
धरमजयगढ़ के बाकारुमा गांव में मां दुर्गा का किया गया धूम धाम से विसर्जन

रिपोर्ट ~ हीरालाल राठिया लैलूंगा
रायगढ़ । धरमजयगढ़ विधानसभा क्षेत्र के बाकारुमा गांव में आदि शक्ति मां दुर्गा की धूम धाम के साथ की गई विदाई मां दुर्गा की मूर्ति की स्थापना विधि विधान और फूल माला के साथ की गई नौ दिनों तक माता के स्वरूपों की विधि विधान के साथ आरती और गीतों के साथ पूजा की जाती है माता के आगमन से ही सुख समृद्धि की प्राप्ति होती है माता की सुबह शाम आरती और भक्ति की जाती है बाकारुमा गांव में सभी गांव के बड़े बुजुर्ग बच्चे माताएं माता की सभी स्वरूपों की पूजा अर्चना की और नौ वे दिन गांव में नाटक का आयोजन किया गया जिसमें सभी ग्राम वासी उपस्थित रहे साथ ही माता की पूजा कर नौ वे दिन हवन कर विधि विधान से माता की विदाई की गई और माता के जयकारे के साथ गांव गूंज उठा और गांव वालो ने गाजे बाजे के साथ माता की विदाई दी ।







