spot_img
Tuesday, February 10, 2026
Tuesday, February 10, 2026
WhatsApp Image 2025-09-27 at 19.02.00_2560a816
WhatsApp Image 2025-09-27 at 19.02.00_8a3c1831

शहरी प्राथमिक स्वास्थ्य केन्द्र रामभांठा में स्वास्थ्य जागरूकता कार्यक्रम आयोजित

कैंसर से बचाव एवं जाँच ईलाज के संबंध में दी गई विस्तार से जानकारी

कार्यक्रम में 47 महिलाओं के गर्भाशय कैंसर की हुई जांच

शहरी प्राथमिक स्वास्थ्य केन्द्र रामभांठा में स्वास्थ्य जागरूकता कार्यक्रम आयोजित

कैंसर से बचाव एवं जाँच ईलाज के संबंध में दी गई विस्तार से जानकारी

कार्यक्रम में 47 महिलाओं के गर्भाशय कैंसर की हुई जांच

रायगढ़, 1 अक्टूबर 2025/ शहरी प्राथमिक स्वास्थ्य केन्द्र रामभांठा में स्वस्थ नारी, सशक्त परिवार अभियान के अंतर्गत गर्भाशय (सर्वाइकल) कैंसर की जांच, बचाव और जागरूकता हेतु विशेष कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इस अवसर पर बड़ी संख्या में महिलाएं उपस्थित रहीं और उन्होंने स्वास्थ्य परीक्षण में भाग लिया। कार्यक्रम में जिला पंचायत सदस्य श्रीमती सुषमा खलखो और श्रीमती लक्ष्मी पटेल उपस्थित रहीं।
             मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी डॉ. अनिल कुमार जगत ने जानकारी दी कि कार्यक्रम के दौरान कुल 47 महिलाओं की सर्वाइकल कैंसर की जांच की गई। उन्होंने कहा कि कैंसर जैसी गंभीर बीमारी यदि प्रारंभिक अवस्था में पहचान ली जाए, तो उसका इलाज संभव है और समय रहते जीवन की रक्षा की जा सकती है। विशेषज्ञ डॉ. काकोली पट्नायक ने बताया कि सर्वाइकल कैंसर के शुरुआती चरण में कोई स्पष्ट लक्षण नहीं होते, लेकिन जैसे-जैसे यह बढ़ता है, असामान्य रक्तस्राव और दर्द जैसे लक्षण नजर आने लगते हैं। शहरी कार्यक्रम प्रबंधक डॉ.सोनाली मेश्राम ने बताया कि सर्वाइकल कैंसर से बचाव के लिए एचपीवी वैक्सीन सबसे प्रभावी उपाय है, जिसे 9 से 26 वर्ष की लड़कियों को देना अत्यंत आवश्यक है। साथ ही, 30 वर्ष से अधिक उम्र की महिलाओं को नियमित रूप से पैप स्मीयर और एचपीवी डीएनए टेस्ट करवाना चाहिए ताकि समय पर किसी भी संक्रमण या कैंसर की पहचान हो सके। इस अवसर पर जिला कार्यक्रम प्रबंधक सुश्री रंजना पैंकरा, आर.एम.एन.सी.एच.ए. के डॉ. राजेश मिश्रा, डॉ. प्रशांत धिरी सहित स्थानीय मितानिन कार्यकर्ता एवं स्वास्थ्य केंद्र के अन्य कर्मचारी उपस्थित रहे।

01
09
WhatsApp Image 2025-09-29 at 18.52.16_7b78a71e
spot_img
spot_img

अपना न्यूज़ पोर्टल - 9340765733

spot_img
spot_img
spot_img

Recent Posts

भ्रष्टाचार पर ‘मेहरबान’ तमनार सीईओ ! साहब को RTI ज्ञान नहीं या गुनाहगारों को बचाने की है बड़ी सेटिंग ?

भ्रष्टाचार पर 'मेहरबान' तमनार सीईओ ! साहब को RTI ज्ञान नहीं या गुनाहगारों को बचाने की है बड़ी सेटिंग ?जहाँ अपील भी बन जाए...
Latest
भ्रष्टाचार पर 'मेहरबान' तमनार सीईओ ! साहब को RTI ज्ञान नहीं या गुनाहगारों को बचा... 🚨 वायरल वीडियो पर सख्त एक्शन — एसएसपी शशि मोहन सिंह के निर्देश पर दो गुट के मारप... लैलूँगा में आधार सेंटर नियम विरुद्ध संचालन से मचा हड़कंप!

शासकीय भवन छोड़...
लैलूँगा में आधार सेंटरों पर खुली लूट!

शासकीय दर 75-125, वसूली डबल—ग्रामीण...
➡️ होटल संचालिका से ट्रेलर हड़प कर वाहन के डाला को बेचा, घरघोड़ा पुलिस ने दो आरो... श्री श्याम ऑटो मोबाइल्स लैलूँगा में बजाज बाइक पर शानदार ऑफर... सुनकर दौड़े चले आए... गुरुकुल आश्रम सलखिया में गौ सेवा संगम अंतर्गत व्याख्यान के साथ जिला स्तरीय गौ वि... वीबी जी राम जी से ग्रामीण रोजगार को मिलेगी नई दिशा, बनेगा विकसित भारत
➡️ सामुदायिक पुलिसिंग को मिली नई मजबूती, एसएसपी शशि मोहन सिंह के निर्देशन में छा... पशु तस्करी पर सख्त प्रहार, गौवंश की तस्करी करते 03 आरोपी रंगेहाथ पकड़े गए