spot_img
Tuesday, February 10, 2026
Tuesday, February 10, 2026
WhatsApp Image 2025-09-27 at 19.02.00_2560a816
WhatsApp Image 2025-09-27 at 19.02.00_8a3c1831

➡️  टोनही का आरोप लगा मारपीट करना पड़ा महंगा, एक पुलिस अधिकारी सहित आठ आरोपी गिरफ्तार, भेजा जेल
➡️ बैगा ने किया था, मृतिका को जिंदा करने का दावा , शमशान में किया था तंत्र मंत्र, फरार बैगा व उसके साथियों की तलाश जारी
➡️ मामला थाना दुलदुला क्षेत्रांतर्गत

➡️  टोनही का आरोप लगा मारपीट करना पड़ा महंगा, एक पुलिस अधिकारी सहित आठ आरोपी गिरफ्तार, भेजा जेल
➡️ बैगा ने किया था, मृतिका को जिंदा करने का दावा , शमशान में किया था तंत्र मंत्र, फरार बैगा व उसके साथियों की तलाश जारी
➡️ मामला थाना दुलदुला क्षेत्रांतर्गत ग्राम भिंजपुर का
➡️ गिरफ्तार आरोपियों में 04 महिला सहित, 04 पुरुष शामिल
➡️ आरोपीयों के विरुद्ध थाना दुलदुला में बी एन एस की धारा  296,351(2),115(2),333,190,191(2) व टोनही प्रताड़ना निवारण अधिनियम की धारा 4,5के तहत अपराध पंजीबद्ध
➡️ नाम गिरफ्तार आरोपी क्रमशः – 1. गायत्री भगत, उम्र 30 वर्ष
2. फूलचंद भगत उम्र 55 वर्ष
3. विष्णु भगत उम्र 45 वर्ष
4. अनिता भगत उम्र 40 वर्ष
5. रमेश भगत उम्र 45 वर्ष
6. ललिता भगत उम्र 40 वर्ष
7. अंजना मिंज उम्र 35 वर्ष
8. तेलेस्फोर मिंज उम्र 50 वर्ष
             सभी निवासी ग्राम भिंजपुर, थाना दुलदुला जिला जशपुर (छ.ग)।
      —00—   
     ➡️ मामले का संक्षिप्त विवरण इस प्रकार है कि दिनांक 08.11.25 को प्रार्थिया फ़ौसी बाई, उम्र 53 वर्ष निवासी ग्राम भिंजपुर थाना दुलदुला ने थाना में रिपोर्ट दर्ज कराई थी कि , वह ग्राम भिंजपुर में, अपने पति धनसाय राम के साथ रहती है, व घर गृहस्थी का काम करती है, कि दिनांक 08.11.25 को वह प्रति दिवस की भांति सुबह 04.00 बजे उठकर खाना बनाने हेतु, चूल्हा जलाने की तैयारी कर रही थी, कि तभी उसके घर के बाहर कुछ लोग हल्ला गुल्ला कर, उसे गंदी गालियां दे रहे थे, व जान से मारने की धमकी दे रहे थे, जिससे प्रार्थिया डर से घर का दरवाजा नहीं खोली, तभी आरोपियों के द्वारा प्रार्थिया को गंदी गालियां देते हुए, दरवाजे को लात मारकर तोड़ा गया, व जबरन पीड़ित प्रार्थिया के घर में प्रवेश किया गया,  तभी आरोपियों में से एक आरोपिया गायत्री भगत के द्वारा  प्रार्थिया फ़ौसी बाई को तुम टोनही हो, तुम मेरी मां सुनीता बाई को जादू टोना कर मरवा दी हो, तुम्हे उसे जिंदा करना पड़ेगा, कहकर, पीड़ित प्रार्थिया फ़ौसी बाई के साथ हाथ मुक्का से मारपीट करते हुए, उसके साथ आए अन्य आरोपियों क्रमशः फूलचंद भगत, विष्णु भगत, अनीता भगत, रमेश भगत, ललिता भगत ,अंजना मिंज, व तेलेस्फोर  मिंज जो कि सभी ग्राम भिंजपुर के निवासी के द्वारा, प्रार्थिया फ़ौसी बाई के सिर के बाल को खींचकर कर, घसीटते हुए, अपनी मां को जिंदा करना पड़ेगा कहकर, गांव के मरघट की ओर ले जा रहे थे, इसी दौरान हल्ला गुल्ला, सुनकर, प्रार्थिया फ़ौसी बाई का बेटा  व बेटी आए व पीड़िता प्रार्थिया को आरोपियों से छुड़ाकर वापस घर ले आए।
     ➡️ पीड़ित प्रार्थिया की रिपोर्ट पर  तत्काल  थाना दुलदुला पुलिस के द्वारा मामले के संबंध में वरिष्ठ पुलिस अधिकारियों को अवगत कराते हुए  उक्त कृत्य के लिए आरोपियों के विरुद्ध थाना दुलदुला में बी एन एस की धारा 296,351(2),115(2),333,190,191(2) व टोनही प्रताड़ना निवारण अधिनियम की धारा 4,5के तहत अपराध पंजीबद्ध जांच विवेचना में लिया गया।
➡️ मामले की संवेदनशीलता को देखते हुए, पुलिस के द्वारा त्वरित कार्यवाही कर मामले से जुड़े से जुड़े सभी आठों आरोपियों को हिरासत में ले लिया गया है।

  ➡️ पुलिस की जांच में मालूम चला कि  मामले का एक आरोपी फूलचंद राम भगत, जो कि रायपुर में सहायक उप निरीक्षक के पर कार्यरत है, की पत्नी मृतिका सुनीता भगत,  माह अगस्त 2025 में खेती का कार्य कराने थाना दुलदुला क्षेत्रांतर्गत गृह ग्राम भिंजपुर आईं हुई थी, फिर सितंबर 2025 में वापस रायपुर लौट आई थी, जहां की मृतिका सुनीता भगत का स्वास्थ्य खराब हो जाने से, रायपुर में एक हॉस्पिटल में ईलाज चल रहा था 30.10.25 ईलाज के दौरान हॉस्पिटल में मृत्यु हो गई थी, तभी  आरोपी फुलचंद राम भगत, के रिश्तेदारों के द्वारा बताया गया कि वे कुछ बैगाओं को जानते हैं, जिनके द्वारा मृतिका सुनीता भगत के संबंध में पूछताछ करने पर, उनके द्वारा उसे जिंदा करने का दावा किया जा रहा है। जिस पर आरोपी फुलचंद राम भगत के द्वारा उक्त बैगा से संपर्क किया गया, चूंकि मृतिका सुनीता भगत, की मृत्यु के पश्चात उसे, ग्राम भिंजपुर में ही दफन कफ़न किया गया था, अतः फूलचंद भगत के द्वारा अन्य आरोपियों के साथ मिलकर, बैगा व उसके साथियों को लेकर ग्राम भिंजपुर के शमशान घाट में गए, जहां बैगा व उसके साथियों के द्वारा शमशान में तंत्र मंत्र किया गया व बताया गया कि भिंजपुर ग्राम की ही प्रार्थिया फ़ौसी बाई के द्वारा , किए गए जादू टोना की वजह से ही, सुनीता भगत की मृत्यु हुई है जिस पर आरोपी फूलचंद राम भगत अपने अन्य साथियों को लेकर  , फ़ौसीबाई के घर गया व टोनही का आरोप लगाते हुए, प्रार्थिया फ़ौसी बाई से मारपीट की गई।, पूछताछ पर आरोपियों क्रमशः 1. गायत्री भगत, उम्र 30 वर्ष
2. फूलचंद भगत उम्र 55 वर्ष
3. विष्णु भगत उम्र 45 वर्ष
4. अनिता भगत उम्र 40 वर्ष
5. रमेश भगत उम्र 45 वर्ष
6. ललिता भगत उम्र 40 वर्ष
7. अंजना मिंज उम्र 35 वर्ष
8.  तेलेस्फोर मिंज के द्वारा अपराध स्वीकार करने व प्रयाप्त अपराध सबूत पाए जाने पर उन्हें विधिवत गिरफ्तार कर न्यायिक रिमांड पर जेल भेजा गया है। मामले में आरोपी बैगा व उसके साथी फरार हैं, जिनकी पुलिस पता साजी कर रही है, जिन्हें भी शीघ्र ही गिरफ्तार कर लिया जावेगा।
➡️ मामले की कार्यवाही व आरोपियों की गिरफ्तारी में थाना प्रभारी दुलदुला निरीक्षक कृष्ण कुमार साहू, प्रधान आरक्षक मोहन बंजारे, चंपा पैंकरा, आरक्षक अकबर चौहान, बसनाथ साहनी, विनोद राम, महिला आरक्षक सपना इंदवार, व रीना केरकेट्टा की महत्वपूर्ण भूमिका रही है।
➡️ मामले में वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक जशपुर शशि मोहन सिंह ने बताया कि जादू टोना और किसी को टोनही कहना, न सिर्फ अंधविश्वास है, बल्कि यह अपराध भी है ,दुलदुला क्षेत्र के ग्राम भिंजपुर में हुई, एक टोनही प्रताड़ना के मामले में पुलिस ने 08 आरोपियों को गिरफ्तार कर न्यायिक रिमांड पर जेल भेजा है, साथ ही आम नागरिकों व ग्रामीणों से अपील की है कि टोनही जैसे अंधविश्वास से दूर रहे,।

01
09
WhatsApp Image 2025-09-29 at 18.52.16_7b78a71e
spot_img
spot_img

अपना न्यूज़ पोर्टल - 9340765733

spot_img
spot_img
spot_img

Recent Posts

ऐतिहासिक दिनः मुख्यमंत्री कन्या विवाह योजना के तहत एक साथ प्रदेश भर में 6414 जोड़े बंधे परिणय सूत्र मेंरायगढ़ में 190 जोड़ों का हुआ...

रिपोर्ट ~ हीरालाल राठिया लैलूंगा ऐतिहासिक दिनः मुख्यमंत्री कन्या विवाह योजना के तहत एक साथ प्रदेश भर में 6414 जोड़े बंधे परिणय सूत्र मेंरायगढ़...
Latest
ऐतिहासिक दिनः मुख्यमंत्री कन्या विवाह योजना के तहत एक साथ प्रदेश भर में 6414 जोड़... लैलूंगा नाली निर्माण पर वार्डवासियों का हंगामा! वार्ड क्रमांक 10 में काम रुकवाने... 🚨  लैलूंगा के ग्राम जामढोंढी में 6 वर्षीय मासूम की कुएं में डुबोकर हत्या, न... लैलूँगा में तहसीलदार का बड़ा एक्शन!

निजी भवन में चल रहा आधार सेंटर सील, ...
फाइलेरिया उन्मूलन अभियान शुरू, सालिक साय ने दिलाई दवा सेवन की शपथ
मॉडिफाई साइलेंसर पर व्यापक अभियान — गैरेज संचालकों की बैठक, ‘सशक्त ऐप’ से चोरी व... 🚨 होटल ट्रिनिटी के सनराइज स्पा एंड सैलून में देह व्यापार का भंडाफोड़, संचालक व म... रायपुर में साइंस वाणी का सम्मान समारोह

लैलूंगा के पत्रकार संतोष कुमार चौह...
श्री श्याम ऑटो मोबाइल्स लैलूँगा में अब राडा ऑटो एक्सपो के सफल समापन के बाद.... प... लैलूंगा के पत्रकार संतोष कुमार चौहान उत्कृष्ट कार्य हेतु सम्मानित
रायपुर।