spot_img
spot_img

● सघन जांच अभियान में घरघोड़ा पुलिस की बड़ी कामयाबी : चोरी की बाइक के साथ दो शातिर आरोपी गिरफ्तार, लूट-चोरी के पुराने मामलों में रहे संलिप्त

spot_img
spot_img
spot_img

● सघन जांच अभियान में घरघोड़ा पुलिस की बड़ी कामयाबी : चोरी की बाइक के साथ दो शातिर आरोपी गिरफ्तार, लूट-चोरी के पुराने मामलों में रहे संलिप्त

रिपोर्ट  ~ हीरालाल राठिया लैलूंगा


         रायगढ़, 16 अक्टूबर । त्योहारों के मद्देनज़र पुलिस अधीक्षक श्री दिव्यांग पटेल के निर्देश पर जिलेभर में सघन चेकिंग अभियान चलाया जा रहा है। इसी क्रम में घरघोड़ा पुलिस को बड़ी सफलता मिली है। थाना प्रभारी निरीक्षक कुमार गौरव के नेतृत्व में पेट्रोलिंग के दौरान शैतान चौक के पास दो संदिग्ध युवकों को हीरो स्प्लेंडर प्लस मोटरसाइकिल (क्रमांक सीजी-13-एपी-5651) के साथ पकड़ा गया। पूछताछ में दोनों ने बाइक चोरी करने का अपराध स्वीकार किया। गिरफ्तार आरोपी एकेश मरावी (21 वर्ष) निवासी वार्ड क्रमांक 02, सोईराम कॉलोनी घरघोड़ा और रेहान खान (22 वर्ष) निवासी वार्ड क्रमांक 04, मोहम्मद शकील का किराए का मकान घरघोड़ा हैं।

          पुलिस पूछताछ में एकेश मरावी ने खुलासा किया कि वह पूर्व में चोरी और लूट के प्रकरणों में जेल जा चुका है और कोर्ट से जमानत पर बाहर है। करीब 15–16 दिन पहले अपने साथी रेहान खान के साथ ग्राम झांकादरहा में रेकी के दौरान एक घर के बाहर खड़ी काली हीरो स्प्लेंडर प्लस बाइक को देखा और दोनों ने मिलकर उसे डायरेक्ट कर चोरी कर लिया। पहचान से बचने के लिए बाइक की नंबर प्लेट हटाकर फेंक दी और आज उसे बेचने के लिए ग्राहक की तलाश कर रहे थे, तभी पुलिस ने दोनों को धर दबोचा।
             मोटरसाइकिल की चोरी की रिपोर्ट ग्राम बजरमुड़ा निवासी राजाराम भगत ने थाना घरघोड़ा में दर्ज कराई थी, जिस पर अपराध क्रमांक 273/2025 धारा 303(2) भारतीय न्याय संहिता के तहत मामला कायम किया गया। बरामद बाइक की कीमत करीब ₹75,000 आंकी गई है। जांच में दोनों आरोपियों द्वारा मिलकर अपराध करना पाया गया, जिस पर प्रकरण में धारा 3(5) बीएनएस जोड़ी गई है।
           दोनों आरोपियों के खिलाफ पर्याप्त सबूत मिलने पर उन्हें न्यायिक रिमांड पर भेजा गया है। कार्रवाई में थाना प्रभारी निरीक्षक कुमार गौरव साहू, प्रधान आरक्षक अरविंद पटनायक, आरक्षक हरीश पटेल तथा स्थानीय युवक कालिया गुप्ता की विशेष भूमिका रही।

spot_img
WhatsApp Image 2026-10-12 at 10.32.32 AM
WhatsApp Image 2026-10-12 at 10.32.32 AM (1)
WhatsApp Image 2026-10-12 at 10.32.31 AM (1)
WhatsApp Image 2026-10-12 at 10.32.33 AM (1)
WhatsApp Image 2026-10-12 at 10.32.31 AM
WhatsApp Image 2026-10-12 at 10.32.33 AM
WhatsApp Image 2026-10-12 at 10.32.34 AM (1)
WhatsApp Image 2026-10-12 at 10.32.34 AM
चंद्रशेखर जायसवाल
चंद्रशेखर जायसवाल
OWNER/EDITOR - CHANDRASHEKHAR JAISAWAL Mo.-9340765733
spot_img
spot_img

Recent Posts

न्यूजीलैंड के खिलाफ पहले टी20 में बदल सकती है टीम इंडिया की रणनीति, अक्षर पटेल की जगह नितीश रेड्डी को मौका संभव

नई दिल्ली। न्यूजीलैंड के खिलाफ पहले टी20 मुकाबले में भारतीय टीम बदली हुई रणनीति के साथ मैदान पर उतर सकती है। न्यूजीलैंड की परिस्थितियों...

CHHATTISGARH NEWS

न्यूजीलैंड के खिलाफ पहले टी20 में बदल सकती है टीम इंडिया की रणनीति, अक्षर पटेल की जगह नितीश रेड्डी को मौका संभव

नई दिल्ली। न्यूजीलैंड के खिलाफ पहले टी20 मुकाबले में भारतीय टीम बदली हुई रणनीति के साथ मैदान पर उतर सकती है। न्यूजीलैंड की परिस्थितियों...

RAIGARH NEWS

रायगढ़ में यादव महासभा की महिला शक्ति ने रचा गरबा महोत्सव का रंगारंग उत्सव

राधा-कृष्ण मंदिर में पहली बार सार्वजनिक गरबा महोत्सव का आयोजन, पारंपरिक परिधानों में सजी महिलाओं की प्रस्तुतियों ने मोहा मन राष्ट्रपति पुरस्कार से सम्मानित सुनीता...