spot_img
spot_img

लैलूंगा से रायपुर के लिए 200 कार्यकर्ताओं का विजय रथ रवाना — उपाध्यक्ष दीपक सिदार और मंडल अध्यक्ष मनोज सतपती की अगुवाई में गूंजा “मोदी-मोदी” नारा!

spot_img
spot_img
spot_img

लैलूंगा से रायपुर के लिए 200 कार्यकर्ताओं का विजय रथ रवाना — उपाध्यक्ष दीपक सिदार और मंडल अध्यक्ष मनोज सतपती की अगुवाई में गूंजा “मोदी-मोदी” नारा!

लैलूंगा / भारतीय जनता पार्टी लैलूंगा मंडल से आज एक ऐतिहासिक दृश्य देखने को मिला जब जिला पंचायत उपाध्यक्ष दीपक सिदार और मंडल अध्यक्ष मनोज सतपती की अगुवाई में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी जी के रायपुर कार्यक्रम के लिए लगभग 200 कार्यकर्ता उत्साह और जोश के साथ रवाना हुए। पूरे लैलूंगा में “मोदी-मोदी, भारत माता की जय, और आत्मनिर्भर भारत अमर रहे” के गगनभेदी नारों से वातावरण गूंज उठा।

सुबह से ही लैलूंगा बस स्टैंड पर भारी भीड़ देखने को मिली। कार्यकर्ता भगवा पताकाओं और प्रधानमंत्री मोदी के पोस्टरों से सजी गाड़ियों में जयघोष करते हुए निकले। महिलाएं, युवा और वरिष्ठ कार्यकर्ता — सभी के चेहरों पर जोश और गर्व की झलक साफ नजर आई। इस मौके पर दीपक सिदार ने कहा कि “प्रधानमंत्री मोदी जी के नेतृत्व में देश आत्मनिर्भरता की दिशा में तेजी से बढ़ रहा है, और लैलूंगा के कार्यकर्ता इस परिवर्तन के साक्षी बनने जा रहे हैं।”

वहीं मंडल अध्यक्ष मनोज सतपती ने कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए कहा कि “यह यात्रा सिर्फ रायपुर की नहीं, बल्कि जनसमर्थन की शक्ति का प्रतीक है। लैलूंगा से रायपुर तक मोदी जी के विचारों की लहर पहुंचेगी।”

प्रस्थान से पहले मंडल कार्यालय में पूजा-अर्चना कर विजय पताका फहराई गई। युवा मोर्चा, महिला मोर्चा और बूथ स्तर के कार्यकर्ताओं ने मिलकर जोश से भरे नारे लगाए। इस मौके पर भाजपा के वरिष्ठ नेता, पार्षद, जनपद सदस्य एवं सैकड़ों समर्थक मौजूद रहे।

कार्यकर्ताओं के रवाना होने के बाद पूरा लैलूंगा क्षेत्र भगवामय हो गया। जनता ने भी सड़क किनारे खड़े होकर जयकारों से उनका उत्साह बढ़ाया। लैलूंगा से निकला यह “मोदी मिशन रथ” रायगढ़ होते हुए रायपुर पहुंचेगा, जहां कार्यकर्ता प्रधानमंत्री के विजन और नीतियों को लेकर जनता के बीच नया संदेश देने को तैयार हैं।

लैलूंगा से निकली यह जोशीली टोली आने वाले राजनीतिक समर में भाजपा की एकजुटता और ऊर्जा की गूंज बनकर उभरेगी!

spot_img
WhatsApp Image 2026-10-12 at 10.32.32 AM
WhatsApp Image 2026-10-12 at 10.32.32 AM (1)
WhatsApp Image 2026-10-12 at 10.32.31 AM (1)
WhatsApp Image 2026-10-12 at 10.32.33 AM (1)
WhatsApp Image 2026-10-12 at 10.32.31 AM
WhatsApp Image 2026-10-12 at 10.32.33 AM
WhatsApp Image 2026-10-12 at 10.32.34 AM (1)
WhatsApp Image 2026-10-12 at 10.32.34 AM
चंद्रशेखर जायसवाल
चंद्रशेखर जायसवाल
OWNER/EDITOR - CHANDRASHEKHAR JAISAWAL Mo.-9340765733
spot_img
spot_img

Recent Posts

रायगढ़: एग्रीस्टैक में किसानों का शत-प्रतिशत पंजीयन कराएं, धान खरीदी की तैयारी समय पर पूरी करें

कलेक्टर मयंक चतुर्वेदी ने समय-सीमा की बैठक में दिए निर्देश, अवैध कब्जे और रेत उत्खनन पर कार्रवाई के भी आदेश रायगढ़, 21 अक्टूबर 2026। रायगढ़...

CHHATTISGARH NEWS

RAIGARH NEWS