spot_img
Monday, March 30, 2026
Monday, March 30, 2026
WhatsApp Image 2025-09-27 at 19.02.00_2560a816
WhatsApp Image 2025-09-27 at 19.02.00_8a3c1831

झगरपुर–भेड़िमुड़ा ब में एयरटेल और जियो नेटवर्क ठप, संचार व्यवस्था ठप—ग्रामीणों की बढ़ी परेशानी!

झगरपुर–भेड़िमुड़ा में एयरटेल और जियो नेटवर्क ठप, संचार व्यवस्था ठप—ग्रामीणों की बढ़ी परेशानी!

लैलूंगा। झगरपुर और भेड़िमुड़ा ब,सहित आसपास के इलाकों में पिछले दो दिनों से एयरटेल और जियो का नेटवर्क पूरी तरह से ठप पड़ा हुआ है। मोबाइल सिग्नल गायब हैं, कॉल नहीं लग रही, इंटरनेट ठप है — जिससे ग्रामीणों को भारी दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है।

स्थानीय ग्रामीणों ने बताया कि झगरपुर, भेड़िमुड़ा, बनेकेला और आसपास के गाँवों में अचानक नेटवर्क गायब हो गया। सुबह से लोग मोबाइल लेकर पहाड़ियों, खेतों और सड़कों पर सिग्नल खोजते घूमते नजर आए। “कॉल करना तो दूर, व्हाट्सएप तक नहीं चल रहा,” ग्रामीणों ने नाराज़गी जताई।

स्कूल और कॉलेज के छात्र जो ऑनलाइन क्लास और परीक्षा से जुड़े रहते हैं, वे सबसे ज़्यादा परेशान हैं। व्यापारियों का कामकाज भी बुरी तरह प्रभावित हुआ है क्योंकि आज के समय में हर लेन-देन मोबाइल पर निर्भर है।

ग्रामीणों ने कहा, “नेटवर्क की समस्या अब आम हो गई है। कई बार शिकायत करने के बावजूद कंपनी की तरफ से कोई स्थायी समाधान नहीं किया जा रहा।” कुछ लोगों ने बताया कि टावर की तकनीकी खराबी या बिजली की अनियमितता के कारण बार-बार नेटवर्क बंद हो जाता है।

स्थानीय जनप्रतिनिधियों ने भी मुद्दा उठाया और कहा कि अगर जल्द सेवा बहाल नहीं की गई तो ग्रामीण कंपनी के खिलाफ आंदोलन करेंगे। झगरपुर, भेड़िमुड़ा, बनेकेला सहित पूरे इलाके में संचार ठप होने से आपात स्थिति जैसी हालत बन गई है।

लोगों ने प्रशासन से भी हस्तक्षेप की मांग की है ताकि कंपनियों को जवाबदेह बनाया जा सके। एयरटेल और जियो, दोनों नेटवर्क की एक साथ खराबी से ग्रामीणों को यह महसूस हो रहा है कि डिजिटल इंडिया के नारे सिर्फ कागज़ों पर ही रह गए हैं।

“अब नेटवर्क नहीं, सिर दर्द चल रहा है,” कहते हुए ग्रामीणों ने साफ कहा — अगर स्थिति जल्द नहीं सुधरी तो सामूहिक रूप से प्रदर्शन किया जाएगा।

नेटवर्क गायब – जनजीवन बेहाल!
एयरटेल-जियो ठप, बनेकेला सहित पूरा क्षेत्र अंधेरे में!
ग्रामीण बोले – डिजिटल इंडिया बना ‘नो सिग्नल इंडिया’!

01
09
WhatsApp Image 2025-09-29 at 18.52.16_7b78a71e
spot_img
spot_img

अपना न्यूज़ पोर्टल - 9340765733

spot_img
spot_img
spot_img

Recent Posts

आधुनिक तकनीक के साथ संवेदनशीलता ही नई पुलिसिंग की पहचान है – मुख्यमंत्री

रायपुर। मुख्यमंत्री  विष्णु देव साय आज चंदखुरी स्थित नेताजी सुभाष चंद्र बोस राज्य पुलिस अकादमी में आयोजित उप निरीक्षक संवर्ग के दीक्षांत (पासिंग आउट...
Latest
आधुनिक तकनीक के साथ संवेदनशीलता ही नई पुलिसिंग की पहचान है - मुख्यमंत्री छत्तीसगढ़ ने रचा इतिहास: चालू वित्तीय वर्ष में 6 लाख से अधिक ग्रामीण आवास पूर्ण बारनवापारा अभयारण्य में काले हिरणों का वैज्ञानिक पद्धति से पुनर्स्थापन: दो चरणों... हवाई चप्पल पहनने वाला भी हवाई यात्रा कर सके, प्रधानमंत्री का यह सपना छत्तीसगढ़ म... कायस्थ मंगल भवन का लोकार्पण: सामाजिक एकजुटता और विकास की नई पहल मुख्यमंत्री साय ने चंदखुरी में माता कौशल्या व भगवान श्रीराम के किए दर्शन, प्रदेश... राज्यपाल ने महावीर जयंती पर प्रदेशवासियों को दी शुभकामनाएं खेलो इंडिया ट्राइबल गेम्स-2026 : महिला हॉकी में मिजोरम और ओडिशा पहुँचे फाइनल में जनदर्शन के प्रकरणों का त्वरित, पारदर्शी एवं नियमानुसार निराकरण सुनिश्चित करें-कल... रायगढ़ मेडिकल कॉलेज में मातृ स्वास्थ्य सेवाओं का विस्तार