WhatsApp Image 2026-08-08 at 19.47.36
WhatsApp Image 2026-08-08 at 19.47.37 (1)
WhatsApp Image 2026-08-08 at 19.47.37 (2)

●  कापू पुलिस ने ग्रामीण से मारपीट करने आरोपी युवक को हत्या के प्रयास अपराध में गिरफ्तार कर न्यायिक रिमांड पर भेजा

WhatsApp Image 2026-08-09 at 17.42.03
WhatsApp Image 2026-08-09 at 17.42.04
WhatsApp Image 2026-08-08 at 19.47.37

●  कापू पुलिस ने ग्रामीण से मारपीट करने आरोपी युवक को हत्या के प्रयास अपराध में गिरफ्तार कर न्यायिक रिमांड पर भेजा

रिपोर्ट ~ हीरालाल राठिया लैलूंगा

      रायगढ़, 24 नवंबर । कापू थाना क्षेत्र के ग्राम गोसाईपोड़ी में पिता-पुत्र के बीच जमीन बंटवारे को लेकर विवाद में बेहवजह एक ग्रामीण को युवक ने जलाऊ लकड़ी से मारपीट कर प्राणघातक चोट पहुंचाया है । घटना की रिपोर्ट दर्ज होने के बाद कापू पुलिस ने तत्परता दिखाते हुए आरोपी युवक को हत्या के प्रयास के मामले में गिरफ्तार कर न्यायिक रिमांड पर भेज दिया है।
        घटना 21 नवंबर की रात की है, जब 60 वर्षीय आत्मा राम चौहान अपने घर के बाहर पत्नी के साथ बातचीत कर रहे थे। इसी दौरान उनके मितान जय सिंह राठिया का बेटा आनन्द राम राठिया वहाँ पहुँचा और पिता के साथ जमीन बंटवारे को लेकर बटवारा नहीं दिला रहे हो विवाद करते हुए आत्मा राम पर गाली-गलौज करने लगा। आरोपी ने आक्रोश में आकर हाथ में रखी जलाऊ लकड़ी की फाली से आत्मा राम के सिर पर प्रहार किया, जिससे उन्हें गंभीर चोट लगी और वे बेहोश हो गए। होश आने पर पीड़ित ने थाना पहुँचकर रिपोर्ट दर्ज कराई।
         कापू पुलिस ने मामले को अपराध क्रमांक 205/2025 धारा 296, 115(2), 351(2), 118(1) बी.एन.एस. के तहत पंजीबद्ध करते हुए जांच शुरू की। थाना प्रभारी कापू उप निरीक्षक इगेश्वर यादव ने आहत के मेडिकल रिपोर्ट प्राप्त कर चोट को गंभीर (ग्रीवियस) पाए जाने पर प्रकरण में हत्या के प्रयास की धारा 109(1) बी.एन.एस. जोड़ी। पुलिस ने आरोपी को उसके कृत्य से अवगत कराते हुए आज 24 नवंबर 2025 को विधिवत गिरफ्तार किया और न्यायिक रिमांड पर भेज दिया है ।

चंद्रशेखर जायसवाल
चंद्रशेखर जायसवाल
OWNER/EDITOR - CHANDRASHEKHAR JAISAWAL Mo.-9340765733
spot_img
spot_img

Recent Posts

अग्निवीर भर्ती के सीईई उत्तीर्ण अभ्यर्थियों को मिलेगा निःशुल्क आवासीय प्रशिक्षण

पत्रकार हीरालाल राठिया लैलूंगा रायगढ़ शारीरिक दक्षता परीक्षा की तैयारी के लिए पुलिस लाइन उर्दना में होगी प्रशिक्षण की व्यवस्थारायगढ़, 19 अगस्त 2026/ भारतीय...

CHHATTISGARH NEWS

RAIGARH NEWS