spot_img
spot_img

लैलूंगा के बसंतपुर में सांसद खेल महोत्सव का महाधमाका — मैदान गूंजा, भीड़ उमड़ी, युवा जोश का ज्वालामुखी फूटा

spot_img
spot_img
spot_img

लैलूंगा के बसंतपुर में सांसद खेल महोत्सव का महाधमाका — मैदान गूंजा, भीड़ उमड़ी, युवा जोश का ज्वालामुखी फूटा

रिपोर्ट ~ हीरालाल राठिया लैलूंगा



लैलूंगा/रायगढ़ विकासखंड लैलूंगा का बसंतपुर इस समय खेलों के महासंग्राम से पूरी तरह गूंज उठा है। सांसद खेल महोत्सव 2025-26 का दो दिवसीय भव्य आयोजन 22 से 23 नवंबर तक बसंतपुर के विशाल मैदान में हो रहा है, जहां सुबह 9 बजे से शुरू हुए उद्घाटन के साथ ही पूरा क्षेत्र खेल ऊर्जा और उमंग की लहरों में डूब गया। राज्य सभा सांसद राजा देवेंद्र प्रताप सिंह की गरिमामयी उपस्थिति ने कार्यक्रम को और भी ऐतिहासिक बना दिया।

बसंतपुर का मैदान इन दो दिनों के लिए खिलाड़ियों और खेल प्रेमियों का कुंभ बन चुका है। हजारों खिलाड़ी, सैकड़ों दर्शक और गूंजते नारे—हर तरफ बस खेल, जोश और उत्साह की धुनें सुनाई दे रही हैं। उद्घाटन समारोह में विकासखंड के जनप्रतिनिधियों, पंचायत सदस्यों व प्रशासनिक अधिकारियों की भारी उपस्थिति रही, जिन्होंने मशाल प्रज्ज्वलित कर महोत्सव का शुभारंभ किया।

इस खेल महाधमाके को सफल बनाने में कई नेताओं और जनप्रतिनिधियों ने दिन-रात मेहनत की है। प्रमुख रूप से जिला पंचायत उपाध्यक्ष दीपक सिदार, अजेय योद्धा मनोज अग्रवाल सुखन, लैलूंगा मंडल अध्यक्ष मनोज सतपति,रवि भगत  पूनम कौशिक, युवा नेता हरिहर होता, कृष्णा यादव, जनपद अध्यक्ष ज्योति भगत, जिला पंचायत सदस्य शांता भगत, रीना भगत, मुकडेगा मंडल अध्यक्ष पटेल, राजपुर मंडल अध्यक्ष पारेस्वर प्रधान, पूर्व जनपद सदस्य स्नेहलता सिदार, सरपंच संघ अध्यक्ष शिव भगत सहित बड़ी संख्या में प्रतिनिधियों ने आयोजन को भव्यता प्रदान की।

आयोजन समिति ने जानकारी दी कि इस दो दिवसीय महोत्सव में कबड्डी, खो-खो, वॉलीबॉल, फुटबॉल, एथलेटिक्स, रस्साकशी और पारंपरिक खेलों की रोमांचक भिड़ंत होगी। विकासखंड के अलग-अलग ग्राम पंचायतों से आए हजारों खिलाड़ी अपना दमखम दिखाने मैदान में उतर रहे हैं। दर्शकों की भीड़ इतनी विशाल है कि पूरा बसंतपुर मानो मिनी स्टेडियम में तब्दील हो गया हो।

महोत्सव की तैयारियों में कोई कमी नहीं छोड़ी गई है—सजा हुआ मैदान, मजबूत मंच, आकर्षक पंडाल, ध्वनि व्यवस्था, सुरक्षा व्यवस्था और खिलाड़ियों के लिए विशेष प्रबंध… हर ओर त्योहार जैसा माहौल। गांव-गांव में चर्चा है कि इस बार बसंतपुर में खेलों का ऐसा इतिहास लिखा जा रहा है, जिसे लैलूंगा बरसों याद रखेगा। खिलाड़ी लगातार अभ्यास कर अपनी टीम को विजय दिलाने की तैयारी में जुटे हैं।

आयोजन समिति ने आमंत्रण जारी करते हुए कहा कि यह सिर्फ खेल प्रतियोगिता नहीं, बल्कि युवा शक्ति, टीम भावना और ग्रामीण प्रतिभा का विशाल उत्सव है। यह महोत्सव लैलूंगा के विकास, एकता और पहचान को नई दिशा देगा।

अंत में समिति ने सभी क्षेत्रवासियों, ग्रामीणों और खेल प्रेमियों से apel किया—
आइए, बसंतपुर मैदान पहुंचकर खिलाड़ियों का उत्साह बढ़ाएं और इस महाकुंभ का हिस्सा बनें।

क्योंकि—
यह सिर्फ खेल नहीं…
यह लैलूंगा की पहचान, युवा ऊर्जा और विकास की अद्भुत प्रदर्शनी है!

spot_img
WhatsApp Image 2026-10-12 at 10.32.32 AM
WhatsApp Image 2026-10-12 at 10.32.32 AM (1)
WhatsApp Image 2026-10-12 at 10.32.31 AM (1)
WhatsApp Image 2026-10-12 at 10.32.33 AM (1)
WhatsApp Image 2026-10-12 at 10.32.31 AM
WhatsApp Image 2026-10-12 at 10.32.33 AM
WhatsApp Image 2026-10-12 at 10.32.34 AM (1)
WhatsApp Image 2026-10-12 at 10.32.34 AM
चंद्रशेखर जायसवाल
चंद्रशेखर जायसवाल
OWNER/EDITOR - CHANDRASHEKHAR JAISAWAL Mo.-9340765733
spot_img
spot_img

Recent Posts

रायगढ़: एग्रीस्टैक में किसानों का शत-प्रतिशत पंजीयन कराएं, धान खरीदी की तैयारी समय पर पूरी करें

कलेक्टर मयंक चतुर्वेदी ने समय-सीमा की बैठक में दिए निर्देश, अवैध कब्जे और रेत उत्खनन पर कार्रवाई के भी आदेश रायगढ़, 21 अक्टूबर 2026। रायगढ़...

CHHATTISGARH NEWS

रायगढ़: एग्रीस्टैक में किसानों का शत-प्रतिशत पंजीयन कराएं, धान खरीदी की तैयारी समय पर पूरी करें

कलेक्टर मयंक चतुर्वेदी ने समय-सीमा की बैठक में दिए निर्देश, अवैध कब्जे और रेत उत्खनन पर कार्रवाई के भी आदेश रायगढ़, 21 अक्टूबर 2026। रायगढ़...

RAIGARH NEWS

रायगढ़: एग्रीस्टैक में किसानों का शत-प्रतिशत पंजीयन कराएं, धान खरीदी की तैयारी समय पर पूरी करें

कलेक्टर मयंक चतुर्वेदी ने समय-सीमा की बैठक में दिए निर्देश, अवैध कब्जे और रेत उत्खनन पर कार्रवाई के भी आदेश रायगढ़, 21 अक्टूबर 2026। रायगढ़...