● तमनार पुलिस ने 24 घंटे में किया हत्या का खुलासा, आरोपी गिरफ्तार

● आपसी विवाद में गमछा से गला घोंटकर की गई थी हत्या, पुलिस जांच, एफएसएल और डॉग स्क्वॉड की सूझबूझ से खुला राज

● तमनार पुलिस ने 24 घंटे में किया हत्या का खुलासा, आरोपी गिरफ्तार

● आपसी विवाद में गमछा से गला घोंटकर की गई थी हत्या, पुलिस जांच, एफएसएल और डॉग स्क्वॉड की सूझबूझ से खुला राज

रिपोर्ट ~ हीरालाल राठिया लैलूंगा


    रायगढ़, 3 अक्टूबर । तमनार थाना क्षेत्र के खुदरीखार ब्रिक्स प्लांट के पास मिले शव की गुत्थी को तमनार पुलिस ने महज 24 घंटे के भीतर सुलझाते हुए आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस अधीक्षक दिव्यांग पटेल के दिशा-निर्देशन और साइबर सेल डीएसपी अनिल विश्वकर्मा के मार्गदर्शन थाना प्रभारी निरीक्षक कमला पुसाम ठाकुर ने हत्या के आरोपी दशरथ राठिया पिता कुमार राठिया उम्र 47 वर्ष निवासी खुदरीखार तमनार को गिरफ्तार कर रिमांड पर भेजा है।
         जानकारी के मुताबिक 1 अक्टूबर की सुबह सुखमन निषाद पिता स्व. बेडाराम उम्र 47 वर्ष निवासी कुंजेमुरा मवेशी चराने निकला था, लेकिन देर शाम तक घर नहीं लौटा। जब ग्रामीणों ने उसकी तलाश की तो आरोपी दशरथ राठिया के घर के पीछे महुआ पेड़ के नीचे उसका शव पड़ा मिला, जिसके नाक और मुंह से खून निकल रहा था तथा गले में गमछा लिपटा हुआ था। मृतक के भाई शिवचरण निषाद ने 2 अक्टूबर को थाना तमनार में पुलिस को सूचना दी और हत्या की आशंका जताई। पुलिस ने तत्काल मर्ग कायम कर जांच शुरू की और एफएसएल टीम व डॉग स्क्वॉड को मौके पर बुलाया। पुलिस डॉग ने भी संदेही दशरथ राठिया की ओर इशारा किया।
        थाना प्रभारी कमला पुसाम ठाकुर द्वारा की जा रही जांच में सामने आया कि मृतक सुखमन निषाद का आरोपी दशरथ राठिया से परिचय था, दोनों साथ में नशापान भी करते थे और सब्जी की खेती में साझेदारी कर रहे थे। घटना के संबंध में पूछताछ में आरोपी ने स्वीकार किया कि आपसी विवाद के चलते उसने गमछे से गला घोंटकर सुखमन निषाद की हत्या की।  इस आधार पर पुलिस ने आरोपी के खिलाफ अपराध क्रमांक 226/2025 धारा 103(1) बीएनएस पंजीबद्ध कर गिरफ्तार किया।
          हत्या का शीघ्र पटाक्षेप करने में पुलिस अधीक्षक दिव्यांग पटेल के दिशा-निर्देशन और साइबर सेल डीएसपी अनिल विश्वकर्मा के मार्गदर्शन के साथ थाना प्रभारी निरीक्षक कमला पुसाम ठाकुर, प्रधान आरक्षक हेम प्रकाश सोन, बनारसी सिदार, आरक्षक पुष्पेंद्र सिदार, अमरदीप एक्का, शशि भूषण उरांव, डोल नारायण सिदार और संजय नेताम की महत्वपूर्ण भूमिका रही।

चंद्रशेखर जायसवाल
चंद्रशेखर जायसवाल
OWNER/EDITOR - CHANDRASHEKHAR JAISAWAL Mo.-9340765733
spot_img
spot_img

अपना न्यूज़ पोर्टल - 9340765733

spot_img
spot_img
spot_img

Recent Posts

बिर्रा में होगा भव्य गुरुपूर्णिमा महोत्सव का आयोजन (गुरुजनों का होगा सम्मान)

जांजगीर-चांपा *बिर्रा।* आषाढ़ पूर्णिमा के पावन अवसर पर संस्कार भारती जिला ईकाई सक्ती एवं गुरु घासीदास संगीत महाविद्यालय हसौद के संयुक्त तत्वावधान में नटराज...

CHHATTISGARH NEWS

विद्यार्थियों के न्यायोचित विषयों का समाधान संवाद, पारदर्शिता एवं संस्थागत सुधारों से हो; हिंसक टकराव दुर्भाग्यपूर्ण : अभाविपप्रतियोगी परीक्षाओं में पारदर्शिता एवं संस्थागत सुधार...

संकीर्ण राजनीतिक स्वार्थ एवं राष्ट्रविरोधी षड्यंत्रों का माध्यम नहीं बनेगा विद्यार्थी: अभाविपअखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद (अभाविप) जंतर-मंतर पर नीट-यूजी सहित विभिन्न शिक्षा संबंधी विषयों...

RAIGARH NEWS

रायगढ़ जिले में 27 जुलाई तक 463.1 मि.मी.औसत वर्षा दर्ज

  रायगढ़ -रायगढ़ जिले में 27 जुलाई तक 463.1 मि.मी.औसत वर्षा दर्ज की गई है। बीते 24 घंटे में जिले में 10.1 मिली मीटर औसत...