spot_img
Monday, March 30, 2026
Monday, March 30, 2026
WhatsApp Image 2025-09-27 at 19.02.00_2560a816
WhatsApp Image 2025-09-27 at 19.02.00_8a3c1831

● लैलूंगा पुलिस की मानवीय और त्वरित कार्रवाई : ढोढ़ीनार जंगल मार्ग पर पलटी पिकअप से 8 गौवंश को सुरक्षित निकाला; अवैध परिवहन करने वालों पर मामला दर्ज

● लैलूंगा पुलिस की मानवीय और त्वरित कार्रवाई : ढोढ़ीनार जंगल मार्ग पर पलटी पिकअप से 8 गौवंश को सुरक्षित निकाला; अवैध परिवहन करने वालों पर मामला दर्ज

रिपोर्ट ~ हीरालाल राठिया लैलूंगा


      रायगढ़, 16 नवंबर । पुलिस अधीक्षक श्री दिव्यांग पटेल के मार्गदर्शन एवं अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक श्री आकाश मरकाम तथा एसडीओपी धरमजयगढ़ श्री सिद्दांत तिवारी के निर्देशन में लैलूंगा पुलिस न केवल अपराधों पर कार्रवाई कर रही है बल्कि संवेदनशीलता के साथ मानवीय दायित्व भी निभा रही है। इसका उदाहरण आज 16 नवंबर की सुबह तब देखने मिला, जब करीब 8.30 बजे ग्राम कोटवार बिरसिंघा ने थाना प्रभारी उप निरीक्षक गिरधारी साव को सूचना दी कि ढोढ़ीनार जंगल मेन रोड पर एक पिकअप वाहन पलट गया है।
       सूचना मिलते ही थाना प्रभारी गिरधारी साव टीम के साथ तत्काल मौके पर पहुंचे, जहां सफेद रंग की पिकअप क्रमांक JH 01 FR 4758 सड़क किनारे पलटी हुई दिखाई दी। वाहन हरी प्लास्टिक पन्नियों से ढका हुआ था। पन्नी हटाने पर पुलिस को भीतर 8 गौवंश अत्यंत दयनीय स्थिति में, भूखे-प्यासे और ठूसकर भरे हुए मिले, जिनकी हालत देखकर मौके पर मौजूद पुलिसकर्मी भी चिंतित हो उठे।
       टीम ने बिना समय गंवाए गांव वालों की मदद से सभी गौवंशों को सुरक्षित बाहर निकाला, पानी पिलाया और प्राथमिक देखभाल सुनिश्चित की। पुलिस की यह संवेदनशील कार्रवाई वहां मौजूद ग्रामीणों द्वारा भी सराही गई।
         प्राथमिक जांच में पता चला कि अज्ञात आरोपी पिकअप में गौवंशों को क्रूरता पूर्वक ठूसकर अवैध परिवहन कर रहा था। बरामद सभी गौवंशों को सुरक्षित रखने के लिए ग्राम पंचायत बिरसिंघा के गोठान में सुपुर्द किया गया है। वहीं वाहन चालक सहित संबंधित आरोपियों के विरुद्ध अपराध क्रमांक 296/2025 धारा छत्तीसगढ़ कृषक पशु परिरक्षण अधिनियम 2004 की धारा 4, 6, 10 एवं 11 के तहत अपराध पंजीबद्ध कर पिकअप को थाना परिसर में जप्त कर लिया गया है।
        लैलूंगा पुलिस की यह तत्पर व मानवीय कार्यवाही न केवल कानून का पालन कराती है, बल्कि यह भी दर्शाती है कि संवेदनशील परिस्थितियों में पुलिस किस प्रकार जीवन बचाने और पीड़ा को कम करने में अग्रसर रहती है।

01
09
WhatsApp Image 2025-09-29 at 18.52.16_7b78a71e
spot_img
spot_img

अपना न्यूज़ पोर्टल - 9340765733

spot_img
spot_img
spot_img

Recent Posts

आधुनिक तकनीक के साथ संवेदनशीलता ही नई पुलिसिंग की पहचान है – मुख्यमंत्री

रायपुर। मुख्यमंत्री  विष्णु देव साय आज चंदखुरी स्थित नेताजी सुभाष चंद्र बोस राज्य पुलिस अकादमी में आयोजित उप निरीक्षक संवर्ग के दीक्षांत (पासिंग आउट...
Latest
आधुनिक तकनीक के साथ संवेदनशीलता ही नई पुलिसिंग की पहचान है - मुख्यमंत्री छत्तीसगढ़ ने रचा इतिहास: चालू वित्तीय वर्ष में 6 लाख से अधिक ग्रामीण आवास पूर्ण बारनवापारा अभयारण्य में काले हिरणों का वैज्ञानिक पद्धति से पुनर्स्थापन: दो चरणों... हवाई चप्पल पहनने वाला भी हवाई यात्रा कर सके, प्रधानमंत्री का यह सपना छत्तीसगढ़ म... कायस्थ मंगल भवन का लोकार्पण: सामाजिक एकजुटता और विकास की नई पहल मुख्यमंत्री साय ने चंदखुरी में माता कौशल्या व भगवान श्रीराम के किए दर्शन, प्रदेश... राज्यपाल ने महावीर जयंती पर प्रदेशवासियों को दी शुभकामनाएं खेलो इंडिया ट्राइबल गेम्स-2026 : महिला हॉकी में मिजोरम और ओडिशा पहुँचे फाइनल में जनदर्शन के प्रकरणों का त्वरित, पारदर्शी एवं नियमानुसार निराकरण सुनिश्चित करें-कल... रायगढ़ मेडिकल कॉलेज में मातृ स्वास्थ्य सेवाओं का विस्तार