● घरघोड़ा दोहरे हत्याकांड में 6 घंटे में दो संदेही हिरासत में, पुराने विवाद और रुपये के लेन-देन से जुड़ा पूरा मामला

● घरघोड़ा दोहरे हत्याकांड में 6 घंटे में दो संदेही हिरासत में, पुराने विवाद और रुपये के लेन-देन से जुड़ा पूरा मामला

रिपोर्ट ~ हीरालाल राठिया लैलूंगा


      रायगढ़, 22 अक्टूबर । थाना घरघोड़ा क्षेत्र के ग्राम कपाटडेरा भेण्ड्रा में हुए दोहरे हत्याकांड की गुत्थी छह घंटे के भीतर पुलिस ने सुलझाते हुए दो संदेहियों को हिरासत में लेकर पूछताछ शुरू कर दी गई है।
    आज सुबह ग्राम कपाटडेरा भेण्ड्रा निवासी गुरबार सिंह राठिया (43 वर्ष) और उनकी पत्नी मनिता राठिया (30 वर्ष) का शव उनके घर के बाहर देखा गया जिसकी सूचना मिलते ही घरघोड़ा पुलिस ने वरिष्ठ अधिकारियों को सूचित कर कार्रवाई के लिए घटनास्थल पहुंची ।  वहीं सूचना पर पुलिस अधीक्षक श्री दिव्यांग पटेल, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक श्री आकाश मरकाम, एसडीओपी धरमजयगढ़ श्री सिद्दांत तिवारी, डीएसपी साइबर सेल अनिल विश्वकर्मा, एफएसएल टीम, साइबर सेल एवं डॉग स्क्वाड भी मौके पर पहुंचे। वरिष्ठ अधिकारियों के साथ पुलिस और एफएसएल टीम ने घटनास्थल का बारीकी से निरीक्षण कर साक्ष्य एकत्र किए।

       प्रथम दृष्टया मामला हत्या का  होने पर पुलिस ने मृतकों के परिजनों, आसपास के लोगों  से पूछताछ शुरू की गई, जिसमें सामने आया कि पुराने विवाद और पैसों के लेन-देन का आपसी विवाद को लेकर मनमुटाव चल रहा था इसी आधार पर पुलिस टीम ने तत्काल दोनों संदेहियों को हिरासत में लेकर थाना तलब किया है और उनसे विस्तृत पूछताछ की जा रही है। मामले में हत्या का अपराध  कायम कर विवेचना की जा रही है, अग्रिम जांच पर घटना के संबंध में विस्तृत जानकारी पृथक से जारी की जाएगी।

चंद्रशेखर जायसवाल
चंद्रशेखर जायसवाल
OWNER/EDITOR - CHANDRASHEKHAR JAISAWAL Mo.-9340765733
spot_img
spot_img

अपना न्यूज़ पोर्टल - 9340765733

spot_img
spot_img
spot_img

Recent Posts

विशेष आवश्यकता वाले बच्चों के सर्वेक्षण हेतु बहु-विभागीय प्रशिक्षण का द्वितीय दिवस संपन्न

बम्हनीडीह, जांजगीर-चांपा। समग्र शिक्षा के अंतर्गत विशेष आवश्यकता वाले बच्चों की पहचान एवं उनके समावेशी विकास को सुनिश्चित करने के उद्देश्य से विकासखंड बम्हनीडीह...

CHHATTISGARH NEWS

महतारी वंदन eKYC के नाम पर शुल्क लेने वालों पर होगी कड़ी कार्यवाहीमहतारी वंदन eKYC निशुल्क है, पैसे वसूलने वालों के खिलाफ होगी कार्यवाहीeKYC...

हितग्राहियों से पैसे वसूलने वालों पर होगी कानूनी कार्यवाहीमहतारी वंदन eKYC में किसी प्रकार का शुल्क न दें, वसूली करने वालों पर होगी सख्त...

RAIGARH NEWS

नकली शराब बनाने वाले सिंडिकेट के घर रायगढ़ पुलिस का छापा, 3 दिन के भीतर थाने में हाजिर होने का दिया नोटिस

नकली शराब सिंडिकेट पर रायगढ़ पुलिस का शिकंजा लगातार कसता जा रहाग्राम धनागर में 240 लीटर नकली शराब फैक्ट्री के खुलासे के बाद फरार...