जिस पंचायत में निलंबन – रिकवरी बकाया फिर उसी का प्रभार , वाह रे सरकार…!! अखबारों में सुर्खियां बनने के बावजूद जिम्मेदार अधिकारी सोए हुए … पंचायत सचिव की रसूख के आगे आखिर क्यों हैं नतमस्तक??

जिस पंचायत में निलंबन – रिकवरी बकाया फिर उसी का प्रभार , वाह रे सरकार…!! अखबारों में सुर्खियां बनने के बावजूद जिम्मेदार अधिकारी सोए हुए … पंचायत सचिव की रसूख के आगे आखिर क्यों हैं नतमस्तक??

1-4-16 के अपने ही खिलाफ दूसरा आदेश जारी…

घरघोड़ा:- ग्राम पंचायत छोटेगुमड़ा के सचिव व कुडुमकेला में रहे पूर्व सचिव गोपाल सिंह ठाकुर जिस पर कुडुमकेला पंचायत में रहते हुए पंचायत में आर्थिक अनियमितता को लेकर निलंबित किया गया था । आपको बता दे कि जिला पंचायत रायगढ़ के आदेश क्र 15 /2016 दिनाँक 1/4/16 को जारी आदेश अनुसार गोपाल सिंह ठाकुर ग्राम पंचायत कुडुमकेला के वर्ष 2010-11वर्ष 2014-15 का अभिलेख निरीक्षण हेतु जाँच दल को उपलब्ध नहीं कराने तथा अभिलेख के संबंध में कार्यलय को गलत जानकारी देने , विभिन्न मदों से प्राप्त राशि की जानकारी पंचों को नही देने , आय ब्यय का ग्राम सभा मे अनुमोदन नही करने जैसे अन्य आरोपों के तहत कार्यवाही करते हुए सचिव गोपाल सिंह ठाकुर को निलंबित किया गया है । वही जिला पंचायत को अन्ध में रख जनपद पंचायत घरघोड़ा सीइओ ने जिला पंचायत के अपने आदेश के विपरीत दूसरा आदेश जारी करना सवाल खड़े करता है!

सरपंच सचिव पर रिकवरी बकाया…

वही दूसरी तरफ गोपाल सिंह ठाकुर के कार्यकाल में अनुविभागीय अधिकारी कार्यलय से प्राप्त जानकारी अनुसार जारी आदेश के तहत वर्ष 2016-17 में कुडुमकेला में रहते हुए सरपंच सचिव गोपाल सिंह ठाकुर पर 2021 अक्टूबर की स्थितियों में 3 लाख रुपये मुख्यमंत्री शसक्तीकरण सीसी रोड , 50 हजार रुपये मुख्यमंत्री शसक्तीकरण कन्या प्रा शाला 208675 रुपये 14 वित्तीय पेयजल शौचलय निर्माण का कुल 5 लाख 58 हजार 675 रुपये रिकवरी बकाया है।

सचिव ने पोरड़ा में किया शौचलय में भ्रष्टाचार….
ग्राम पंचायत पोरडा में रहते हुए शौचलय निर्माण के नाम पर पैसे आहरण किया गया और नही बनाया गया जमकर भ्रष्टाचार किया गया है जिसकी ग्रामीणों द्वारा शिकायत दर्ज कराया गया है!

सचिव गोपाल सिंह ठाकुर हमेशा भ्रष्टाचार को लेकर सुर्खियों में रहते है छोटे गुमड़ा में सचिव पद पर रहे छोटे गुमड़ा पंचायत में मूल पद पर कार्यरत है उस पंचायत को अतिरिक्त प्रभार कर देना समझ से परे है बड़े राजनीतिक रसूख रखने का हवाला देने वाले चाहते सचिव गोपाल के लिए कुडुमकेला का आदेश जारी करना व अन्य सचिवों को परेशान करने करने की मंशा जाहिर होती है । या ये कहे सचिव गोपाल सिंह के रसूख के आगे क्या अधिकारी नतमस्तक हो गए है!

अंधा बांटे रेवड़ी लूट लूट के खा वाली मुहावरे हो रहे चरितार्थ….
जनपद पंचायत सीईओ के द्वारा पूर्व में भेंगारी के साथ कया पंचायत के अतिरिक्त प्रभार वाले तत्कालीन सचिव को भी संरक्षण दिया गया था बचाने के लिए स्वंय के जाँच आदेश का परिपालन भी नही कराया गया है । परन्तु जिला पंचायत सीईओ अभिनव मिश्रा ने स्वंय संज्ञान में मामले को गंभीरता से लेते हुए तत्काल सचिव श्याम लाल को निलंबित करते हुए अन्य ब्लाक खरसिया में अटेच कर दिया गया है, उसी प्रकार वर्तमान समय पर कुडुमकेला में रिकवरी के साथ विभागीय जांच चलने वाले सचिव गोपाल सिंह को सचिव बनाते हुए साथ ही छोटे गुमड़ा अतिरिक्त प्रभार देना किस तरह से जनता को लूटने की मंशा दिखाता है!

अब देखना होगा जिला प्रशासन जिला पंचायत इस खबर को लेकर लोक हित में देखते हुए केशव पटेल के कुडुमकेला के अन्य सचिवों के स्थानांतरण आदेश के लिए नया आदेश जारी करती है या हांथी के दांत खाने के और चबाने के और साबित होती है!!

वर्जन-…….
इस विषय को संज्ञान में लिया है मामले की जांच कर वैधानिक कार्यवाही की जावेगी!
CEO अविनाश मिश्रा
मुख्य कार्यपालन अधिकारी
जिला पंचायत रायगढ़

चंद्रशेखर जायसवाल
चंद्रशेखर जायसवाल
OWNER/EDITOR - CHANDRASHEKHAR JAISAWAL Mo.-9340765733
spot_img
spot_img

अपना न्यूज़ पोर्टल - 9340765733

spot_img
spot_img
spot_img

Recent Posts

कलम के सिपाही योगेश कुमार चौहान का जन्मदिन आज, पत्रकारिता जगत से मिल रहीं शुभकामनाएं

लैलूंगा | 26 जुलाई 2026 | गुप्त खबर न्यूज़गुप्त खबर न्यूज़ के उपसंपादक एवं लैलूंगा संदेश 24 के संपादक श्री योगेश कुमार चौहान का...

CHHATTISGARH NEWS

विद्यार्थियों के न्यायोचित विषयों का समाधान संवाद, पारदर्शिता एवं संस्थागत सुधारों से हो; हिंसक टकराव दुर्भाग्यपूर्ण : अभाविपप्रतियोगी परीक्षाओं में पारदर्शिता एवं संस्थागत सुधार...

संकीर्ण राजनीतिक स्वार्थ एवं राष्ट्रविरोधी षड्यंत्रों का माध्यम नहीं बनेगा विद्यार्थी: अभाविपअखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद (अभाविप) जंतर-मंतर पर नीट-यूजी सहित विभिन्न शिक्षा संबंधी विषयों...

RAIGARH NEWS

निर्माणाधीन SECL कॉलोनी में चोरी का खुलासा, चंद घंटों में घरघोड़ा पुलिस ने चोरी के तीन आरोपियों को किया गिरफ्तार

आरोपियों ने कंस्ट्रक्शन एरिया से चुराए थे प्लास्टिक ड्रम और टुल्लू मोटररिपोर्ट दर्ज होते ही हरकत में आई घरघोड़ा पुलिस, चोरी का माल बरामद     ...