spot_img
spot_img

लमडांड छात्रावास में धुआंधार कार्यक्रम : स्वेटर वितरण के साथ गूंजा पर्यावरण संरक्षण का संदेश

spot_img
spot_img
spot_img

लमडांड छात्रावास में धुआंधार कार्यक्रम: स्वेटर वितरण के साथ गूंजा पर्यावरण संरक्षण का संदेश

रिपोर्ट ~ हीरालाल राठिया लैलूंगा


लमडांड, 2 दिसंबर 2025 प्री-मैट्रिक आदिवासी बालक छात्रावास लमडांड में मंगलवार को ऐसा नजारा देखने को मिला जिसने बच्चों के चेहरे पर मुस्कान और परिसर में उत्साह दोनों भर दिए। ठंड के मौसम में बच्चों को गर्माहट देने के लिए स्वेटर वितरण और प्रकृति के संरक्षण हेतु सामूहिक वृक्षारोपण कार्यक्रम का शानदार आयोजन किया गया। कार्यक्रम में प्रशासनिक अधिकारियों, जनप्रतिनिधियों, शिक्षा विभाग, समिति सदस्यों, पालकों और बड़ी संख्या में छात्रों की उपस्थिति ने आयोजन को और भी भव्य बना दिया।

कार्यक्रम के मुख्य अतिथि के रूप में अनुविभागीय अधिकारी राजस्व लैलूंगा (एस.डी.एम.) भरत कौशिक शामिल हुए। वहीं विशिष्ट अतिथियों में तहसीलदार शिवम पांडे, जनपद पंचायत की सीईओ प्रीति नायडू, आरईएस एसडीओ राठिया, थाना प्रभारी गिरधारी साव, मंडल संयोजक धर्मेंद्र बैंस, प्राचार्य एस.आर. मधुकर, भाजपा मंडल अध्यक्ष लैलूंगा मनोज सतपथी, बीडीसी उमा लीलाधर पटेल, निगरानी समिति अध्यक्ष कंशराम प्रजा, संकुल समन्वयक दयाराम बेहरा, डॉ. जी. जायसवाल, पी.आर. सतपथी तथा समिति के अन्य सदस्य भी मौजूद रहे।

सभी अतिथियों ने बच्चों को स्वेटर वितरित कर उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की। बच्चों के चेहरों पर दिखी खुशी और उल्लास ने कार्यक्रम को अनोखा रूप दिया। इसके बाद छात्रावास परिसर में सामूहिक वृक्षारोपण किया गया, जिसमें अतिथियों और बच्चों ने बढ़-चढ़कर भाग लिया। पौधरोपण के दौरान पर्यावरण संरक्षण का संदेश भी जोरदार तरीके से दिया गया तथा पौधों के महत्व को बच्चों को विस्तार से समझाया गया।

मुख्य अतिथि एसडीएम भरत कौशिक ने अपने संबोधन में छात्रावास के बच्चों द्वारा बनाए गए अनुशासन, स्वच्छता, कृषि, स्वास्थ्य, खेल और सांस्कृतिक समितियों की सराहना की। उन्होंने कहा कि शासन की योजनाएँ बच्चों को सुरक्षित, सक्षम और आत्मनिर्भर बनाने के उद्देश्य से चलाई जा रही हैं, और छात्रावास में बच्चों का अनुशासन तथा उनकी प्रगति प्रशंसनीय है। कौशिक ने बच्चों को पढ़ाई के साथ विभिन्न गतिविधियों में सहभागिता के लिए प्रोत्साहित किया।

विशिष्ट अतिथियों ने भी अपने उद्बोधन में शिक्षा के साथ-साथ खेल, संस्कृति, पर्यावरण और अनुशासन को जीवन में अपनाने की सीख दी और बच्चों को आगे बढ़ने के लिए प्रेरित किया।
कार्यक्रम में उपस्थित पालकगण व समिति सदस्यों ने छात्रावास प्रशासन के इस प्रयास की खुलकर प्रशंसा की और ऐसे कार्यक्रमों को बच्चों के सर्वांगीण विकास के लिए आवश्यक बताया।

पूरे कार्यक्रम का संचालन छात्रावास अधीक्षक नन्द किशोर सतपथी ने गरिमामय ढंग से किया। कार्यक्रम के अंत में मंडल संयोजक धर्मेंद्र बैंस ने सभी अतिथियों का आभार व्यक्त करते हुए कार्यक्रम का सफल समापन घोषित किया।

इस यादगार आयोजन ने न सिर्फ बच्चों को ठंड से बचाने की पहल की बल्कि पर्यावरण सरंक्षण के प्रति नई सोच भी जागृत की—और यही बना इस ताबड़तोड़ कार्यक्रम की सबसे बड़ी सफलता।

spot_img
WhatsApp Image 2026-10-12 at 10.32.32 AM
WhatsApp Image 2026-10-12 at 10.32.32 AM (1)
WhatsApp Image 2026-10-12 at 10.32.31 AM (1)
WhatsApp Image 2026-10-12 at 10.32.33 AM (1)
WhatsApp Image 2026-10-12 at 10.32.31 AM
WhatsApp Image 2026-10-12 at 10.32.33 AM
WhatsApp Image 2026-10-12 at 10.32.34 AM (1)
WhatsApp Image 2026-10-12 at 10.32.34 AM
चंद्रशेखर जायसवाल
चंद्रशेखर जायसवाल
OWNER/EDITOR - CHANDRASHEKHAR JAISAWAL Mo.-9340765733
spot_img
spot_img

Recent Posts

रायगढ़: एग्रीस्टैक में किसानों का शत-प्रतिशत पंजीयन कराएं, धान खरीदी की तैयारी समय पर पूरी करें

कलेक्टर मयंक चतुर्वेदी ने समय-सीमा की बैठक में दिए निर्देश, अवैध कब्जे और रेत उत्खनन पर कार्रवाई के भी आदेश रायगढ़, 21 अक्टूबर 2026। रायगढ़...

CHHATTISGARH NEWS

रायगढ़: एग्रीस्टैक में किसानों का शत-प्रतिशत पंजीयन कराएं, धान खरीदी की तैयारी समय पर पूरी करें

कलेक्टर मयंक चतुर्वेदी ने समय-सीमा की बैठक में दिए निर्देश, अवैध कब्जे और रेत उत्खनन पर कार्रवाई के भी आदेश रायगढ़, 21 अक्टूबर 2026। रायगढ़...

RAIGARH NEWS

रायगढ़: एग्रीस्टैक में किसानों का शत-प्रतिशत पंजीयन कराएं, धान खरीदी की तैयारी समय पर पूरी करें

कलेक्टर मयंक चतुर्वेदी ने समय-सीमा की बैठक में दिए निर्देश, अवैध कब्जे और रेत उत्खनन पर कार्रवाई के भी आदेश रायगढ़, 21 अक्टूबर 2026। रायगढ़...