spot_img
Monday, March 30, 2026
Monday, March 30, 2026
WhatsApp Image 2025-09-27 at 19.02.00_2560a816
WhatsApp Image 2025-09-27 at 19.02.00_8a3c1831

● लैलूंगा के बनेकेला में पुलिस जनचौपाल : ग्रामीणों ने शराबबंदी का लिया संकल्प, थाना प्रभारी ने महिला सुरक्षा और साइबर अपराध पर ग्रामीणों को किया जागरूक

● लैलूंगा के बनेकेला में पुलिस जनचौपाल : ग्रामीणों ने शराबबंदी का लिया संकल्प, थाना प्रभारी ने महिला सुरक्षा और साइबर अपराध पर ग्रामीणों को किया जागरूक

रिपोर्ट ~ हीरालाल राठिया लैलूंगा


      रायगढ़, 16 नवंबर । पुलिस अधीक्षक श्री दिव्यांग पटेल के दिशा-निर्देशन, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक रायगढ़ श्री आकाश मरकाम एवं अनुविभागीय पुलिस अधिकारी धरमजयगढ़ श्री सिद्दांत तिवारी के मार्गदर्शन में कल दिनांक 15 नवंबर 2025 को थाना प्रभारी लैलूंगा उप निरीक्षक गिरधारी साव के नेतृत्व में ग्राम बनेकेला में पुलिस जनचौपाल का आयोजन किया गया।
       जनचौपाल के दौरान थाना प्रभारी ने ग्रामीणों को महिला संबंधी अपराधों, सड़क दुर्घटनाओं और साइबर अपराधों से बचाव के उपायों के बारे में जानकारी दी। विशेष पहल के तहत उपस्थित ग्रामीणों ने गांव में पूर्ण शराबबंदी का संकल्प लिया। कार्यक्रम में महिला समिति, गांव के निर्वाचित सरपंच, पंच और अन्य ग्रामवासी ने पुलिस के साथ मिलकर सक्रिय सहयोग करने और गांव में शराब मुक्ति अभियान को सफल बनाने की प्रतिबद्धता जताई।
        इस कार्यक्रम में लगभग 225 महिला–पुरुष उपस्थित थे, जिन्होंने न केवल जागरूकता प्राप्त की बल्कि सामूहिक प्रयास और सामाजिक उत्तरदायित्व के महत्व को भी समझा। थाना प्रभारी गिरधारी साव ने कहा कि पुलिस और जनता का यह सहयोग सुरक्षित और अपराधमुक्त समाज की दिशा में महत्वपूर्ण कदम है।

01
09
WhatsApp Image 2025-09-29 at 18.52.16_7b78a71e
spot_img
spot_img

अपना न्यूज़ पोर्टल - 9340765733

spot_img
spot_img
spot_img

Recent Posts

आधुनिक तकनीक के साथ संवेदनशीलता ही नई पुलिसिंग की पहचान है – मुख्यमंत्री

रायपुर। मुख्यमंत्री  विष्णु देव साय आज चंदखुरी स्थित नेताजी सुभाष चंद्र बोस राज्य पुलिस अकादमी में आयोजित उप निरीक्षक संवर्ग के दीक्षांत (पासिंग आउट...
Latest
आधुनिक तकनीक के साथ संवेदनशीलता ही नई पुलिसिंग की पहचान है - मुख्यमंत्री छत्तीसगढ़ ने रचा इतिहास: चालू वित्तीय वर्ष में 6 लाख से अधिक ग्रामीण आवास पूर्ण बारनवापारा अभयारण्य में काले हिरणों का वैज्ञानिक पद्धति से पुनर्स्थापन: दो चरणों... हवाई चप्पल पहनने वाला भी हवाई यात्रा कर सके, प्रधानमंत्री का यह सपना छत्तीसगढ़ म... कायस्थ मंगल भवन का लोकार्पण: सामाजिक एकजुटता और विकास की नई पहल मुख्यमंत्री साय ने चंदखुरी में माता कौशल्या व भगवान श्रीराम के किए दर्शन, प्रदेश... राज्यपाल ने महावीर जयंती पर प्रदेशवासियों को दी शुभकामनाएं खेलो इंडिया ट्राइबल गेम्स-2026 : महिला हॉकी में मिजोरम और ओडिशा पहुँचे फाइनल में जनदर्शन के प्रकरणों का त्वरित, पारदर्शी एवं नियमानुसार निराकरण सुनिश्चित करें-कल... रायगढ़ मेडिकल कॉलेज में मातृ स्वास्थ्य सेवाओं का विस्तार