WhatsApp Image 2026-08-08 at 19.47.36
WhatsApp Image 2026-08-08 at 19.47.37 (1)
WhatsApp Image 2026-08-08 at 19.47.37 (2)

जिले में अब तक 5,845.20 क्विंटल धान की खरीदी-पारदर्शी व्यवस्था और सुदृढ़ प्रबंधन से किसानों में बढ़ा उत्साह

WhatsApp Image 2026-08-09 at 17.42.03
WhatsApp Image 2026-08-09 at 17.42.04
WhatsApp Image 2026-08-08 at 19.47.37

जिले में अब तक 5,845.20 क्विंटल धान की खरीदी-पारदर्शी व्यवस्था और सुदृढ़ प्रबंधन से किसानों में बढ़ा उत्साह

रिपोर्ट ~ हीरालाल राठिया लैलूंगा

रायगढ़, 19 नवम्बर 2025/ मुख्यमंत्री श्री विष्णुदेव साय की किसान-केंद्रित नीतियों के अनुरूप खरीफ विपणन वर्ष 2025-26 में समर्थन मूल्य पर धान खरीदी 15 नवंबर से जिले में सुचारू, पारदर्शी और सुव्यवस्थित ढंग से जारी है। कलेक्टर श्री मयंक चतुर्वेदी के निर्देश में सभी उपार्जन केंद्रों पर चेकलिस्ट के अनुरुप व्यवस्थाओं को सुनिश्चित किया गया है, जिससे किसानों को किसी प्रकार की असुविधा न हो। तौल मशीन, बारदाना की पर्याप्त उपलब्धता, पेयजल, सुरक्षा व्यवस्था और कृषि उपज के सुरक्षित भंडारण सहित सभी जरूरी सुविधाओं पर विशेष ध्यान दिया गया है। कलेक्टर ने स्पष्ट किया है कि खरीदी अवधि के दौरान किसानों को समय पर सुविधा, त्वरित तौल और उनकी मेहनत का पूरा मूल्य उपलब्ध कराना सर्वोच्च प्राथमिकता है।
             जिला खाद्य अधिकारी श्री चितरंजन सिंह ने बताया कि शासन की नीति के अनुरूप जिले के सभी उपार्जन केंद्रों में खरीदी कार्य सुचारू रूप से चल रहा है। समर्थन मूल्य पर खरीदी के पांचवें दिन तक 30 उपार्जन केंद्रों में 115 पंजीकृत किसानों से कुल 5,845.20 क्विंटल धान की खरीदी की जा चुकी है। उन्होंने बताया कि जिले में कुल 81,847 किसान धान विक्रय के लिए पंजीकृत हैं, जिनका रकबा 1,17,789.2760 हेक्टेयर दर्ज है। अब तक किसानों द्वारा बेची गई धान की उपज का कुल क्षेत्रफल 114.3496 हेक्टेयर है। उन्होंने बताया कि जिला प्रशासन की सुव्यवस्थित तैयारियों, डिजिटल टोकन प्रणाली, प्रभावी निगरानी व्यवस्था और पारदर्शी प्रक्रिया के कारण खरीदी केंद्रों में किसानों का भरोसा और उत्साह बढ़ा है।

चंद्रशेखर जायसवाल
चंद्रशेखर जायसवाल
OWNER/EDITOR - CHANDRASHEKHAR JAISAWAL Mo.-9340765733
spot_img
spot_img

Recent Posts

अग्निवीर भर्ती के सीईई उत्तीर्ण अभ्यर्थियों को मिलेगा निःशुल्क आवासीय प्रशिक्षण

पत्रकार हीरालाल राठिया लैलूंगा रायगढ़ शारीरिक दक्षता परीक्षा की तैयारी के लिए पुलिस लाइन उर्दना में होगी प्रशिक्षण की व्यवस्थारायगढ़, 19 अगस्त 2026/ भारतीय...

CHHATTISGARH NEWS

RAIGARH NEWS