नेतृत्व में पुलिस टीम ने आरोपियों की तलाश की। मुखबिर की सूचना पर अखिल सिदार उर्फ घनश्याम सिदार (21 वर्ष) और धर्मेन्द्र सिंह मरावी (23 वर्ष) दोनों निवासी डोगीपेन्ड्री थाना बलौदा, जिला जांजगीर-चांपा को रायगढ़ रेलवे स्टेशन के पास से गिरफ्तार किया गया। घटना में प्रयुक्त हीरो स्प्लेंडर प्लस मोटरसाइकिल (सीजी 11 बीके 3774) जब्त की गई है। आरोपियों को गिरफ्तार कर रिमांड पर भेज दिया गया है।

01
09
WhatsApp Image 2025-09-29 at 18.52.16_7b78a71e
spot_img
spot_img

अपना न्यूज़ पोर्टल - 9340765733

spot_img
spot_img
spot_img

Recent Posts

CG : ट्रैफिक से राहत की तैयारी—प्रदेश में 9 बायपास सड़कों के लिए 448 करोड़ मंजूर

रायपुर।   छत्तीसगढ़ में बढ़ते ट्रैफिक दबाव को कम करने और यातायात व्यवस्था को तेज व सुगम बनाने के लिए राज्य सरकार ने बड़ा कदम...
Latest
CG : ट्रैफिक से राहत की तैयारी—प्रदेश में 9 बायपास सड़कों के लिए 448 करोड़ मंजूर ब्रेकिंग : राज्य सरकार का बड़ा फैसला, मेडिकल पीजी पाठ्यक्रम के लिए अध्यन अवकाश म... छत्तीसगढ़ की धरती के कण-कण में बसे हैं भगवान श्रीराम : मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय नक्सलवाद का अंधेरा छोड़ शर्मिला ने थामी स्वावलंबन की सुई, दंतेवाड़ा में लिख रही है...  “एक गलती, 9 लाख का नुकसान: साइबर ठग गिरफ्तार” आर.टी.ई. के तहत प्रवेश न देने वाले निजी विद्यालयों की मान्यता होगी रद्द…. 👮‍♂️बिलासपुर पुलिस की अनोखी पहल: “चेतना अभियान” में रिटायर्ड पुलिसकर्मियों की भा... Aaj Ka Panchang : 7 अप्रैल को किस समय करें शुभ कार्य, जानिए पंचांग से आज की तिथि... Aaj Ka Rashifal: सभी 12 राशियों के लिए कैसा रहेगा आज का दिन? किसे होगा फायदा-नुक... प्रदेश में कल से मनाया जाएगा चावल उत्सव, राशनकार्ड धारकों को एक साथ मिलेगा 3 मही...