spot_img
Friday, March 27, 2026
Friday, March 27, 2026
WhatsApp Image 2025-09-27 at 19.02.00_2560a816
WhatsApp Image 2025-09-27 at 19.02.00_8a3c1831

बलरामपुर-रामानुजगंज जिले में सहायक शिक्षक निलंबित, छात्रों को गलत पढ़ाये जाने का मामला…

बलरामपुर-रामानुजगंज जिले में सहायक शिक्षक निलंबित, छात्रों को गलत पढ़ाये जाने का मामला…

नरेंद्र मिश्रा
बलरामपुर,

जिला शिक्षा अधिकारी कार्यालय द्वारा जारी आदेश के अनुसार शासकीय प्राथमिक शाला मचनाडाड़ कोगावार विकासखंड वाड्रफनगर में पदस्थ सहायक शिक्षक प्रवीण टोप्पो को तत्काल प्रभाव से निलंबित कर दिया गया है। यह कार्रवाई विद्यालय में छात्रों के साथ गलत जानकारी साझा करना तथा विद्यालय अनुशासन के विपरीत आचरण के आरोपों की पुष्टि के बाद की गई है।
जानकारी क़े अनुसार अनुसार जिला शिक्षा अधिकारी मनी राम यादव को प्राप्त शिकायत में उल्लेख था कि शिक्षक द्वारा कक्षा में बच्चों को अंग्रेजी का गलत स्पेलिंग पढ़ाया जाता था। मामले की जांच विकासखण्ड शिक्षा अधिकारी वाड्रफनगर द्वारा की गई, जिसमें आरोप प्रथम दृष्टया सही पाए गए।
जिसक़े बाद शिक्षक प्रवीण टोप्पो का निलंबन छत्तीसगढ़ सिविल सेवा (अनुशासन एवं अपील) नियम 1966 तथा नियम 9 के तहत किया गया। निलंबन अवधि में उन्हें विकासखंड रामानुजगंज के हाई स्कूल डुमरपान में उपस्थिति दर्ज करानी होगी।
इस संबंध में आदेश प्रतिलिपि कलेक्टर, डीईओ, विकासखंड शिक्षा अधिकारी वाड्रफनगर, प्रधान पाठक एवं संबंधित संस्था को जारी कर दी गई है।जिला शिक्षा अधिकारी ने स्पष्ट किया है कि शिक्षा संस्थानों में किसी भी प्रकार का अनुशासनहीन व्यवहार बर्दाश्त नहीं किया जाएगा तथा छात्रों की सुरक्षा सर्वोच्च प्राथमिकता है।

01
09
WhatsApp Image 2025-09-29 at 18.52.16_7b78a71e
spot_img
spot_img

अपना न्यूज़ पोर्टल - 9340765733

spot_img
spot_img
spot_img

Recent Posts

नक्सल आत्मसमर्पण एवं पुनर्वास नीति से 2800 से अधिक लोग मुख्यधारा में लौटे: CM साय

रायपुर। मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने ट्वीट के माध्यम से बस्तर में सुशासन की निर्णायक नीतियों के प्रभाव की जानकारी साझा की है। उन्होंने कहा...
Latest
नक्सल आत्मसमर्पण एवं पुनर्वास नीति से 2800 से अधिक लोग मुख्यधारा में लौटे: CM सा... आईजी रतन लाल डांगी पर गिरी गाज, गृह विभाग ने किया निलंबित छत्तीसगढ़ में यहां बर्ड फ्लू की दस्तक: 22 हजार से ज्यादा मुर्गियां और 25 हजार अंड... POLICE TRANSFER NEWS: पुलिस विभाग में बड़ा फेरबदल, 67 कर्मियों को किया गया इधर से... CGPSC Prelims Result Released : CGPSC प्रीलिम्स रिजल्ट जारी, मेंस परीक्षा के लिए... ऑपरेशन शंखनाद” के तहत लैलूँगा पुलिस की कार्रवाई — 06 नग कृषक मवेशी तस्करों से मु... राम नवमी स्पेशल महा ऑफर 2026🏍️🎉
श्री श्याम ऑटोमोबाइल्स लैलूंगा की ओर से आज के...
होर्मुज स्ट्रेट पर ईरान का बड़ा फैसला: भारत समेत 5 देशों को राहत, लेकिन जंग का ख... CGPSC 2025 प्री परीक्षा का रिजल्ट जारी रायपुर में स्टेट जीएसटी की रेड, लक्ष्मी कमर्शियल और एसआरएस ट्रेडर्स घेरे में