● जूटमिल पुलिस ने फरार गांजा तस्कर को पकड़ा, एनडीपीएस मामले में कोर्ट पेश कर भेजा जेल

● जूटमिल पुलिस ने फरार गांजा तस्कर को पकड़ा, एनडीपीएस मामले में कोर्ट पेश कर भेजा जेल

रिपोर्ट ~ हीरालाल राठिया लैलूंगा


   रायगढ़, 4 अक्टूबर। जूटमिल पुलिस ने नशे के कारोबार पर एक और बड़ी कार्रवाई करते हुए ओडिशा से गांजा लाकर शहर में सप्लाई करने वाले गिरोह के फरार आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है। पकड़े गए आरोपी का नाम सुलेमान लकड़ा उर्फ सुले (21 वर्ष) पिता पंकज लकड़ा निवासी छातामुड़ा संत विनोबा नगर है, जिसे पुलिस ने हिरासत में लेकर न्यायिक रिमांड पर भेजा है।
            गौरतलब है कि 25 अगस्त की शाम पुलिस ने गुप्त सूचना पर गढ़उमरिया मेन रोड में घेराबंदी कर ओडिशा से गांजा लेकर रायगढ़ की ओर आ रहे दो व्यक्तियों को पकड़ा था। पकड़े गए आरोपियों में दिलीप सिंह राजपूत (33 वर्ष) पिता स्व. पिताम्बर सिंह राजपूत निवासी बाझीनपाली थाना जूटमिल और एक विधि से संघर्षरत बालक शामिल थे। दोनों के कब्जे से 1 किलो 558 ग्राम गांजा (कीमत लगभग 15 हजार रुपये), होंडा साइन मोटरसाइकिल क्रमांक CG-13-AM-7231 (कीमत लगभग 30 हजार रुपये) तथा दो मोबाइल फोन (वीवो और रियलमी नारजो) बरामद किए गए थे।
          पूछताछ में दोनों ने बताया था कि वे फरार आरोपी सुलेमान लकड़ा के साथ मिलकर ओडिशा से अवैध रूप से गांजा लाकर रायगढ़ क्षेत्र में बिक्री करते हैं। इस मामले में जूटमिल पुलिस ने अपराध क्रमांक 301/2025 धारा 20(बी), 29 एनडीपीएस एक्ट के तहत कार्रवाई कर दोनों आरोपियों को न्यायालय में पेश कर रिमांड पर भेजा था, जबकि मुख्य आरोपी सुलेमान लकड़ा घटना के बाद से फरार था।
      थाना प्रभारी निरीक्षक प्रशांत राव के नेतृत्व में पुलिस टीम लगातार फरार आरोपी की तलाश में जुटी थी। मुखबिर की सूचना पर शनिवार को घेराबंदी कर पुलिस ने सुलेमान लकड़ा को दबोच लिया। पुलिस ने आरोपी के खिलाफ एनडीपीएस एक्ट के तहत प्रतिवेदन तैयार कर सक्षम न्यायालय में पेश किया, जहां से उसे रिमांड पर जेल भेजा गया है।
       एसपी श्री दिव्यांग कुमार पटेल के निर्देशन और नगर पुलिस अधीक्षक श्री मयंक मिश्रा के पर्यवेक्षण में जूटमिल पुलिस की इस कार्रवाई से नशे के अवैध कारोबार पर फिर एक बार सख्त प्रहार किया गया है।

चंद्रशेखर जायसवाल
चंद्रशेखर जायसवाल
OWNER/EDITOR - CHANDRASHEKHAR JAISAWAL Mo.-9340765733
spot_img
spot_img

अपना न्यूज़ पोर्टल - 9340765733

spot_img
spot_img
spot_img

Recent Posts

विशेष आवश्यकता वाले बच्चों के सर्वेक्षण हेतु बहु-विभागीय प्रशिक्षण का द्वितीय दिवस संपन्न

बम्हनीडीह, जांजगीर-चांपा। समग्र शिक्षा के अंतर्गत विशेष आवश्यकता वाले बच्चों की पहचान एवं उनके समावेशी विकास को सुनिश्चित करने के उद्देश्य से विकासखंड बम्हनीडीह...

CHHATTISGARH NEWS

महतारी वंदन eKYC के नाम पर शुल्क लेने वालों पर होगी कड़ी कार्यवाहीमहतारी वंदन eKYC निशुल्क है, पैसे वसूलने वालों के खिलाफ होगी कार्यवाहीeKYC...

हितग्राहियों से पैसे वसूलने वालों पर होगी कानूनी कार्यवाहीमहतारी वंदन eKYC में किसी प्रकार का शुल्क न दें, वसूली करने वालों पर होगी सख्त...

RAIGARH NEWS

नकली शराब बनाने वाले सिंडिकेट के घर रायगढ़ पुलिस का छापा, 3 दिन के भीतर थाने में हाजिर होने का दिया नोटिस

नकली शराब सिंडिकेट पर रायगढ़ पुलिस का शिकंजा लगातार कसता जा रहाग्राम धनागर में 240 लीटर नकली शराब फैक्ट्री के खुलासे के बाद फरार...